Was Were Interrogative Sentences:-इस पोस्ट में हम ‘Was, Were Interrogative Sentences ‘ के बारे में पढेंगे| यह past tense में आतें हैं| इससे पहले हमने was, were negative sentences के बारे में पढ़ा था| was and were, का प्रयोग past tense में होता हैं| he, she, it तथा I कर्ता एकवचन से पहले was का प्रयोग किया जाता है| you, they कर्ता बहुवचन से पहले were का प्रयोग किया जाता है| अन्त में प्रशन वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|
Was Were Interrogative Sentences
जिन वाक्य के अन्त में था, थे, थी आते हैं तथा अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह (?) आता है | ये वाक्य past tense Interrogative sentences के होते हैं| इससे पिछली पोस्ट में हमने आपको was, were negative sentences का प्रयोग और हिंदी में meaning के बारे में बताया था। तो यदि आपको was, were negative sentences के प्रयोग या नियम नहीं आते है तो आपको इससे पहली पोस्ट was, were negative sentences के बारे में अवश्य ही पढना चाहिए।
अंग्रेजी में वाक्य की पहचान
सबसे पहले वाक्य में was या were आता है इस के बाद कोई संज्ञा या विशेषण रहता है| was या were कर्ता अर्थात subject के अनुसार लगाया जाता है| subject यदि एकवचन है तो was लगाया जाता है| यदि कर्ता बहुचन है तो were का प्रयोग किया जाता है| जब वाक्य के अंत में था, थे, या थी, हो तो वाक्य में कर्ता के अनुसार वाक्य से पहले Was या Were का प्रयोग होता है |
जैसे कि आप को इससे पहली पोस्ट के माध्यम से बतया जा चुका है कि is, are, am, was, were ये helping verb (सहायक क्रियाएं) हैं|
model sentences:
क्या मैं बीमार था?
was I ill?
क्या वह उपस्थित था?
was He present?
क्या वह एक लिपिक था?
was He a clerk?
क्या तुम ईमानदार थे?
were You honest?
क्या वह मेरा मित्र था?
was He my friend?
क्या खिड़कियाँ बंद थी?
were The windows shut?
क्या गाँधी जी महान व्यक्ति थे?
was Gandhi Jee a great man?
क्या रमेश प्यासा था?
was Ramesh thirsty?
क्या लकड़ियाँ सुंदर थी?
were The girls beautiful?
क्या पत्तियां हरी थी?
were The leaves green?
क्या राहुल बेईमान था?
was Rahul dishonest?
क्या वे बुद्धिमान थे?
were They intelligent?
क्या सीता बीमार थी?
was seeta sick?
क्या राधा इमानदार थी?
was Radha honest?
IN ENGLISH Was, Were Interrogative Sentences:-
अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियम
- इस प्रकार के वाक्यों में was या were का प्रयोग वाक्य से पहले किया जाता है|
- यदि subject (कर्ता) I, he, she, it तथा एकवचन संज्ञा हो तो उस वाक्य में शुरुआत में ‘was’ का प्रयोग किया जाता है|
- यदि subject (कर्ता) we, you, they तथा बहुवचन संज्ञा हो तो उस वाक्य में शुरुआत में ‘were’ का प्रयोग किया जाता है|
- वाक्य के अन्त में प्रशंवाचक (?) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|
First person singular, I (मैं) के साथ तथा Third person singular He, she, it, name के साथ Was का प्रयोग किया जाता है।
First person plural, We (हम) के साथ, second person singular और plural you (तुम, आप) के साथ, Third person plural they (वे) के साथ were का प्रयोग किया जाता है।
उपरोक्त में was या were का प्रयोग वाक्य से पहले किया जाता है| अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|
unsolved exercise:-
No.-1. क्या वह उदास था?
No.-2. क्या घोड़ा तेज था?
No.-3. क्या हरिया एक धोबी था?
No.-4. क्या हम पेड़ के पास थे?
No.-5. क्या गुलाब के फूल पीले थे?
No.-6. क्या वंहा क्रिकेट का मैच था?
No.-7. क्या दिन चमकीला था?
No.-8. क्या बलराज एक आज्ञाकारी बालक था?
No.-9. क्या कल नदी में नौका दौड़ थी?
No.-10. क्या मेरा भाई वकील था?
कठिन शब्दों का उच्चारण:-
उदास sad सेड
घोड़े horses हॉर्सेज
तेज fast फ़ास्ट
धोबी Washermen वाशेर्मन
पुल bridge ब्रिज
गुलाब के फूल roses रोजेज
मैच match मैच
अंधेरी dark डार्क
आज्ञाकारी obedient ओबेडिएनंट
नदी river रीवर
नौकाएँ boats बोट्स
दौड़ race रेस
डोक्टर doctor डोक्टर
नेता leader लीडर
पतला thin थिन
कल yesterday यस्टरडे
रविवार Sunday सन्डे
धनी rich रिच
संक्षेप में हम सकते हैं कि was तथा were का हिंदी में अर्थ होता है था, थी या थें। जब हमे किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के बारे में उसकी बीती हुई अवस्था की interrogative (पर्शंवाचक अवस्था) के बारे में बताना होता है तो वाक्य से पहले Was तथा Were का इस्तेमाल किया जाता है। अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|
क्योकि इन दोनों words का हिंदी अर्थ एक ही होता है इसलिए यह बात clear होनी चाहिए कि वाक्य से पहले कब Was लगाना है और कब Were लगाना है|