Vehicles Name in Hindi and English
इस लेख के माध्यम से हम आपको वाहनों के नाम Vehicles Name हिंदी और अंग्रेजी में उच्चारण सहित बताएँगे|
इन वाहनों के नामों को एक सूची के माध्यम से बताया जायेगा जिनको बच्चे और बड़े सभी आसानी से सीख सकते हैं|
इससे पहले लेख में हमने ‘Festivals Name in Hindi and English’ के बारे में आप को बताया था|
वाहनों का प्रयोग पुराने ज़माने से एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाने और आने के लिए होता आया है| लेकिन
समय के हिसाब से सभी चीजों में बदलाव आता गया है| पुराने समय में लोग एक स्थान से दुसरे स्थान पर आने-
जाने के लिए बैलगाड़ी का प्रयोग किया करते थे| आज के समय में नई Technology के आ जाने पर मोटर गाडियों,
तेज गति से चलने वाली ट्रेनों तथा हवाई जहाजों का प्रयोग किया जाने लगा है|तो अब जानते हैं हिंदी और अंग्रेजी
में उच्चारण सहित Vaahno Ke Naam अर्थात All Vehicles Name List in Hindi and English
Vehicle Name in उच्चारण Vehicle Name in
English Hindi
Bullock Cart बुलोक कार्ट बैल गाड़ी
Bicycle बायसिकल साइकिल
Bike बाइक मोटर साइकिल
Horse carriage होर्स कैरिज घोड़ागाड़ी
Scooter स्कूटर स्कूटर
Van वैन वैन गाड़ी
Car कार मोटर कार
Train ट्रेन रेलगाड़ी
Bus बस बस
Minibus मिनी बस छोटी बस
Truck ट्रक ट्रक
Tractor ट्रैक्टर ट्रैक्टर
Jeep जीप जीप गाड़ी
Auto rickshaw ऑटो रिक्शा ऑटो रिक्शा
Airplane एरोप्लेन विमान/हवाई जहाज
Helicopter हेलिकॉप्टर हेलिकॉप्टर
Ship शिप समुंद्री जहाज
submarine सबमैरीन पनडुब्बी
Boat बोट नाव/ नौका
Ambulance एम्बुलेंस रोगी वाहन
Fire truck फायर ट्रक दमकल
Crane क्रेन भारोत्तोलन यंत्र
Concrete Mixture कंक्रीट मिक्सर कंक्रीट मिक्सर
All Vehicles Name वाहनों के नाम
जमीन पर चलने वाले वाहनों के नाम
1.- Bus (बस)
बस कम दूरी की यात्रा करने का अच्छा साधन है| पुराने समय में बस भाप से चलती थी लेकिन अब
डीजल से चलने वाली बस आ गई है| बस में कई यात्री बैठ सकते हैं| यह दुसरे साधनों के मुकाबले यात्रा करने
का सबसे सस्ता साधन है|
2.- Car (मोटर गाड़ी)
इस चार पहियों वाले वाहन का प्रयोग लोग अपने निजी या पारिवारिक प्रयोग के लिए करते हैं| इसका
अविष्कार कार्ल बेंज ने किया था| दुनिया में सबसे सस्ती कार हेनरी फोर्ड ने बनाई थी|
3.- Truck (ट्रक)
इनका इस्तेमाल भारी सामान ढोने के लिए किया जाता है| भारत में महिंद्रा, टाटा मोटर्स तथा अशोका
लीलैंड के ट्रक देखनेको मिलते हैं| ट्रक, 4, 6, 8, 10 या 12 टायरों वाले हो सकते हैं|
4.- Rickshaw (रिक्शा)
भारत में पहले आमतौर पर पैडल से चलाने वाली रिक्शा ही होती थी| ये साइकिल की तरह होती है
जिसमे तीन पहियें होतें हैं| इसमें एक या दो सवारी बैठाकर कोई दूसरा व्यक्ति खींचता होता है|
अब भी ये कहीं-कहीं देखने को मिल जाती है|
5.- Auto Rickshaw (ऑटो रिक्शा)
ये रिक्शा का ही आधुनिक रूप है| इसे Three Wheeler Vehicle Name भी कहते हैं| आज कल प्राय:
डीजल, पेट्रोल, तथा बेट्री से चलने वाली ऑटो रिक्शा भी आ गई हैं| भारत में तीन पहियों वाली ऑटो रिक्शा
आम तौर पर रेलवे स्टेशन, एयर पोर्ट तथा बस स्टैंड पर देखी जा सकती हैं|
6.- Bicycle (साईकिल)
साईकिल का अविष्कार इंजन से चलने वाले वाहनों से पहले हुआ था| इसका इस्तेमाल थोड़ी बहुत दूरी तय
करने के लिए किया जाता है| साईकिल का इस्तेमाल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता है| इसमें कोई
इंधन खर्च नहीं होता है|
Vehicle Name List
7.- Scooter (स्कूटर)
स्कूटर दो प्रकार के होते हैं| गियर वाले तथा बिना गियर वाले स्कूटर| यह दो पहियाँ वाहन हैं| भारत में
पहले बजाज कम्पनी की स्कूटर होती थी| आजकल हौंडा, हीरो आदि कम्पनी की स्कूटर बाजार में
आ गई हैं|
8.- Motorcycle or Bike (मोटरसाईकिल या बाइक)
यह साईकिल की तरह का ही दो पहिया वाहन हैं| इसे आज के समय में बाइक के नाम से जाना जाता है|
यह पेट्रोल तथा डीजल से चलता है|
9.- Ambulance (रोगी वाहन)
इस वाहन को रोगियों को हस्पताल ले जाने और लाने के लिए प्रयोग किया जाता है| इसे रोगी वाहन या
Emergency Vehicles Name भी कहतें हैं| अंग्रेजी में इसे Ambulance के नाम से जाना जाता है|
इसको सरकार के द्वारा सेवा में रखा गया होता है|
10.- Tonga (तांगा)
यह पुराने समय का वाहन है| गांव में लोग एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे|
यह घोड़े से चलने वाला वाहन है अर्थात इसे घोड़ा खींचता है| आज भी यह भारत में दूर-दराज के इलाके में देखने
को मिल जाता है|
11.- Fire Vehicle (दमकल)
यह सरकार द्वारा संचालित एक आपातकालीन सेवा है| किसी मकान या फिर किसी बिल्डिंग में आग लगने पर
इसका इस्तेमाल किया जाता है| इसके अंदर एक पानी का बहुत बड़ा टैंक होता है जिसका इस्तेमाल आग
बुझाने के लिए किया जाता है|
12.- Taxi (टैक्सी)
यह एक प्रकार की कार होती है जिसका प्रयोग लोगों के द्वारा एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाने के लिए भाड़े के
रूप में किया जाता है|
13.- Camel Cart (ऊंट गाड़ी)
ऊंट गाड़ी का इस्तेमाल ज्यादातर भारत के राजस्थान राज्य में किया जाता है| ऊंट को मरूस्थल का जहाज भी कहा जाता है|
पुराने समय से लेकर अब तक लोग माल ढोने के लिए ऊंट का प्रयोग कर रहे हैं|
सभी वाहनों की सूची
14.- Tram (ट्राम)
यह भी एक रेलगाड़ी की तरह ही होती है| इसका प्रयोग कोलकाता शहर में किया जाता है| ट्राम शहर के बीचों-बीच
सड़क पर बिछाई गई पटरी पर चलती है| यह यात्रियों को एक स्थान से दुसरे स्थान तक लाने-ले जाने का साधन है|
15.- Train (रेलगाड़ी)
रेलगाड़ी का उपयोग भारत में बहुत पुराने समय से किया जाता रहा है| यह लोहे की पटरी पर चलने वाली गाड़ी होती है|
इसका प्रयोग परिवहन और यातायात के लिए किया जाता है| ये दो तरह की होती है यात्री गाड़ी तथा माल गाड़ी| यात्री गाड़ी
का प्रयोग यात्रियों को एक स्थान से दुसरे स्थान तक लाने-ले जाने के लिए किया जाता है तथा माल गाड़ी का प्रयोग
माल ढोने के लिए किया जाता है|
पानी पर चलने वाले वाहनों के नाम
1.- ship (पानी का जहाज)
पहले-पहल एक देश से दुसरे देश तक आने-जाने के लिए ship का ही प्रयोग किया जाता था| आजकल इसका
इस्तेमाल ज्यादातर सामान लाने-ले जाने के लिए किया जाता है| यह सामान ढोने का सबसे अच्छा साधन है|
पहले हवाई जहाज के स्थान पर एक स्थानसे दुसरे स्थान पर आने-जाने के लिए ship का ही प्रयोग किया जाता था|
2.- Boat (नाव या नौका)
इसे पतवार या चप्पू के साथ चलाया जाता है| नदी को पार करने के लिए या फिर समुन्द्र में मछली पकड़ने के लिए
Boat या नाव का प्रयोग किया जाता है|
3.- Submarine (पनडुब्बी)
पनडुब्बी को समुन्द्र के अंदर तैनात किया जाता है जिससे यह देश के दुश्मनों पर नजर रख सके| देश की सेवा के लिए इसका
प्रयोग किया जाता है| यह एक तरह से बड़ा जहाज होता है जो पानी के अंदर रहता है| इसके अंदर नेवी के जवान होते हैं|
सभी प्रकार के वाहनों की सूची
आसमान में उड़ने वाले वाहनों के नाम
1.- Airplane (हवाई जहाज)
हवाई जहाज का उपयोग एक शहर से दुसरे शहर या फिर एक देश से दुसरे देश में आने-जाने के लिए किया
जाता है| इसकाअविष्कार राइट ब्रदर बंधुओं के द्वारा किया गया था| हवाई जहाज से कुछ ही समय में एक
देश से दुसरे देश में यात्रा कर सकते हैं| यह बहुत तेज गति से चलने वाला साधन है|
2.- Helicopter (हेलिकॉप्टर)
इसका इस्तेमाल VIP लोगों के द्वारा या फिर सेना के द्वारा किया जाता है| इसके उपर रोटर होता है जिसके उपर
पंख लगे होते हैं| रोटर घुमने पर पंख घूमते हैं तथा हवाई जहाज हवा में चलता है|
3.- Fighter Jet (फाइटर जेट)
यह हवा में चलने वाले सबसे तेज वाहनों में से एक है| फाइटर जेट का इस्तेमाल वायु सेना के द्वारा देश की सेवा
के लिए किया जाता है| इसके अंदर बड़े-बड़े मिसाइल लगे होते हैं जो देश के दुश्मनों को तबाह करने के लिए होते हैं|
यह कुछ ही सैकंड में मिलों की दूरी तय कर सकता है|
निष्कर्ष
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि यातायात एवं परिवहन के साधनों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्तव है|
यात्रियों तथा सामान को एक स्थान से दुसरे स्थान तक लाने-लेजाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है|
अलग-अलग दूरी के लिए अलग-अलग साधनों का प्रयोग किया जाता है| तो इस लेख में Vehicles name List
के बारे में बताया गया है| आप को यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट के जरिये अवश्य बताइए|