Vegetables name in Hindi and English
क्या आप हिंदी और अंग्रेजी में सब्जियों के नाम जानना चाहते हैं| आज हम आप को अपने इस लेख में कुछ सब्जियों के नामों से अवगत करायेंगे, इन के माध्यम से आप कुछ नयी-नयी सब्जियों के बारे में जानेंगे| हम अपने वच्चों को भी इन नामों को याद करा सकते हैं| हमारे अध्यापक भी वच्चों को घर से Name of vegetables की सारणी बनाने का गृहकार्य भी दे सकते हैं|
यह लेख (post) विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए जो कक्षा 1 से लेकर 5 तक पढ़ते हैं बहुत ही उपयोगी है क्योंकि उन बच्चों को अक्सर स्कूल के दौरान या homework में (सब्जियों के नाम) vegetables name लिखने के लिए दिये जाते हैं|
दुनिया में कई तरह की vegetables की पैदावार की जाती है| हम इन में से अधिकतर सब्जियों के नाम नहीं जानते क्योंकि कुछ सब्जियाँ किसी विशेष क्षेत्र में ही उगाई जाती हैं|
आम तौर पर सब्जियों को पका कर खाया जाता है लेकिन बहुत सारी सब्जियां कच्ची ही खाई जाती है| सब्जियों में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होतें हैं| इससे पहले लेख में हमने आप को ‘Fruits Name in English and Hindi’ के बारे में बताया था|
Types of Vegetables – सब्जियों के प्रकार
दूसरी चीजों की तरह सब्जियां भी कई तरह की होती है| मुख्य रूप से पांच प्रकार की सब्जियां होती हैं|
इनका वर्णन इस प्रकार से है-
(1). फूल वाली सब्जियां:- फूल वाली सब्जियों में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है| इनमे विटामिन तथा पोषक तत्त्व भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं| इन सब्जियों में मुख्यत: फूल गोबी, पत्ता गोबी या जिसे बंद गोबी भी कहतें हैं, आती हैं|
(2). पत्तेदार सब्जियां:- पत्तेदार सब्जियों में सभी प्रकार की हरी सब्जियां पाई जाती हैं| इन सब्जियों में vitamin-A प्रचुर मात्रा में होता है| इनमे बहुत सारे antioxidant भी होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं| इनमे पालक, बथुआ, पत्ता गोभी तथा हरी मेथी शामिल है|
(3). जड़ वाली सब्जियां:- जड़ वाली सब्जियां जमीन के अंदर ही पैदा होती हैं| इन सब्जियों में आलू, गाजर, मूली, अदरक, लहसुन, प्याज, आदि सब्जियां आती हैं| ये ज्यादातर कच्ची खाई जाती हैं| इन सब्जियों का सेवन करना हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता है|
(4). बीजों वाली सब्जियां:- बीजों वाली सब्जियां वे होती हैं जिनके अंदर से बीज निकलते हैं ऐसी कई प्रकार की सब्जियां हो सकती हैं जैसे- मटर, सेम की फली, राजमा चना आदि|
(5). पानी वाली सब्जियां:- ये सब्जियां पानी में उगाई जाती हैं| इन सब्जियों में सबसे अधिक मात्रा में पोषक तत्त्व होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होतें हैं|
हम सबने अपने आहार में सभी प्रकार की सब्जियों को शामिल करना चाहिए जिससे हमें प्रचुर मात्रा में vitamins तथा पोषक तत्त्व प्राप्त हो सकें|
vegetables name सब्जियों के नाम-A
Sr. No. English Name Diction Hindi Name
उच्चारण
- Tomato टोमेटो टमाटर
- Ginger जिंजर अदरक
- Peas पीस मटर
- Onion ऑनियन प्याज
- Lady Finger लेडी फिंगर भिन्डी
- Potato पोटेटो आलू
- Turmeric टर्मेरिक हल्दी
- Carrot कैरेट गाजर
- Radish रेडिश मूली
- Garlic गार्लिक लह्शुन
- Green Onion ग्रीन औनियन हरा प्याज, गंठा
- Coriander Leaf कोरीएंडर लीफ हरा धनिया पत्ता
- Spinach स्पिनच पालक
- Peppermint पेपरमिंट पुदीना
- Bitter Gourd बिटर गार्ड करेला
- Curry Leaf करी लीफ कढ़ी पत्ता, मीठा नीम
- Fenugreek Leaf फेनुग्रिक लीफ हरी मेथी
- Eggplant एगप्लांट बैगन
- Brinjal ब्रिंजल बैंगन
- Aubergine औबेर्जिन बैंगन
- Cauliflower कौलिफ्लोवर फूलगोभी
- Cabbage कैबेज पत्तागोभी
- Red Cabbage रेड कैबेज लाल पत्तागोभी
- Broccoli ब्रोकोली हरी गोभी
- Chili चिल्ली मिर्च
- Red Chili रेड चिल्ली लाल मिर्च
- Green Chili ग्रीन चिल्ली हरी मिर्च
vegetables name सब्जियों के नाम-B
- Bell Pepper बेल पीपर शिमला मिर्च
- Lemon, Lime लेमन,लाइम नींबू
- Chickpeas, Gram चिकपीस,ग्राम चना
- Beetroot बीटरूट चकुंदर
- Cucumber कसुम्बर खीरा,ककड़ी
- maize माईज मक्का,मकई
- Corn कॉर्न मक्का,मकई
- Yam याम रतालू
- Spring Onion स्प्रिंग अनियन हरा प्याज
- Mustard Greens मस्टर्ड ग्रीन सरसों पत्ता
- Ridge Gourd रीज गार्ड तुरई
- Cluster Beans क्लस्टर बीन्स गवार फली
- bottle Gourd बोटल गार्ड लौकी, घिया
- Arrowroot अरोरुट अरारोट, शीशुमुल
- Amaranth एमरंथ चौराई की सब्जी
- Sweet Potato स्विट पोटेटो शकरकंद, (मीठाआलू)
- Fava Beans फवा बीन्स बाकला, सेम फली
- Tendli तेंडली कुंदरु
- Mouse Melon माउस मेलोंन कचरी
- Kidney Beans किडनी बिन्स राजमा
- Turnip टर्नीप शलजम
- Drumstick डरमस्टीक सहजन
- White Goose Foot वाइट गूस फूट बथुआ
- Natal Plum नेटल पल्म करून्दा
- Cordia Myxa कॉरडिया मायक्सा गुन्दा/लसोड़ा
- Pointed Gourd पौइंटड गार्ड परवल, पटल
- Snake Gourd स्नेक गार्ड चिचिंडा, चचेंडा
- pumpkin पम्पकिन कद्दू,घिया
- Black Pepper ब्लैक पीपर काली मिर्च
57. Capsicum कैप्सिकम शिमला मिर्च
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सब्जियों के नाम बताएं हैं| आम तौर पर जिन सब्जियों का हम सेवन करतें हैं, उन्ही के बारे में जानते हैं लेकिन दुनिया भर में कई तरह की सब्जियां उगाई जाती हैं| अत: हमने उपर काफी सारी सब्जियों के नाम दिए हैं जो आप के लिए बहुत ही उपयोगी होंगे| हमे उम्मीद है कि यह लेख आप को बहुत पसंद आया होगा | इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो|