English Grammar

Use of was, were

Use of was, were
Written by Rakesh Kumar

Use of was, were

इस पोस्ट में हम use of was, were के बारे में पढेंगे| यह past tense में आतें हैं| इससे पहले की पोस्ट में   हमने  is, are,  am के बारे में पढ़ा था| was and were past tense में आते हैं| he, she, it तथा I कर्ता एकवचन के साथ was का प्रयोग किया जाता है| you, they कर्ता बहुवचन के साथ were का प्रयोग किया जाता है|

हिंदी में वाक्य की पहचान :-

जिन वाक्य के अन्त में था, थे, थी आते हैं| ये वाक्य past tense के होते हैं| इन से पहले कोई संज्ञा या विशेषण रहता है| was या were कर्ता अर्थात subject के अनुसार लगाया जाता है| subject यदि एकवचन है तो was लगाया जाता है| यदि कर्ता बहुचन है तो were का प्रयोग किया जाता है|

जब  वाक्य  के  अंत  में   था   /   थी   /   थे   हों   तो  वाक्य  के  कर्ता  के  अनुसार   Was  / Were  का  प्रयोग  होता  है | इससे पिछली पोस्ट में हमने आपको Is, amAre” के प्रयोग और हिंदी meaning के बारे में बताया था। तो अगर आपको Is, am और are के प्रयोग नहीं आते  है तो आपको इससे पहली पोस्ट use of  Is, am और are के बारे में अवश्य ही पढ़ना चाहिए ।

जैसे कि आप को इससे पहली पोस्ट के माध्यम से बतया जा चुका है कि is, are, am, was, were ये helping verb (सहायक क्रियाएं हैं|

model sentences:

मैं बीमार था|                 I was ill.

वह उपस्थित था|              He was present.

वह एक लिपिक था|                  He was a clerk.

Was, Were का प्रयोग

तुम ईमानदार थे|              You were honest.

वह मेरा मित्र था|              He was my friend.

खिड़कियाँ बंद थी|             The windows were shut.

गाँधी जी महान व्यक्ति थे|      Gandhi ji was a great man.

रमेश प्यासा था|               Ramesh was thirsty.

लकड़ियाँ सुंदर थी|             The girls were beautiful.

पत्तियां हरी थी|                The leaves were green.

राहुल बेईमान था।               Rahul was dishonest.

वे बुद्धिमान थे।                They were intelligent.

सीता बीमार थी।                Site was sick.

राधा इमानदार थी।              Radha was honest

वे बुद्धिमान थे।                They were intelligent.

अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियम 

 

इस प्रकार के वाक्यों में was या were का प्रयोग किया जाता है|

  1. यदि subject (कर्ता) I, he, she, it तथा एकवचन संज्ञा हो तो उसके साथ ‘was’ का प्रयोग किया जाता है|
  2. यदि subject (कर्ता) we, you, they तथा बहुवचन संज्ञा हो तो उसके साथ ‘were’ का प्रयोग किया जाता है|

‘is’ का past tense ‘was’ तथा ‘are’ का past tense ‘were’ होता है|

First person singular I (मैं) के साथ तथा Third person singular He, she, it,  के साथ Was का प्रयोग होगा।

We (हम ) First person plural के साथ, second person singular और plural you (तुम, आप ) के साथ, Third person plural they (वे या वे लोग) के साथ were का प्रयोग होगा।

 unsolved exercise

  1. घोड़ा तेज था|
  2. हरिया एक धोबी था|
  3. हम पेड़ के पास थे|
  4. गुलाब के फूल पीले थे|
  5. वंहा क्रिकेट का मैच था|
  6. दिन चमकीला था|
  7. बलराज एक आज्ञाकारी बालक है|
  8. कल नदी में नौका दौड़ थी|
  9. मेरा भाई वकील था|
  10. वह उदास था|

कठिन शब्दों का उच्चारण:-

उदास  sad  सेड

घोड़े   horses   हॉर्सेज

तेज   fast   फ़ास्ट

धोबी  washer man  वाशेर्मन

पुल   bridge   ब्रिज

गुलाब के फूल  roses  रोजेज

मैच   match   मैच

अंधेरी  dark  डार्क

आज्ञाकारी  obedient  ओबेदिएन्त

नदी  river  रीवर

नौकाएँ  boats  बोअट्स

दौड़  race  रेस

डोक्टर  doctor डोक्टर

नेता  leader  लीडर

पतला  thin   थिन

कल yesterday  यस्टरडे

रविवार  Sunday  सन्डे

धनी rich  रिच

निष्कर्ष:- 

संक्षेप में हम  सकते हैं कि was तथा were का हिंदी में अर्थ होता है था, थी या थें। जब हमे किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के बारे में उसकी बीती हुई अवस्था के बारे में बताना होता है तो Was तथा Were का इस्तेमाल किया जाता है।

क्योकि इन दोनों words  का हिंदी अर्थ एक ही होता है इसलिए यह बात clear होनी चाहिए कि कब Was लगाना है और कब Were  का प्रयोग करना  है|

 

 

About the author

Rakesh Kumar