English Grammar

Use of has have negative sentences

Use of has have negative sentences
Written by Rakesh Kumar

Use of has have negative sentences

 

इस पोस्ट में हम दो महत्त्वपूर्ण  English word use of has have negative sentences का प्रयोग और इनके हिंदी meaning के विषय में पढेंगे|  has and have का प्रयोग क्यों किया जाता है?  और कैसे किया जाता है? आखिर इनका क्या उद्देश्य  है?  इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जाएगी | इससे पीछली पोस्ट में हम use of has have affirmative sentences के विषय में पढ़ चुके हैं|  यदि आप को use of has have affirmative sentences के बारे में नहीं पता है तो आप को हमारी पिछली  पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

हिंदी में वाक्य की पहचान

 

Use of has have negative sentences के वाक्यों में नहीं रखता है, नहीं रखती है, नहीं रखते हैं अथवा नहीं रखता हूँ या नहीं रखती हूँ अन्त में आते हैं| इस प्रकार के  वाक्य से पता चल जाता है कि किसी के पास कोई वस्तु नहीं है या कोई वस्तु नहीं रखता है|  इन दोनों words का सही-सही प्रयोग हम तभी कर पाएंगे जब हमें grammar rules के अनुसार यह पता होगा कि has का प्रयोग कंहा किया जाता है और have का प्रयोग कंहा किया जाता है| has तथा have ये दोनों ही काफी useful words हैं और इनका प्रयोग English Language में बहुत बार किया जाता है| इनका सही इस्तेमाल करने के लिए हमें English Grammar के rules के बारे में वीस्तार से पता होना चाहिए|

       Model Sentences

 

उसके पास चार पुस्तकें नहीं हैं|           He has not four books.

मेरे पास बहुत सी गाय नहीं हैं|           I have not many cows.

श्याम एक टोपी नहीं रखता है|           Sham has not a cap.

उन्हें बुखार नहीं है|                           They have not fever.

तुम्हारे पास एक चाकू नहीं है|            You have not a knife.

कविता के पास तीन चित्र नहीं हैं|         Kavita  has not three pictures.

उनके बाल घुंघराले नहीं हैं|              They have not curly hair.

मेरे पास एक कलम नहीं है|             I have not a pen.

सुमन की एक सहेली नहीं है|            Suman  has not a friend.

गावं में एक पंचायत घर नहीं है|        The village has not a panchayat Ghar.

कठिन शब्दों के उच्चारण :-

cows  काउज       गाय

fever फीवर        बुखार

knife  नाइफ       चाकू

pictures पिक्चरज    चित्र

curly    करली     घुंघराले

inkpot   इनक्पोत   दवात

Possession (अधिकार) में न रखना या  पास में न होना

 

उपरोक्त वाक्यों से यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति किसी वस्तु को अपने अधिकार में नहीं रखता है| अर्थात जब किसी के पास कोई वस्तु न होने का बोध हो तो उस स्थिति में has not या have not का प्रयोग किया जाता है| जैसे, सबसे पहले वाक्य का उदाहरण लेते हैं| उसके पास चार पुस्तकें नहीं हैं| इस वाक्य से यह सपष्ट हो जाता है कि वह चार पुस्तकें अपने अधिकार में नहीं रखता है| कविता के पास तीन चित्र नहीं हैं| इस वाक्य से भी सपष्ट हो जाता है कि कविता चार पुस्तकों पर अधिकार नहीं रखती है| अर्थात इन वाक्यों से किसी ना किसी के पास कोई वस्तु न होने का बोध हो रहा है| ये सभी वाक्य use of has have negative sentences के वाक्य कहलातें हैं|

अंग्रेजी में  अनुवाद  करने  के नियम

 

अब हमें यस समझना होगा कि use of has have negative sentences में has का  प्रयोग कंहा  पर किया जाता है तथा have का प्रयोग कंहा पर किया जाता है|

1.- इन वाक्यों में has not, have not का प्रयोग होता है|

2.- यदि subject (कर्ता) he, she, it, या कोई एक वचन संज्ञा हो तो उसके साथ has not का प्रयोग किया जाता है|

3.- यदि subject (कर्ता) I, we, you, तथा they अथवा संज्ञा बहुवचन हो तो have not का प्रयोग किया जाता है|

4.- यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि I तथा you के साथ सदा have not का प्रयोग किया जाता है|

उपरोक्त सभी वाक्यों से यह clear हो जाता है कि इनसे किसी possession (किसी ना किसी अधिकार का ना होना) के भाव का बोध होता है|

जब वाक्य में subject (कर्ता) के पास कोई चीज ना होने का बोध होता है या किसी अन्य के पास जैसे, he, she, it, they, we, you या किसी का नाम आदि के  पास कोई वस्तु ना हो तो उसके लिए has not  have not का प्रयोग किया जाता है|

unsolved exercise

 

1.- उसके पास जूतों का एक जोड़ा नहीं है|

2.- तुम्हारे पास एक किताब नहीं है|

3.- मेरे पास एक सुंदर दवात नहीं है|

4.- उनका एक बड़ा कमरा नहीं है|

5.- लड़की के पास हॉकी नहीं है|

6.- उनका एक भाई नहीं है|

7.- मोहन के पास एक पंखा नहीं है|

8.- रीना के पास सुंदर कमल का फूल नहीं है|

9.- हमारे पास दो कंप्यूटर नहीं हैं|

10.- मेरे पास एक बिल्ली नहीं है|

इन वाक्यों से पता चलता है कि किसी न किसी के पास कोई ना कोई वस्तु न होने का बोध हो रहा है| अत: उपरोक्त वाक्यों में has not या have not का प्रयोग किया जायेगा|

संक्षेप तोर से हम कह सकते हैं कि जिस भी वाक्य से किसी के पास कोई वस्तु न होने का बोध हो तो वे वाक्य has not या have not वाले वाक्य कहलायेंगे| इन वाक्यों में subject (कर्ता) एक वचन के साथ has not का प्रयोग किया जाता है तथा कर्ता बहुवचन के साथ have not का प्रयोग किया जाता है|

About the author

Rakesh Kumar