Use of has have interrogative sentences - Hindi GK PDF
English Grammar

Use of has have interrogative sentences

Use of has have interrogative sentences
Written by Rakesh Kumar

Use of has have interrogative sentences

 

use of has have interrogative sentences :- इस पोस्ट में हम दो महत्त्वपूर्ण English word,  has  and have तथा  interrogative sentences में इनका प्रयोग और इनके हिंदी meaning के विषय में पढेंगे| has and have का प्रयोग क्यों किया जाता है और कैसे किया जाता है आखिर इनका क्या उद्देश्य  है इनके बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी ?

इससे पीछली पोस्ट में हम use of has have negative  sentences के विषय में पढ़ चुके हैं| यदि आप को use of has have negative sentences के बारे में नहीं पता है तो आप को हमारी पिछली  पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

हिंदी में वाक्य की पहचान

Use of has have interrogative sentences के वाक्यों में,  क्या रखता है,  क्या रखती है,  क्या रखते हैं अथवा  क्या रखता हूँ या  क्या रखती हूँ आदि आते हैं तथा अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह आता  हैं| इस प्रकार के  वाक्य से पता चल जाता है कि क्या किसी के पास कोई वस्तु है या क्या कोई वस्तु रखता है| इन दोनों words का सही-सही प्रयोग हम तभी कर पाएंगे जब हमें grammar rules के अनुसार यह पता होगा कि has का प्रयोग कंहा किया जाता है और have का प्रयोग कंहा किया जाता है|

has तथा have ये दोनों ही काफी useful words हैं और इनका प्रयोग English Language में बहुत बार किया जाता है| इनका सही इस्तेमाल करने के लिए हमें English Grammar के rules के बारे में वीस्तार से पता होना चाहिए|

Model Sentences

क्या उसके पास चार पुस्तकें हैं?          Has he four books?

क्या मेरे पास बहुत सी गाय हैं?          Has I have many cows?

क्या श्याम एक टोपी रखता है?           Has Sham a cap?

क्या उन्हें बुखार है?                           have they fever?.

क्या तुम्हारे पास एक चाकू है?           have you a knife?

क्या कविता के पास तीन चित्र हैं?        Has Kavita three pictures?

क्या उनके बाल घुंघराले हैं?                Have they curly hair?

क्या मेरे पास एक कलम है?               Have I a pen?

क्या सुमन की एक सहेली है?            Has Suman a friend?

क्या गावं में एक पंचायत घर है?       Has the village a panchayat Ghar

कठिन शब्दों के उच्चारण :-

cows  काउज       गाय

fever फीवर        बुखार

knife  नाइफ       चाकू

pictures पिक्चरज   चित्र

curly    करली     घुंघराले

inkpot   इनक्पोट   दवात

Possession (अधिकार) में  रखना या  पास में होना

 

उपरोक्त वाक्यों से यह पता चलता है कि क्या कोई व्यक्ति किसी वस्तु को अपने अधिकार में  रखता है? अर्थात क्या  किसी के पास कोई वस्तु है? या क्या कोई वस्तु अपने अधिकार में रखता है? के  होने का बोध हो तो उस स्थिति में has  या have  का प्रयोग किया जाता है| अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह लगाया जाता है|

जैसे –  सबसे पहले वाक्य का उदाहरण लेते हैं| क्या उसके पास चार पुस्तकें हैं? इस वाक्य से इस बात का प्रश्न उठता है कि क्या वह चार पुस्तकें अपने अधिकार में रखता है? क्या कविता के पास तीन चित्र हैं? इस वाक्य से भी सपष्ट हो जाता है कि क्या कविता चार पुस्तकों पर अधिकार रखती है? अर्थात इन वाक्यों से क्या किसी ना किसी के पास कोई वस्तु है,  का  बोध हो रहा है? ये सभी वाक्य use of has have interrogative sentences के वाक्य कहलातें हैं|

अंग्रेजी में अनुबाद करने के नियम

 

अब हमें यह समझना होगा कि use of has have interrogative sentences में has का  प्रयोग कंहा  पर किया जाता है तथा have का प्रयोग कंहा पर किया जाता है?

1.- इन वाक्यों में has, have का प्रयोग वाक्य से  पहले होता है|

2.- यदि subject (कर्ता) he, she, it, या कोई एक वचन संज्ञा हो तो उससे  पहले  has  का प्रयोग किया जाता है|

3.- यदि subject (कर्ता) I, we, you, तथा they अथवा संज्ञा बहुवचन हो तो उससे  पहले have का प्रयोग किया जाता है|

4.- यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि I तथा you से पहले   सदा have  का प्रयोग किया जाता है|

4.- वाक्य के अन्त में प्रशंवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य ही किया जाना जाता है|

उपरोक्त  से यह clear हो जाता है कि इनसे किसी possession (किसी ना किसी के अधिकार के होने का सवाल ) के भाव का बोध होता है|

जब वाक्य में subject (कर्ता) के पास  कोई चीज है? होने का बोध होता हो या किसी अन्य के पास जैसे, he, she, it, they, we, you या किसी का नाम आदि के  पास क्या कोई वस्तु है  का बोध हो तो उसके लिए has  have का प्रयोग किया जाता है? अन्त में प्रश्न  वाचक चिन्ह का  प्रयोग किया जाता है|

unsolved exercise

 

1.- क्या उसके पास जूतों का एक जोड़ा है?

2.- क्या तुम्हारे पास एक किताब है?

3.- क्या मेरे पास एक सुंदर दवात है?

4.- क्या उनका एक बड़ा कमरा है?

5.- क्या लड़की के पास हॉकी है?

6.- क्या उनका एक भाई है?

7.- क्या मोहन के पास एक पंखा है?

8.- क्या रीना के पास सुंदर कमल का फूल है?

9.- क्या हमारे पास दो कंप्यूटर हैं?

10.- क्या मेरे पास एक बिल्ली है?

इन वाक्यों से पता चलता है कि किसी न किसी के पास कोई ना कोई वस्तु  होने के सवाल का बोध हो रहा है| अत: उपरोक्त वाक्यों में has  या have का प्रयोग वाक्य से पहले  किया जायेगा| अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|

संक्षेप तोर से हम कह सकते हैं कि जिस भी वाक्य से किसी के पास कोई वस्तु के होने का सवाल का बोध हो तो वे वाक्य has या have interrogative वाले वाक्य कहलायेंगे| इन वाक्यों में subject (कर्ता) एक वचन के साथ has  का प्रयोग किया जाता है| कर्ता बहुवचन के साथ have  का प्रयोग किया जाता है| has या have का प्रयोग  वाक्य  से पहले किया जाता है| अन्त  में   प्रशन वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|

 

 

 

About the author

Rakesh Kumar

x