Use Of Has, Have Affirmative Sentences :- इस पोस्ट में हम use of has, have affirmative sentences के विषय में पढेंगे| इससे पीछली पोस्ट में हम simple past interrogative sentences के विषय में पढ़ चुके हैं|
हिंदी में वाक्य की पहचान
Use Of Has, Have Affirmative Sentences के वाक्यों में रखता है, रखती है, रखते हैं अथवा रखता हूँ या रखती हूँ अन्त में आते हैं| इस प्रकार से वाक्य से पता चल जाता है कि किसी के पास कोई वस्तु है या कोई वस्तु रखता है|has तथा have ये दोनों ही काफी useful words हैं और इनका प्रयोग English Language में बहुत बार किया जाता है| इनका सही इस्तेमाल करने के लिए हमें English Grammar के rules के बारे में वीस्तार से पता होना चाहिए|
Model Sentences
उसके पास चार पुस्तकें हैं| He has four books.
मेरे पास बहुत सी गाय हैं| I have many cows.
श्याम एक टोपी रखता है| Sham has a cap.
उन्हें बुखार है| They have fever.
तुम्हारे पास एक चाकू है| You have a knife.
कविता के पास तीन चित्र हैं| Kavita has three picture.
उनके बाल घुंघराले हैं| They have curly hair.
मेरे पास एक कलम है| I have a pen.
सुमन की एक सहेली है| Suman has a friend.
गावं में एक पंचायत घर है| The village has a panchayat Ghar.
कठिन शब्दों के उच्चारण :-
cows काउज गाय
fever फीवर बुखार
knife नाइफ चाकू
pictures पिक्चर चित्र
curly करली घुंघराले
inkpot इनक्पोत दवात
अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियम:-
1.- इन वाक्यों में has, have का प्रयोग होता है|
2.- यदि subject (कर्ता) he, she, it, या कोई एक वचन संज्ञा हो तो उसके साथ has का प्रयोग किया जाता है|
3.- यदि subject (कर्ता) I, we, you, तथा they अथवा संज्ञा बहुवचन हो तो have का प्रयोग किया जाता है|
4.- यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि I तथा you के साथ सदा have का प्रयोग किया जाता है|
उपरोक्त सभी वाक्यों से यह clear हो जाता है कि इनसे किसी possession (किसी ना किसी अधिकार का प्रकट होना) का भाव क बोध होता है|
जब वाक्य में subject (कर्ता) के पास कोई चीज होने का बोध होता है या किसी अन्य के पास जैसे, he, she, it, they, we, you या किसी का नाम आदि के पास कोई वस्तु हो तो उसके लिए has या have का प्रयोग किया जाता है|
unsolved exercise:-
1.- उसके पास जूतों का एक जोड़ा है|
2.- तुम्हारे पास एक किताब है|
3.- मेरे पास एक सुंदर दवात है|
4.- उनका एक बड़ा कमरा है|
5.- लड़की के पास हॉकी है|
6.- उनका एक भाई है|
7.- मोहन के पास एक पंखा है|
8.- रीना के पास सुंदर कमल का फूल है|
9.- हमारे पास दो कंप्यूटर हैं|
10.- मेरे पास एक बिल्ली है|
निष्कर्ष
इन वाक्यों से पता चलता है कि किसी न किसी के पास कोई ना कोई वस्तु होने को बोध हो रहा है| अत: उपरोक्त वाक्यों में has या have का प्रयोग किया जायेगा|
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जिस भी वाक्य से किसी के पास कोई वस्तु होने का बोध हो तो वे वाक्य has या have वाले वाक्य कहलायेंगे| इन वाक्यों में subject (कर्ता) एक वचन के साथ has का प्रयोग किया जाता है तथा कर्ता बहुवचन के साथ have का प्रयोग किया जाता है|