Use of had negative sentences
इस पोस्ट में हम महत्त्वपूर्ण English word Use of had negative sentences का प्रयोग और इनके हिंदी meaning के विषय में पढेंगे| Had का प्रयोग क्यों किया जाता है? और कैसे किया जाता है आखिर इसका क्या उद्देश्य है इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जाएगी? इससे पीछली पोस्ट में हम use of had affirmative sentences के विषय में पढ़ चुके हैं| यदि आप को use of had affirmative sentences के बारे में तथा इसके इस्तेमाल के बारे में नहीं पता है, तो आप को हमारी पिछली पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|
हिंदी में वाक्य की पहचान
Use of had negative sentences के वाक्यों में नहीं रखता था , नहीं रखती थी , नहीं रखते थे अन्त में आते हैं| इस प्रकार के वाक्य से पता चल जाता है कि किसी के पास कोई वस्तु नहीं थी या कोई वस्तु नहीं रखता था | इस word का सही-सही प्रयोग हम तभी कर पाएंगे जब हमें grammar rules के अनुसार यह पता होगा कि had not का प्रयोग कंहा किया जाता है | Had काफी useful word हैं और इसका प्रयोग English Language में बहुत बार किया जाता है| इनका सही इस्तेमाल करने के लिए हमें English Grammar के rules के बारे में वीस्तार से पता होना चाहिए|
Model Sentences:-
उसके पास चार पुस्तकें नहीं थी| He had not four books.
मेरे पास बहुत सी गाय नहीं थी| I had not many cows.
श्याम एक टोपी नहीं रखता था| Shyam had not a cap.
उन्हें बुखार नहीं था| They had not fever.
तुम्हारे पास एक चाकू नहीं था| You had not a knife.
कविता के पास तीन चित्र नहीं थे| Kavita had not three pictures.
उनके बाल घुंघराले नहीं थे| They had not curly hair.
मेरे पास एक कलम नहीं थी| I had not a pen.
सुमन की एक सहेली नहीं थी| Suman had not a friend.
गावं में एक पंचायत घर नहीं था| The village had not a panchayat Ghar.
कठिन शब्दों के उच्चारण :-
cows काउज गाय
fever फीवर बुखार
knife नाइफ चाकू
pictures पिक्चर चित्र
curly करली घुंघराले
inkpot इनक्पोत दवात
भूतकाल में Possession (अधिकार) में ना रखना या पास में ना होना
उपरोक्त वाक्यों से यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति किसी वस्तु को अपने अधिकार में नहीं रखता था| अर्थात जब किसी के पास कोई वस्तु भूतकाल में ना होने का बोध हो, तो उस स्थिति में had not का प्रयोग किया जाता है| जैसे- सबसे पहले वाक्य का उदाहरण लेते हैं| उसके पास चार पुस्तकें नहीं थी| इस वाक्य से यह सपष्ट हो जाता है कि वह चार पुस्तकें अपने अधिकार में नहीं रखता था| कविता के पास तीन चित्र नहीं थे| इस वाक्य से भी सपष्ट हो जाता है कि कविता चार पुस्तकों पर अधिकार नहीं रखती थी| अर्थात इन वाक्यों से किसी ना किसी के पास कोई वस्तु भूतकाल में ना होने का बोध हो रहा है| ये सभी वाक्य use of had negative sentences के वाक्य कहलातें हैं|
अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियम
अब हमें यह समझना होगा कि use of had negative sentences में had not का प्रयोग कंहा पर किया जाता है|
1.- इस प्रकार उपरोक्त की पहचान वाले सभी वाक्यों में had not का प्रयोग होता है|
2.- यदि subject (कर्ता) he, she, it, या कोई एक वचन संज्ञा हो तो उसके साथ had not का प्रयोग किया जाता है|
3.- यदि subject (कर्ता) I, we, you, तथा they अथवा बहुवचन संज्ञा हो तो उसके साथ भी had not का प्रयोग किया जाता है|
4.- यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि I, he, she, it, we, you, they तथा सभी subjects (कर्ताओं) के साथ सदा had not का ही प्रयोग किया जाता है|
जब वाक्य में subject (कर्ता) के पास भूतकाल में कोई वस्तु ना होने का बोध होता है| या किसी अन्य के पास जैसे- he, she, it, they, we, you या किसी का नाम आदि के पास भूतकाल में कोई वस्तु नहीं थी, तो उसके लिए had not का प्रयोग किया जाता है|
उपरोक्त से यह clear हो जाता है कि इनसे किसी possession (भूतकाल में किसी न किसी अधिकार का नहीं होने) के भाव का बोध होता है|
Unsolved Exercise
1.- उसके पास जूतों का एक जोड़ा नहीं था|
2.- तुम्हारे पास एक किताब नहीं थी|
3.- मेरे पास एक सुंदर दवात नहीं थी|
4.- उनका एक बड़ा कमरा नहीं था|
5.- लड़की के पास हॉकी नहीं थी|
6.- उनका एक भाई नहीं था|
7.- मोहन के पास एक पंखा नहीं था|
8.- रीना के पास सुंदर कमल का फूल नहीं था|
9.- हमारे पास दो कंप्यूटर नहीं थे|
10.- मेरे पास एक बिल्ली नहीं थी|
इन वाक्यों से पता चलता है कि भूतकाल में किसी न किसी के पास कोई ना कोई वस्तु नहीं होने का बोध हो रहा है|
अत: उपरोक्त वाक्यों मे had not का प्रयोग किया जायेगा|
संक्षेप तोर से हम कह सकते हैं कि जिस भी वाक्य से भूतकाल में किसी के पास कोई वस्तु ना होने का बोध हो, तो वे वाक्य had not वाले वाक्य कहलायेंगे| इन वाक्यों में subject (कर्ता) के साथ had not का प्रयोग किया जाता है चाहे subject (कर्ता) एकवचन हो या चाहे कर्ता बहुवचन ही क्यों ना हो | सभी के साथ had not का प्रयोग किया जाता है|