English Grammar

Use of had interrogative sentences

Use of had interrogative sentences
Written by Rakesh Kumar

Use of had interrogative sentences:-

 

इस पोस्ट में हम दो महत्त्वपूर्ण English word use of had interrogative sentences का प्रयोग और इनके हिंदी meaning के विषय में पढेंगे| had  का प्रयोग क्यों किया जाता है और कैसे किया जाता है आखिर इनका क्या उद्देश्य  है इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जाएगी ? इससे पीछली पोस्ट में हम use of had  negative  sentences के विषय में पढ़ चुके हैं| यदि आप को use of had  negative sentences के बारे में नहीं पता है तो आप को हमारी पिछली  पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

हिंदी में वाक्य की पहचान:-

 

Use of had interrogative sentences के वाक्यों में  क्या रखता था,  क्या रखती थी,  क्या रखते थे आते हैं तथा अन्त में प्रशन वाचक चिन्ह आता  हैं| इस प्रकार के  वाक्य से पता चल जाता है कि क्या किसी के पास कोई वस्तु थी या क्या कोई वस्तु रखता था| इस  word का सही-सही प्रयोग हम तभी कर पाएंगे जब हमें grammar rules के अनुसार यह पता होगा कि had का प्रयोग कंहा किया जाता है| had  काफी useful word हैं और इसका प्रयोग English Language में बहुत बार किया जाता है| इनका सही इस्तेमाल करने के लिए हमें English Grammar के rules के बारे में वीस्तार से पता होना चाहिए|

Model Sentences:-

क्या उसके पास चार पुस्तकें थी?         Had  he four books.

क्या मेरे पास बहुत सी गाय थी?         Had I many cows.

क्या श्याम एक टोपी रखता था?         Had Shyam a cap.

क्या उन्हें बुखार था?                         Had they fever.

क्या तुम्हारे पास एक चाकू था?          Had you a knife.

क्या कविता के पास तीन चित्र थे?      Had Kavita three pictures.

क्या उनके बाल घुंघराले थे?               Had they curly hair.

क्या मेरे पास एक कलम थी?               Had I a pen.

क्या सुमन की एक सहेली थी?           Had Suman a friend.

क्या गावं में एक पंचायत घर था?     Had the village a panchayat Ghar.

कठिन शब्दों के उच्चारण :-

cows  काउज       गाय

fever फीवर        बुखार

knife  नाइफ       चाकू

pictures पिक्चरज  चित्र

curly    करली     घुंघराले

inkpot   इनक्पोत   दवात

भूतकाल में Possession (अधिकार) में  रखना या  पास में होने के सवाल का बोध होना :-

 

उपरोक्त वाक्यों से यह पता चलता है कि क्या कोई व्यक्ति किसी वस्तु को अपने अधिकार में  रखता था? अर्थात क्या  किसी के पास कोई वस्तु थी? या क्या कोई वस्तु अपने अधिकार में रखता था? के  होने का बोध हो तो उस स्थिति में had  का वाक्य से पहले प्रयोग किया जाता है| अन्त में प्रशन वाचक चिन्ह लगाया जाता है| जैसे, सबसे पहले वाक्य का उदाहरण लेते हैं| क्या उसके पास चार पुस्तकें थी? इस वाक्य से इस बात का प्रशन उठता है कि क्या वह चार पुस्तकें अपने अधिकार में रखता था? क्या कविता के पास तीन चित्र थे? इस वाक्य से भी सपष्ट हो जाता है कि क्या कविता चार पुस्तकों पर अधिकार रखती थी? अर्थात इन वाक्यों से क्या किसी ना किसी के पास कोई वस्तु थी का  बोध हो रहा है? ये सभी वाक्य use of had interrogative sentences के वाक्य कहलातें हैं|

अंग्रेजी में अनुबाद करने के नियम:-

 

अब हमें यह समझना होगा कि use of had  interrogative sentences में had का  प्रयोग कंहा  पर किया जाता है?

1.- इन वाक्यों में had का प्रयोग होता है|

2.- यदि subject (कर्ता) he, she, it, या कोई एक वचन संज्ञा हो तो उससे  पहले had का प्रयोग किया जाता है|

3.- यदि subject (कर्ता) I, we, you, तथा they अथवा संज्ञा बहुवचन हो तो उससे पहले भी had का प्रयोग किया जाता है|

4.- प्रत्येक वाक्य से पहले  अर्थात शुरू में ही had का प्रयोग  का किया जाता है|

4.- वाक्य के अन्त में प्रशंवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य ही किया जाना जाता है|

उपरोक्त सभी वाक्यों से यह clear हो जाता है कि इनसे किसी possession (भूतकाल में किसी ना किसी के अधिकार के होने का सवाल ) के भाव का बोध होता है|

जब वाक्य में subject (कर्ता) के पास क्या कोई चीज थी? होने का बोध होता हो या किसी अन्य के पास जैसे, he, she, it, they, we, you या किसी का नाम आदि के  पास क्या कोई वस्तु थी का बोध हो तो उसके लिए had का प्रयोग किया जाता है? अन्त में प्रशन वाचक चिन्ह का  प्रयोग किया जाता है|

unsolved exercise:-

 

1.- क्या उसके पास जूतों का एक जोड़ा था?

2.- क्या तुम्हारे पास एक किताब थी?

3.- क्या मेरे पास एक सुंदर दवात थी?

4.- क्या उनका एक बड़ा कमरा था?

5.- क्या लड़की के पास हॉकी थी?

6.- क्या उनका एक भाई था?

7.- क्या मोहन के पास एक पंखा था?

8.- क्या रीना के पास सुंदर कमल का फूल था?

9.- क्या हमारे पास दो कंप्यूटर थे?

10.- क्या मेरे पास एक बिल्ली थी?

इन वाक्यों से पता चलता है कि भूतकाल में किसी न किसी के पास कोई ना कोई वस्तु  होने के सवाल का बोध हो रहा है| अत: उपरोक्त वाक्यों में had का प्रयोग किया जायेगा| अन्त में प्रशन वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|

संक्षेप तोर से हम कह सकते हैं कि जिस भी वाक्य से भूतकाल में किसी के पास कोई वस्तु के होने के सवाल का बोध हो तो वे Use of had interrogative sentences वाले वाक्य कहलायेंगे| इन वाक्यों में subject (कर्ता) एक वचन से पहले had का प्रयोग किया जाता है| कर्ता बहुवचन से पहले भी had का प्रयोग किया जाता है| अन्त में प्रशन वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|

About the author

Rakesh Kumar