General Knowledge

Presidents of India

Presidents of India
Written by Rakesh Kumar

Presidents of India

 आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको भारत के राष्ट्रपति Presidents of India नामक विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे | इससे पहली पोस्ट में हम “Countries and their Capitals”  के बारे मे विस्तार से पढ़ चुके हैं।

राष्ट्रपति को देश का प्रथम तथा सर्वोच्चय नागरिक माना जाता है। इनका कार्यकाल वर्ष का होता है। इन्हें लोकसभाराज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुना जाता है। इनके हाथों में तीनो

भारतीय सशस्त्र सेनाओं की कमान होती है। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उसमें

निहित हैं। हमारे देश में अब तक 13 राष्ट्रपति हुए हैं तथा तीन कार्यवाहक राष्ट्रपति हुए हैं| नका विवरण निम्नलिखित हैं:-

1.-डॉ.राजेंद्र प्रसाद

2.-डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन

3.-डॉ.जाकिर हुसैन

4.-वी.वी.गिरी

5.-मोहम्मद हिदायतुल्लाह

6.-वी.वी.गिरी

7.-डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद

8.-बी.डी.जत्ती

9.-नीलम संजीव रेड्डी

10.-ज्ञानी जैल सिंह

11.-आर.वेंकटरमण

12.-डॉ.शंकर दयाल शर्मा

13.-के.आर.नारायणन

14.-डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम

15.-प्रतिभा पाटिल

16.-प्रणब मुखर्जी

17.-रामनाथ कोविंद

1.- डॉ.राजेंद्र प्रसाद:- डॉ राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र देश के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
इन्होंने 23 मई सन् 1962 तक राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की।
इनका जन्म 1884  में बिहार में हुआ था तथा इनकी मृत्यु 1963 में हुई थी।
ये  देश के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो दो बार राष्ट्रपति (1952 के चुनाव में और 1957 के चुनाव में ) चुने

गए।

 2.- डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन:- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई 1962 को  देश के दूसरे राष्ट्रपति चुने

गए।

उन्होंने 13 मई 1967 तक राष्ट्रपति के रूप में देश को अपनी सेवाएं दी। एक अच्छे लेखक होने के साथ-

साथ डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन दर्शन शास्त्री भी थे।
वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय और आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।
संपूर्ण भारत में उनके जन्मदिन को आज अध्यापक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 Presidents of India List

3.- डॉ.जाकिर हुसैन- डॉ. जाकिर हुसैन ने 13 मई 1967 को देश के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ

ग्रहण की। वे इस पद पर मई 1969 तक बने रहे।
इससे पहले वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए

उन्हें भारत रत्न एवं पदम विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी नवाजा गया।

4.- वी.वी.गिरी:- जब डॉ.जाकिर हुसैन की राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए मृत्यु हो गईतब मई  1969 

को वराह गिरी वेंकट गिरी को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।इन्होंने 20 जुलाई 1969 तक राष्ट्रपति

के रूप में अपनी सेवाएं दी।

5.- मोहम्मद हिदायतुल्लाह:- मोहम्मद हिदायतुल्लाह ने 20 जुलाई 1969 को को  देश के कार्यवाहक

राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

इससे पहले यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे।

इन्होंने 24 अगस्त 1969 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी।

 6.- वराहगिरी वेंकटगिरी:-वराहगिरी वेंकट गिरी को 24 अगस्त 1969 को देश का चौथे राष्ट्रपति के

रूप में चुना गया।

इन्होंने 24 अगस्त 1974 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी। उल्लेखनीय कार्यों के लिए

इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

  7.-  डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद:-फखरुद्दीन अली अहमद को 24 अगस्त 1974 को देश का पांचवा                              राष्ट्रपति चुना गया।

              इन्होंने 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति के रूप में  अपनी देश को अपनी सेवाएं अर्पित की। राष्ट्रपति

के पद पर रहते हुए उनकी मृत्यु हो गई ।
ये  देश के दूसरे ऐसे राष्ट्रपति थे जो अपना कार्यकाल पूरा ना कर सके।

 Presidents of India

8.- बी.डी.जत्ती:- बासप्पा दनप्पा जत्ती को फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के पश्चात् , 11 फरवरी 1977 

को  देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।
देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने से पहले वे मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे।

इन्होंने 25 जुलाई 1977 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी। 

   9.- नीलम संजीव रेड्डी:- 25 जुलाई 1977  को श्री नीलम संजीव रेड्डी को स्वतंत्र  भारत के छठे राष्ट्रपति

के रूप में चुना गया।

 उन्होंने 25 जुलाई 1982 तक राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की । देश के राष्ट्रपति बनने

से  पहले ये आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी रहे।

       10.- ज्ञानी जैल सिंह:- ज्ञानी जैल सिंह 25 जुलाई 1982 को भारत के सातवें राष्ट्रपति बने।
उन्होंने 25 जुलाई 1987 को राष्ट्रपति के रूप में देश को अपनी सेवाएं दी।

इससे पहले ये 1972 में पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और 1980 में गृह मंत्री भी रहे।

 11.- आर.वेंकटरमण:- रामास्वामी वेंकटरमण को 25 जुलाई 1987 को देश के आठवें राष्ट्रपति के रूप में

शपथ दिलाई गई।
इन्होंने राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई 1992 तक अपनी सेवाएं दी।

इससे पहले वे भारत के वित्त एवं औद्योगिक मंत्री तथा रक्षा मंत्री भी रहे।

 12.- शंकर दयाल शर्मा:– डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा ने 25 जुलाई 1992 को देश के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की|
उन्होंने 25 जुलाई 1997 तक राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी। भारत के 9वें राष्ट्रपति बनने से  पहले वे

भारत के संचार मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।

13.- के.आर.नारायणन:- के आर नारायणन को 25 जुलाई 1997 को देश के दसवें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
इन्होंने 25 जुलाई 2002 तक राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी। के.आर.नारायणन को कानून में डॉक्टरेट

की उपाधि प्राप्त थी।
इससे पहले ये जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।

 Bharat Ke Rashtrapati

 14.- डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम:- मिसाइल मैन  के नाम से विख्यात डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को 25 

जुलाई 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। इन्होंने 25 जुलाई 2007 तक राष्ट्रपति के

रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की।
अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी अलंकृत किया गया।

 15.- प्रतिभा पाटिल:- भारत की पहली एवं एकमात्र महिला राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल को 25 

जुलाई 2007 को 12वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
उन्होंने 25 जुलाई 2012  तक राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी। इससे पहले वे राजस्थान की प्रथम

महिला राज्यपाल भी रहीं|

16.- प्रणब मुखर्जी:- प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
उन्होंने 24 जुलाई 2017 तक राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी।

इससे पहले वे भारत के वित्तमंत्रीविदेश मंत्रीरक्षा मंत्री और योजना आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

 17.- रामनाथ कोविंद :- रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ

ली। यह भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं तथा अभी तक अपने पद पर बने हुए हैं और देश को अपनी सेवाएं दे

रहे हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले यह बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

 

 

 

About the author

Rakesh Kumar