English Grammar

present perfect tense (negative)

present perfect tense (negative)
Written by Rakesh Kumar

present perfect tense (negative)

 

इस पोस्ट में हम present perfect tense (negative) के विषय में पढेंगे| present perfect tense (negative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके हिंदी से English में अनुवाद करने के  क्या नियम है| इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने present perfect tense (affirmative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को present perfect tense (affirmative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

 

present perfect tense (negative) का अर्थ:-

 

क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का अभी पूरा ना होने का पता चलता है अर्थात जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से हाल ही में पूरा ना होने का पता चलता है उसे present perfect  tense (negative) कहते हैं| इस प्रकार के वाक्यों  में कार्य का वर्तमान समय में हाल ही में पूरा ना होना पाया जाता है|

 

हिंदी में वाक्य की पहचान

 

इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘चुका है’, ‘चुके हैं’, ‘चुकी है’, ‘चुकी हो’, ‘चुके हो’ ‘चुकी हूँ’, ‘चुका हूँ’, इत्यादि आता है तथा उससे पहले नहीं का प्रयोग रहता है, तो इस प्रकार के  वाक्य present perfect tense (negative) के होतें है|

model sentences:-

  1. मैंने हॉकी नहीं खेली है|               I have not played hockey.
  2. हमने गाने नहीं गाये  हैं|               we have not sung the songs.
  3. चपड़ासी ने घंटी नहीं बजाई है|    The peon has not rung the bell.
  4. उसने पत्र नहीं लिखा  है|              He has not written a letter.
  5. मोहन स्कूल नहीं गया हैं|             Mohan has not gone to school.
  6. अध्यापक ने चाय नहीं पी है|        The teacher has not taken tea.
  7. तुमने नोवल नहीं पढ़ा है |            You have not read the novel.
  8. तुमने अपना पाठ याद नहीं किया है| you have not learned your lesson.
  9. मैंने दरवाजा नहीं खोला है|          I have not opened the door.
  10. वह गावं नहीं गई है|                   She has not gone to the village.
  11. उन्होंने घोड़ा नहीं बेचा है|          They have not sold the horse.
  12. पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा है| The police has not caught the thief.
  13. नेहा फूटबाल नहीं खेली है|         Neha has not played football.
  14. मैंने नाश्ता नहीं किया है|            I have not taken breakfast
  15. कपिल ने सेंचुरी पूरी नहीं की है|  Kapil has not completed the century.
  16. उसने पिक्चर नहीं देखी  है|         He has not seen the picture.
  17. आपकी गाड़ी नहीं निकली है|      Your train has not left.
  18. तुमने मेरी आज्ञा नहीं मानी है|      You have not obeyed my order.
  19. डॉक्टर ने रोगी को नहीं देखा है|   The doctor has not seen the patient.
  20. वह नहीं गया है|                          He has not gone.

कठीन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ

 

play        प्ले          खेलना

songs             सोंग्स        गाने

rings        रिंग्स        घंटी बजाता है

laugh       लाफ         हंसना

Takes       टेकस        लेता है

tea         टी          चाय

weep       वीप         रोना

birds        बर्ड्स         पक्षी

chirp        चर्प          चहचहाते हैं

door        डोर          दरवाजा

village            विलेज       गांव

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में कार्य के हाल ही में ना करने या पूरा ना होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य present perfect tense (negative) के कहलाते हैं|

 

 

English में अनुवाद करने के नियम

 

  1. ऐसे वाक्यों में verb कि third form का प्रयोग किया जाता है|
  2. He, she, it तथा subject (कर्ता) एकवचन में has not के साथ verb की third form का प्रयोग किया जाता है|
  3. I, we, you, they तथा subject (कर्ता) बहुवचन में have not के साथ verb की third form का प्रयोग किया जाता है|

Subject + has/have + not + Third form of verb + object

 

unsolved exercise:-

 

  1. मोहन नहीं तैर चुका है|
  2. तुमने व्यायाम नहीं किया है|
  3. पक्षी नहीं उड़े हैं|
  4. उसने दवात नहीं  खरीदी है|
  5. तुमने स्नान नहीं किया है|
  6. वे यहां नहीं रह चुके हैं|
  7. मैं नहीं दौड़ा हूँ|
  8. गाय ने दूध नहीं दिया है|
  9. वह कुर्सी पर नहीं बैठा है|
  10. कविता ने झूट नहीं बोला है|

 

 

कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-

swim              स्विम        तैरना

take exercise            टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना

fly                फ्लाई        उड़ना

buy               बाय         खरीदना

take bath         टेक बाथ     स्नान करना

live               लिव         रहना

run               रन          दौड़ना

gives milk         गीव्स मिल्क  दूध देना

tell a lie          टेल ए लाई    झूठ बोलना

chair              चेयर         कुर्सी

निष्कर्ष

 

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के हाल ही में ना करने या ना होने का बोध होता है तो उसे present perfect tense (negative) कहते हैं| इन वाक्य के अन्त में ‘चुका है’, ‘चुके हैं’, ‘चुकी है’, ‘चुकी हो’, ‘चुके हो’ ‘चुकी हूँ’, ‘चुका हूँ’, आदि आते हैं तथा इनसे पहले नहीं रहता है| present perfect tense (negative) के वाक्यों को पढने से पता चलता है कि कार्य हाल ही में समाप्त नहीं हुआ है|  इसमें एकवचन कर्ता में has not के  साथ verb की third form लगती है| तथा बहुवचन कर्ता में have not के  साथ   verb की third form का प्रयोग होता है|

About the author

Rakesh Kumar