present perfect tense (interrogative)
इस पोस्ट में हम present perfect tense (interrogative) के विषय में पढेंगे| present perfect tense (interrogative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके English Language में अनुवाद करने के क्या नियम है| इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने present perfect tense (negative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को present perfect tense (negative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|
present perfect tense (interrogative) का अर्थ:-
क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का अभी पूरा होने के सवाल का पता चलता है| क्या कोई कार्य अभी हाल ही में पूरा कर लिया गया है? अर्थात जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से वर्तमान में हाल ही में पूरा होने का सवाल अथवा प्रश्न का पता चलता है तो उसे present perfect tense (interrogative) कहते हैं| इस प्रकार के वाक्यों में कार्य का वर्तमान समय में हाल ही में पूरा हो जाने का सवाल पैदा होता है कि क्या कोई कार्य पूरा हो चुका है?
हिंदी में वाक्य की पहचान
इस प्रकार के वाक्यों के आरम्भ में क्या लगा रहता है तथा अन्त में ‘चुका है’, ‘चुके हैं’, ‘चुकी है’, ‘चुकी हो’, ‘चुके हो’ ‘चुकी हूँ’, ‘चुका हूँ’, इत्यादि आता है और अन्त में sign of interrogation (?) आता हो तो वे वाक्य present perfect tense (interrogative) के होतें है|
model sentences:-
- – क्या मैं हॉकी खेल चुका हूँ? Have I played hockey?
- – क्या हम गाने गा चुके हैं? Have we sung the songs?
- – क्या चपड़ासी घंटी बजा चुका है? Has the peon rung the bell?
- – क्या वह पत्र लिख चुका है? Has he written a letter?
- – क्या मोहन स्कूल जा चुका हैं? Has Mohan gone to school?
- – क्या अध्यापक चाय पी चुका है? Has the teacher taken tea?
- – क्या तुम नोवल पढ़ चुके हो? Have you read the novel?
- – क्या तुमने अपना पाठ याद कर लिया है? Have you learned your lesson?
- – क्या मैं दरवाजा खोल चुका हूँ? Have I opened the door?
- – क्या वह गावं जा चुकी है? Has she gone to village?
- – क्या उन्होंने घोड़ा बेच दिया है? Have they sold the horse?
- – क्या पुलिस ने चोर पकड़ लिया है? Has the police caught the thief?
- – क्या नेहा फूटबाल खेल चुकी है? Has Neha played football?
- – क्या मैंने नाश्ता कर लिया है? Have I taken the breakfast?
- – क्या कपिल ने सेंचुरी पूरी कर ली है? Has Kapil completed the century?
- – क्या वह पिक्चर देख चुका है? Has he seen the picture?
- – क्या आपकी गाड़ी निकल गई है? Has your train left?
- – क्या तुमने मेरी आज्ञा मान ली है? Have you obeyed my order?
- – क्या डॉक्टर ने रोगी को देख लिया है? Has the doctor seen the patient?
- – क्या वह जा चुका है? Has he gone?
कठीन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ
played प्लेड खेला
songs सोंग्स गाने
rung रंग घंटी बजाई
laughed लाफड हंसा
Taken टेकन लिया
tea टी चाय
wept वेप्ट रोया
birds बर्ड्स पक्षी
chirped चर्पड चहचहाये
door डोर दरवाजा
village विलेज गांव
उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में कार्य के हाल ही में करने या पूरा होने का सवाल या प्रश्न का बोध हो रहा है कि क्या कार्य पूरा हो गया है| अत: ये वाक्य present perfect tense (interrogative) के वाक्य कहलाते हैं|
English में अनुवाद करने के नियम
- ऐसे वाक्यों में verb कि third form का प्रयोग किया जाता है|
- He, she, it तथा subject (कर्ता) एकवचन में has को वाक्य से पहले लगाया जाता है तथा साथ में verb की third form का प्रयोग किया जाता है|
- I, we, you, they तथा subject (कर्ता) बहुवचन में have को वाक्य से पहले तथा साथ में verb की third form का प्रयोग किया जाता है|
- अन्त में प्रश्नवाचक (?) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|
Has/Have + Subject + Third form of verb + object + sign of interrogation (?)
unsolved exercise:-
1.- क्या मोहन तैर चुका है?
2.-क्या तुम व्यायाम कर चुके हो
3.-क्या पक्षी उड़ चुके हैं?
4.-क्या वह दवात खरीद चुका है?
5.-क्या तुम स्नान कर चुके हो?
6.-क्या वे यहां रह चुके हैं?
7.-क्या मैं दौड़ चुका हूँ?
8.- क्या गाय दूध दे चुकी है?
9.-क्या वह कुर्सी पर बैठ चुका है?
10.-क्या कविता ने झूट बोला है?
कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-
swum स्वम तैरा
taken exercise टेकन एक्सरसाइज व्यायाम किया
flown फ्लान उडा
bought बोट खरीदा
taken bath टेकन बाथ स्नान किया
lived लिवड रहा
run रन दौडा
given milk गीवन मिल्क दूध दिया
told a lie टोल्ड ए लाई झूठ बोला
chair चेयर कुर्सी
निष्कर्ष
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के हाल ही में करने या होने के प्रश्न या सवाल का बोध होता है तो उसे present perfect tense (interrogative) कहते हैं| इन वाक्य के अन्त में ‘चुका है’, ‘चुके हैं’, ‘चुकी है’, ‘चुकी हो’, ‘चुके हो’ ‘चुकी हूँ’, ‘चुका हूँ’, आदि आते हैं और अन्त में sign of interrogation (?) आता है | present perfect tense (interrogative) के वाक्यों को पढने से पता चलता है कि क्या कार्य हाल ही में समाप्त हुआ है? इसमें एकवचन कर्ता के साथ वाक्य से पहले has तथा verb की third form लगती है| तथा बहुवचन कर्ता के साथ वाक्य से पहले have तथा verb की third form का प्रयोग होता है|