English Grammar

present perfect tense (affirmative)

present perfect tense (affirmative)
Written by Rakesh Kumar

  present perfect tense (affirmative)

 

इस पोस्ट में हम present perfect tense (affirmative) के विषय में पढेंगे| present perfect tense (affirmative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके English में अनुवाद करने का क्या नियम है| इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने future indefinite tense (interrogative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को future indefinite tense (interrogative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

present perfect tense (affirmative) का अर्थ:-

क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का अभी पूरा होने का पता चलता है अर्थात जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से वर्तमान,  हाल ही में पूरा होने का पता चलता है उसे present perfect tense (affirmative) कहते हैं| इस प्रकार के वाक्यों  में कार्य का वर्तमान समय में हाल ही में पूरा हो जाना पाया जाता है|

 

हिंदी में वाक्य की पहचान

 

इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘चुका है’, ‘चुके हैं’, ‘चुकी है’, ‘चुकी हो’, ‘चुके हो’ ‘चुकी हूँ’, ‘चुका हूँ’, इत्यादि आता है तो वे वाक्य present perfect tense (affirmative) के होतें है|

model sentences:-

  1. मैं हॉकी खेल चुका हूँ|                 I have played hockey.
  2. हम गाने गा चुके हैं|                    We have sung songs.
  3. चपड़ासी घंटी बजा चुका है|       The peon has rung the bell.
  4. वह पत्र लिख चुका है|               He has written  a letter.
  5. मोहन स्कूल जा चुका हैं|           Mohan has gone to school.
  6. अध्यापक चाय पी चुका है|        The teacher has taken tea.
  7. तुम नोवल पढ़ चुके हो|             You have read the novel.
  8. तुमने अपना पाठ याद कर लिया है| you have learned your lesson.
  9. मैं दरवाजा खोल चुका हूँ|         I have opened the door.
  10. वह गावं जा चुकी है|                She has gone to village.
  11. उन्होंने घोड़ा बेच दिया है|         They have sold the horse.
  12. पुलिस ने चोर पकड़ लिया है|    The police has caught the thief.
  13. नेहा फूटबाल खेल चुकी है|       Neha has played football.
  14. मैंने नाश्ता कर लिया है|           I have taken the breakfast.
  15. कपिल ने सेंचुरी पूरी कर ली है| Kapil has completed the century.
  16. वह पिक्चर देख चुका है|         He has seen the picture.
  17. आपकी गाड़ी निकल गई है|    Your train has left.
  18. तुमने मेरी आज्ञा मान ली है|     You have obeyed my order.
  19. डॉक्टर ने रोगी को देख लिया है| The doctor has seen the patient.
  20. वह जा चुका है|                      He has gone.

कठीन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ

 

play        प्ले          खेलना

songs             सोंग्स        गाने

rings        रिंग्स        घंटी बजाता है

laugh       लाफ         हंसना

Takes       टेकस        लेता है

tea         टी          चाय

weep       वीप         रोना

birds        बर्ड्स         पक्षी

chirp        चर्प          चहचहाते हैं

door        डोर          दरवाजा

village            विलेज       गांव

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में कार्य के हाल ही में करने या पूरा होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य present perfect tense (affirmative) के कहलाते हैं|

 

 

English में अनुवाद करने के नियम

 

  1. ऐसे वाक्यों में verb कि third form का प्रयोग किया जाता है|
  2. He, she, it तथा subject (कर्ता) एकवचन में has के साथ verb की third form का प्रयोग किया जाता है|
  3. I, we, you, they तथा subject (कर्ता) बहुवचन में have के साथ verb की third form का प्रयोग किया जाता है|

 

Subject + has/have + Third form of verb + object

 

unsolved exercise:-

 

  1. मोहन तैर चुका है|
  2. तुम व्यायाम कर चुके हो|
  3. पक्षी उड़ चुके हैं|
  4. वह दवात खरीद चुका है|
  5. तुम स्नान कर चुके हो|
  6. वे यहां रह चुके हैं|
  7. मैं दौड़ चुका हूँ|
  8. गाय दूध दे चुकी है|
  9. वह कुर्सी पर बैठ चुका है|
  10. कविता ने झूट बोला है|

 

 

कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-

swim              स्विम        तैरना

take exercise टेक एक्सरसाइज     व्यायाम करना

fly                फ्लाई        उड़ना

buy               बाय         खरीदना

take bath         टेक बाथ     स्नान करना

live               लिव         रहना

run               रन          दौड़ना

gives milk         गीव्स मिल्क  दूध देना

tell a lie          टेल ए लाई    झूठ बोलना

chair              चेयर         कुर्सी

निष्कर्ष

 

 

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के हाल ही में करने या होने का बोध होता है तो उसे present perfect tense (affirmative) कहते हैं| इन वाक्य के अन्त में ‘चुका है’, ‘चुके हैं’, ‘चुकी है’, ‘चुकी हो’, ‘चुके हो’ ‘चुकी हूँ’, ‘चुका हूँ’, आदि आते हैं| present perfect tense (affirmative) के वाक्यों को पढने से पता चलता है कि कार्य हाल ही में समाप्त हुआ है|  इसमें एकवचन कर्ता में has के  साथ verb की third form लगती है| तथा बहुवचन कर्ता में have के  साथ   verb की third form का प्रयोग होता है|

 

 

About the author

Rakesh Kumar