English Grammar

present indefinite tense (interrogative)

present indefinite tense (interrogative)
Written by Rakesh Kumar

present indefinite tense (interrogative)

 

इस पोस्ट में हम present indefinite tense (interrogative) (सामान्य वर्तमान काल, (प्रश्नात्मक)  के विषय  में पढेंगे| present indefinite tense (interrogative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके English में अनुवाद करने का क्या नियम है| इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने present indefinite tense (negative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को present indefinite tense (negative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

present indefinite tense (interrogative)का अर्थ:-

क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का अभी पूरा  होने का प्रशन उठता है| दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से वर्तमान में होने का सवाल पैदा होता है उसे present indefinite tense (interrogative) कहते हैं| इस प्रकार के वाक्यों में यह अनिश्चित होता है कि क्या काम खत्म  हो गया है? या क्या काम हो रहा है?

 

हिंदी में वाक्य की पहचान

 

इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘ता है’, ‘ते हैं’, ‘ती है’, ‘ते हो’, ‘ती हूँ’, ‘ता हूँ’, इत्यादि आता है और वाक्य से पहले क्या का प्रयोग किया जाता है|

model sentences:-

1.-  क्या हम गाने गाते हैं? Do we sing songs?

2.-  क्या चपड़ासी घंटी बजाता है? Does the peon ring the bell?

3.- क्या वह पत्र लिखता है?             Does He write a letter?

4.- क्या मैं हसंता हूँ?             Do I laugh?

5.- क्या अध्यापक चाय पीता है?       Does the teacher take tea?

6.- क्या तुम रोते हो?             Do you weep?

7.- क्या पक्षी चहचहाते हैं? Do the birds chirp?

8.- क्या मैं दरवाजा खोलता हूँ?       Do I open the door?

9.- क्या वह गावं जाती है?       Does she go to the village?

10.- क्या मैं हॉकी खेलता हूँ?             Do I play hockey?

कठीन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-

 

play        प्ले          खेलना

songs             सोंग्स        गाने

rings        रिंग्स        घंटी बजाता है

laugh       लाफ         हंसना

Takes       टेकस        लेता है

tea         टी          चाय

weep       वीप         रोना

birds        बर्ड्स         पक्षी

chirp        चर्प          चहचहाते हैं

door        डोर          दरवाजा

village            विलेज       गांव

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के करने या  होने के सवाल या प्रश्न की अनिश्चितता का बोध हो रहा है| जैसे- पहले वाक्य में, क्या मैं हॉकी खेलता हूँ? इस वाक्य से यह निश्चित नहीं होता है कि क्या मैं hockey  खेल चुका हूँ या क्या मैं hockey खेल रहा हूँ? एक और उदाहरण लेते हैं| क्या चपड़ासी घंटी बजाता है? इस वाक्य से ठीक से नहीं पता चल रहा है कि क्या काम खत्म हो गया है? या क्या काम को खत्म किया जा रहा है? अत: ये present indefinite tense (interrogative) के वाक्य कहलाते हैं| यदि कार्य खत्म  होने का सवाल होता तो वाक्य होता कि क्या चपड़ासी घंटी बजा चुका है? और यदि कार्य वर्तमान में  चलने का सवाल होता  तो वाक्य होता कि क्या चपड़ासी घंटी बजा रहा है?

 

 

English में अनुवाद करने के नियम:-

 

  1. ऐसे वाक्यों में verb कि first form का प्रयोग किया जाता है|
  2. He, she, it तथा subject (कर्ता) एकवचन से पहले does  के साथ verb की first form का  प्रयोग किया जाता है तथा वाक्य से पहले does का प्रयोग किया जाता है|
  3. I, we, you, they तथा subject (कर्ता) बहुवचन से पहले do के साथ verb की first form का प्रयोग किया जाता है तथा वाक्य से पहले do का प्रयोग किया जाता है|
  4. Verb कि केवल first form का ही प्रयोग किया जाता है|
  5. वाक्य के अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह (?) का प्रयोग किया जाता है|

 

Not:- Interrogative sentences में केवल verb कि first form का प्रयोग किया जाता है| First form के साथ s या e s का प्रयोग नहीं किया जाता है|

 

 

unsolved exercise:-

 

1.- क्या मोहन तैरता है?

2.- क्या तुम व्यायाम करते हो?

3.- क्या पक्षी उड़ते हैं?

4.- क्या वह दवात खरीदता है?

5.- क्या तुम स्नान करते हो?

6.- क्या वे कहीं रहते हैं?

7.- क्या मैं दौड़ता हूँ?

8.- क्या गाय दूध देती है?

9.- क्या वह कुर्सी पर बैठता है?

10.- क्या कविता झूट बोलती है?

 

 

कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-

swim              स्विम        तैरना

take exercise   टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना

fly                फ्लाई        उड़ना

buy               बाय         खरीदना

take bath         टेक बाथ     स्नान करना

live               लिव         रहना

run               रन          दौड़ना

gives milk         गीव्स मिल्क  दूध देना

tell a lie          टेल ए लाई    झूठ बोलना

chair              चेयर         कुर्सी

 

निष्कर्ष:-

 

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के करने या  होने के सवाल का  बोध होता है तो उसे present indefinite tense (interrogative) कहते हैं| इन वाक्य के अन्त में ‘ता है’, ‘ते हैं’, ‘ती है’, ‘ते हो’, ‘ती हूँ’, ‘ता हूँ’ आदि आते हैं तथा वाक्य  से पहले do या does  का प्रयोग किया जाता है| इसमें एकवचन subject (कर्ता) के साथ first form के साथ does  का प्रयोग वाक्य से पहले किया जाता है| तथा बहुवचन subject (कर्ता) के साथ first form के साथ do का प्रयोग वाक्य से पहले किया जाता है|

About the author

Rakesh Kumar