present indefinite tense (affirmative)
इस पोस्ट में हम present indefinite tense (affirmative) (सामान्य वर्तमान काल) के विषय में पढेंगे| present indefinite tense (affirmative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके English में अनुवाद करने का क्या नियम है| इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने use of this, that, these तथा those के बारे में पढ़ा था| यदि आप को use of this, that, these तथा those के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|
present indefinite tense (affirmative) का अर्थ
क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का अभी पूरा होने का पता चलता है| दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से वर्तमान में होने का पता चलता है उसे present indefinite tense (affirmative) कहते हैं|
हिंदी में वाक्य की पहचान
इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘ता है’, ‘ते हैं’, ‘ती है’, ‘ते हो’, ‘ती हूँ’, ‘ता हूँ’, इत्यादि आते है|
model sentences:-
- मैं हॉकी खेलता हूँ| I play hockey.
- हम गाने गाते हैं| we sing songs.
- चपड़ासी घंटी बजाता है| The peon rings the bell.
- वह पत्र लिखता है| He writes a letter.
- मैं हसंता हूँ| I laugh.
- अध्यापक चाय पीता है| The teacher takes tea.
- तुम रोते हो| You weep.
- पक्षी चहचहाते हैं| The birds chirp.
- मैं दरवाजा खोलता हूँ| I open the door.
- वह गावं जाती है| She goes to village.
कठीन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-
play प्ले खेलना
songs सोंग्स गाने
rings रिंग्स घंटी बजाता है
laugh लाफ हंसना
Takes टेकस लेता है
tea टी चाय
weep वीप रोना
birds बर्ड्स पक्षी
chirp चर्प चहचहाते हैं
door डोर दरवाजा
village विलेज गांव
उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में कार्य के करने या होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य present indefinite tense (affirmative) के कहलाते हैं|
English में अनुवाद करने के नियम
- ऐसे वाक्यों में verb कि first form का प्रयोग किया जाता है|
- He, she, it तथा subject (कर्ता) एकवचन के साथ verb की first form के साथ s या e s का प्रयोग किया जाता है|
- I, we, you, they तथा subject (कर्ता) बहुवचन के साथ verb की केवल first form का प्रयोग किया जाता है|
- I तथा you के साथ verb की केवल first form का ही प्रयोग किया जाता है|
unsolved exercise
- मोहन तैरता है|
- तुम व्यायाम करते हो|
- पक्षी उड़ते हैं|
- वह दवात खरीदता है|
- तुम स्नान करते हो|
- वे कंहा रहते हैं|
- मैं दौड़ता हूँ|
- गाय दूध देती है|
- वह कुर्सी पर बैठता है|
- कविता झूट बोलती है|
कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-
swim स्विम तैरना
take exercise टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना
fly फ्लाई उड़ना
buy बाय खरीदना
take bath टेक बाथ स्नान करना
live लिव रहना
run रन दौड़ना
gives milk गीव्स मिल्क दूध देना
tell a lie टेल ए लाई झूठ बोलना
chair चेयर कुर्सी
निष्कर्ष
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है तो उसे present indefinite tense (affirmative) कहते हैं| इन वाक्य के अन्त में ‘ता है’, ‘ते हैं’, ‘ती है’, ‘ते हो’, ‘ती हूँ’, ‘ता हूँ’ आदि आते हैं| इसमें एकवचन कर्ता के साथ first form के साथ s या es लगता है| तथा बहुवचन कर्ता के साथ first form का प्रयोग होता है|