Present Continuous Tense Negative
Present Continuous Tense Negative:- इस पोस्ट में हम present continuous tense (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस) के विषय में पढ़ेंगे| Present Continuous Tense Negative किसे कहतें हैं? English grammar में इस tense का क्या महत्तव है? इस tense की क्या पहचान एवं नियम हैं? इन सभी विषयों के बारे में detail में चर्चा करेंगे| इससे पहले हम ‘present continuous tense affirmative’ के बारे में पढ़ चुके हैं|
Present Continuous Tense Negative का अर्थ:-इस tense से कार्य का जारी ना होना प्रकट होता है| यानी कि वर्तमान में कोई कार्य जारी नहीं है अर्थात चल नहीं रहा है| लेकिन tense से यह मालूम नहीं होता है कि कार्य कब शुरू हुआ और कब समाप्त होगा, इसमें समय नहीं दिया होता है| लेकिन कार्य वर्तमान में चल नहीं रहा होता है|
हिंदी में वाक्य की पहचान:- (1). Present Continuous Tense Negative के वाक्यों के अन्त में ‘नहीं’ रहता है| नहीं रहा है, नहीं रही है, नहीं रहे हैं, नहीं रहा हूँ, नहीं रही हूँ, नहीं रहे हो आदि शब्द आते हैं|
(2). वाक्य के अन्त में यदि नहीं हुआ है, नहीं हुई है, नहीं हुए हैं, नहीं हुआ हूँ आदि शब्द आये तो ये वाक्य भी Present Continuous Tense Negative के होतें हैं|
model sentences
1.- मै कुर्सी पर नहीं बैठा हुआ हूँ| I am not sitting in the chair.
2.- वे कार्य नहीं कर रहें हैं| Those are not working.
3.- वह नहीं रो रहा है| He is not weeping.
4.- तुम बातें नहीं कर रहे हो| You are not talking.
5.- मैं नहीं नहा रहा हूँ| I am not taking bath.
6.- वह चाय नहीं पी रहा है| He is not taking tea.
7.- उसका भाई मुंबई नहीं जा रहा है| His brother is not going to Mumbai.
8.- माता जी अख़बार नहीं पढ़ रही है| My mother is not reading newspaper.
9.- मैं कहानी नहीं सुना रहा हूँ| I am not telling a story.
10.- वर्षा नहीं हो रही है| It is not raining.
11.- मैं एक पत्र नहीं लिख रहा हूँ| I am not writing a letter.
12.- वह नहीं दौड़ रहा है| He is not running.
13.- सीता भोजन नहीं पका रही है| Sita is not cooking food.
14.- वे टी.वी. नहीं देख रहें हैं| They are not watching T.V.
15.- सब लोग आप को नहीं देख रहे हैं| All the people are not looking you.
16.- गली में कुत्ते नहीं भोंक रहें हैं| The dogs are not barking in the street.
17.- पृथ्वी सूर्य के चारों और नहीं घूम रही है| The earth is not moving around the sun.
18.- माली पौधों को पानी नहीं दे रहा है| The gardener is not watering the plants.
19.- राष्ट्रपति भाषण नहीं दे रहा है| The president is not delivering the speech.
20.- बच्चे आपस में नहीं झगड़ रहें हैं| The children are not quarreling
with each other.
उपरोक्त सभी वाक्यों से यह स्पष्ट होता है कि कार्य वर्तमान में जारी नहीं है या चल नहीं रहा है अत: ये सभी वाक्य Present Continuous Tense Negative के वाक्य हैं|
कठिन शब्दों के अर्थ एवं उच्चारण
sitting सिटींग बैठा हुआ है
working वर्किंग कार्य कर रहे हैं
weeping वीपिंग रो रहा है
talking टॉकिंग बातें कर रहे हो
taking bath टेकिंग बाथ नहा रहा हूँ
newspaper न्यूजपेपर अख़बार
story स्टोरी कहानी
raining रेनिंग वर्षा हो रही है
food फ़ूड भोजन
barking बार्किंग कुत्ते भोंक रहें हैं
around अराउंड चारों ओर
gardener गार्डनर माली
delivering the डेलिवेरिंग दा भाषण दे रहा है
speech स्पीच
English में अनुवाद करने के नियम
1.- ऐसे वाक्यों में is, am, are + not + 1st form + ing का प्रयोग होता है|
2.- He, she, it तथा एकवचन कर्ता (singular subject) के साथ is not आता है|
3.- you, we, they तथा बहुवचन कर्ता (plural subject) के साथ are not आता है|
4.- यदि कर्ता I हो तो am not का प्रयोग किया जाता है|
Present Continuous Tense Negative unsolved exercise:-
1.- मैं बाग़ मे दौड़ नहीं लगा रहा हूँ|
2.- मेरे भाई साहेब पत्र नहीं लिख रहें हैं|
3.- लड़के नहीं कूद रहें हैं|
4.- उसकी नाक नहीं बह रही है|
5.- चपड़ासी घंटी नहीं बजा रहा है|
6.- वह खाना नहीं खा रहा है|
7.- छात्र शोर नहीं मचा रहें हैं|
8.- हम पाठ याद नहीं कर रहें हैं|
9.- बस नहीं जा रही है|
10.- मैं नहीं तैर रहा हूँ|
कठिन शब्दों के अर्थ एवं उच्चारण
race रेस दौड़
letter लैटर पत्र
skip, jump स्किप, जम्प कूदना
nose नोज नाक
running रनिंग बहना
peon पियन चपड़ासी
meals मील्स खाना
students स्टुडेंट्स छात्र
make a noise मेक ए नायज शोर मचाना
bus बस बस
swim स्विम तैरना
निष्कर्ष
संक्षेप में हम यह का सकते हैं कि Present Continuous Tense Negative से कार्य का जारी ना होना प्रकट होता है| यानी कि वर्तमान में कोई कार्य जारी नहीं है अर्थात चल नहीं रहा है| लेकिन tense से यह मालूम नहीं होता है कि कार्य कब शुरू हुआ और कब समाप्त होगा, इसमें समय नहीं दिया होता है| लेकिन कार्य वर्तमान में चल नहीं रहा होता है| ऐसे वाक्यों में is not, am not, are not + 1st form + ing का प्रयोग होता है|