English Grammar

Present Continuous Tense Interrogative

Present Continuous Tense Interrogative
Written by Rakesh Kumar

Present Continuous Tense Interrogative

 

Present Continuous Tense Interrogative: आज हम present continuous tense (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस) के विषय में पढ़ेंगे| Present Continuous Tense, Interrogative sentences की क्या पहचान एवं नियम हैं? इन के बारे में detail में चर्चा करेंगे| इससे पहले हम ‘present continuous tense negative sentences’ के बारे में पढ़ चुके हैं|

Present Continuous Tense Interrogative का अर्थ:- इस tense से किसी कार्य के जारी होने का सवाल प्रकट होता है| यानी कि वर्तमान में क्या कोई कार्य जारी है अर्थात क्या कोई कार्य चल रहा है| लेकिन tense से यह मालूम नहीं होता है कि कार्य कब शुरू हुआ और कब समाप्त होगा, इसमें समय नहीं दिया होता है| लेकिन क्या कार्य वर्तमान में चल रहा है, इसका बोध होता है|

हिंदी में वाक्य की पहचान:- (1). Present Continuous Tense Interrogative के वाक्यों के अन्त में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूँ, रही हूँ, रहे हो आदि शब्द आते हैं लेकिन वाक्य से पहले ‘क्या’ शब्द रहता है|

(2). वाक्य के अन्त में यदि  हुआ है, हुई है, हुए हैं, हुआ हूँ आदि शब्द आये तो ये वाक्य भी Present Continuous Tense Interrogative के होतें हैं| इन वाक्यों में भी आरम्भ में ‘क्या शब्द रहता है

 

model sentences

 

1.- क्या मैं कुर्सी पर बैठा हुआ हूँ?        Am I sitting in the chair?

2.- क्या वे कार्य कर रहें हैं?                Are those working?

3.- क्या वह रो रहा है?                       Is he weeping?

4.- क्या तुम बातें कर रहे हो?             Are you talking?

5.- क्या मैं नहा रहा हूँ?                     Am I taking bath?

6.- क्या वह चाय पी रहा है?              Is he taking tea?

7.- क्या उसका भाई मुंबई जा रहा है?     Is his brother going to                                                                                                        Mumbai?

8.- क्या माता जी अख़बार पढ़ रही है?    Is my mother reading

newspaper?

9.- क्या मैं कहानी सुना रहा हूँ?               Am I telling a story?

10.- क्या वर्षा हो रही है?                         Is It raining?

11.- क्या मैं एक पत्र लिख रहा हूँ?            Am I writing a letter?

12.- क्या वह दौड़ रहा है?                       Is he running?

13.-क्या सीता भोजन पका रही है?          Is Sita cooking food?

14.- क्या वे टी.वी. देख रहें हैं?                Are they watching T.V.?

15.- क्या सब लोग आप को देख रहे हैं?   Are all the people looking

you?

16.- क्या गली में कुत्ते भोंक रहें हैं?       Are the dogs barking in the

street?

17.- क्या पृथ्वी सूर्य के चारों और घूम रही है?   Is the earth moving                                                                                                     around the sun?

18.- क्या माली पौधों को पानी दे रहा है?   Is the gardener watering

the plants?

19.- क्या राष्ट्रपति भाषण दे रहा है?          Is the president delivering the

speech?

20.- क्या बच्चे आपस में झगड़ रहें हैं?       Are the children quarreling

with each other?

 

उपरोक्त सभी वाक्यों से यह स्पष्ट होता है कि, क्या कार्य वर्तमान में जारी है या चल रहा है? अत: ये सभी वाक्य Present Continuous Tense Interrogative के वाक्य हैं|

 

कठिन शब्दों के अर्थ एवं उच्चारण

 

sitting             सिटींग             बैठा हुआ है

working           वर्किंग             कार्य कर रहे हैं

weeping          वीपिंग             रो रहा है

talking            टॉकिंग             बातें कर रहे हो

taking bath        टेकिंग बाथ         नहा रहा हूँ

newspaper        न्यूजपेपर           अख़बार

story              स्टोरी              कहानी

raining            रेनिंग              वर्षा हो रही है

food              फ़ूड               भोजन

barking           बार्किंग                  भोंक रहें हैं

around            अराउंड             चारों ओर

gardener          गार्डनर             माली

delivering the     डेलिवेरिंग दा        भाषण दे रहा है

speech            स्पीच

 

English में अनुवाद करने के नियम:-

 

1.- ऐसे वाक्यों में वाक्य के आरम्भ में  is, am, are का प्रयोग किया जाता है| साथ में first form के साथ ing का प्रयोग होता है|

2.- He, she, it तथा एकवचन कर्ता (singular subject) के साथ वाक्य से पहले is आता है|

3.- you, we, they तथा बहुवचन कर्ता (plural subject) के साथ वाक्य से पहले are आता है|

4.- यदि कर्ता I हो तो वाक्य से पहले am का प्रयोग किया जाता है|

 

Present Continuous Tense Interrogative unsolved exercise:-

 

1.- क्या मैं बाग़ मे दौड़ लगा रहा हूँ?

2.- क्या मेरे भाई साहेब पत्र लिख रहें हैं?

3.- क्या लड़के कूद रहें हैं?

4.- क्या उसकी नाक बह रही है?

5.- क्या चपड़ासी घंटी बजा रहा है?

6.- क्या वह खाना खा रहा है?

7.- क्या छात्र शोर मचा रहें हैं?

8.- क्या हम पाठ याद कर रहें हैं?

9.- क्या बस जा रही है?

10.- क्या मैं तैर रहा हूँ?

 

कठिन शब्दों के अर्थ एवं उच्चारण

 

race              रेस                दौड़

letter             लैटर              पत्र

skip, jump        स्किप, जम्प        कूदना

nose              नोज               नाक

running           रनिंग              बहना

peon              पियन             चपड़ासी

meals             मील्स             खाना

students          स्टुडेंट्स            छात्र

make a noise     मेक ए नायज       शोर मचाना

bus               बस               बस

swim             स्विम              तैरना

 

निष्कर्ष

संक्षेप में हम यह कह सकते हैं कि Present Continuous Tense Interrogative  से यह बोध होता है कि क्या कार्य वर्तमान में जारी है| यानी कि क्या वर्तमान में कोई कार्य चल रहा? लेकिन tense से यह मालूम नहीं होता है कि कार्य कब शुरू हुआ और कब समाप्त होगा, इसमें समय नहीं दिया होता है| लेकिन कार्य वर्तमान में चलने के प्रश्न या सवाल का बोध होता है| वाक्य से पहले is, am, are का प्रयोग किया जाता है साथ में first form के साथ ing का प्रयोग होता है|

About the author

Rakesh Kumar