Present Continuous Tense Affirmative
Present Continuous Tense Affirmative:- इस पोस्ट में हम present continuous tense (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस) के विषय में पढ़ेंगे| Present Continuous Tense Affirmative किसे कहतें हैं? English grammar में इस tense का क्या महत्तव है? इस tense की क्या पहचान एवं नियम हैं? इन सभी विषयों के बारे में detail में चर्चा करेंगे| इससे पहले हम ‘future perfect tense affirmative’ के विषय में पढ़ चुके हैं|
Present Continuous Tense Affirmative का अर्थ:-इस tense से किसी कार्य का जारी होना प्रकट होता है| यानी कि वर्तमान में कोई कार्य जारी है अर्थात चल रहा है| लेकिन tense से यह मालूम नहीं होता है कि कार्य कब शुरू हुआ और कब समाप्त होगा, इसमें समय नहीं दिया होता है| लेकिन कार्य वर्तमान में चल रहा होता है|
हिंदी में वाक्य की पहचान:- (1). Present Continuous Tense Affirmative के वाक्यों के अन्त में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूँ, रही हूँ, रहे हो आदि शब्द आते हैं|
(2). वाक्य के अन्त में यदि हुआ है, हुई है, हुए हैं, हुआ हूँ आदि शब्द आये तो ये वाक्य भी Present Continuous Tense Affirmative के होतें हैं|
model sentences
1.- मै कुर्सी पर बैठा हुआ हूँ| I am sitting in the chair.
2.- वे कार्य कर रहें हैं| Those are working.
3.- वह रो रहा है| He is weeping.
4.- तुम बातें कर रहे हो| You are talking.
5.- मैं नहा रहा हूँ| I am taking bath.
6.- वह चाय पी रहा है| He is taking tea.
7.- उसका भाई मुंबई जा रहा है| His brother is going to Mumbai.
8.- माता जी अख़बार पढ़ रही है| My mother is reading newspaper.
9.- मैं कहानी सुना रहा हूँ| I am telling a story.
10.- वर्षा हो रही है| It is raining.
11.- मैं एक पत्र लिख रहा हूँ| I am writing a letter.
12.- वह दौड़ रहा है| He is running.
13.- सीता भोजन पका रही है| Sita is cooking food.
14.- वे टी.वी. देख रहें हैं| They are watching T.V.
15.- सब लोग आप को देख रहे हैं| All the people are looking you.
16.- गली में कुत्ते भोंक रहें हैं| The dogs are barking in the street.
17.- पृथ्वी सूर्य के चारों और घूम रही है| The earth is moving around the sun.
18.- माली पौधों को पानी दे रहा है| The gardener is watering the plants.
19.- राष्ट्रपति भाषण दे रहा है| The president is delivering the speech.
20.- बच्चे आपस में झगड़ रहें हैं| The children are quarreling with each other.
उपरोक्त सभी वाक्यों से यह स्पष्ट होता है कि कार्य वर्तमान में जारी है या चल रहा है अत: ये सभी वाक्य Present Continuous Tense Affirmative के वाक्य हैं|
कठिन शब्दों के अर्थ एवं उच्चारण
sitting सिटींग बैठा हुआ है
working वर्किंग कार्य कर रहे हैं
weeping वीपिंग रो रहा है
talking टॉकिंग बातें कर रहे हो
taking bath टेकिंग बाथ नहा रहा हूँ
newspaper न्यूजपेपर अख़बार
story स्टोरी कहानी
raining रेनिंग वर्षा हो रही है
food फ़ूड भोजन
barking बार्किंग भोंक रहें हैं
around अराउंड चारों ओर
gardener गार्डनर माली
delivering the डेलिवेरिंग दा भाषण दे रहा है
speech स्पीच
English में अनुवाद करने के नियम
1.- ऐसे वाक्यों में is, am, are + 1st form + ing का प्रयोग होता है|
2.- He, she, it तथा एकवचन कर्ता (singular subject) के साथ is आता है|
3.- you, we, they तथा बहुवचन कर्ता (plural subject) के साथ are आता है|
4.- यदि कर्ता I हो तो am का प्रयोग किया जाता है|
Present Continuous Tense Affirmative unsolved exercise:-
1.- मैं बाग़ मे दौड़ लगा रहा हूँ|
2.- मेरे भाई साहेब पत्र लिख रहें हैं|
3.- लड़के कूद रहें हैं|
4.- उसकी नाक बह रही है|
5.- चपड़ासी घंटी बजा रहा है|
6.- वह खाना खा रहा है|
7.- छात्र शोर मचा रहें हैं|
8.- हम पाठ याद कर रहें हैं|
9.- बस जा रही है|
10.- मैं तैर रहा हूँ|
कठिन शब्दों के अर्थ एवं उच्चारण
race रेस दौड़
letter लैटर पत्र
skip, jump स्किप, जम्प कूदना
nose नोज नाक
running रनिंग बहना
peon पियन चपड़ासी
meals मील्स खाना
students स्टुडेंट्स छात्र
make a noise मेक ए नायज शोर मचाना
bus बस बस
swim स्विम तैरना
निष्कर्ष
संक्षेप में हम यह का सकते हैं कि इस tense से कार्य का जारी होना प्रकट होता है| यानी कि वर्तमान समय में कोई कार्य जारी है अर्थात चल रहा है| लेकिन tense से यह मालूम नहीं होता है कि कार्य कब शुरू हुआ और कब समाप्त होगा, इसमें समय नहीं दिया होता है| लेकिन कार्य वर्तमान में चल रहा होता है| ऐसे वाक्यों में is, am, are + 1st form + ing का प्रयोग किया जाता है|