General English

Planets Name in Hindi and English

Planets Name in Hindi and English
Written by Rakesh Kumar

Planets Name in Hindi and English

 

आज के इस लेख में हम सौरमंडल से जुड़ी बहुत सी बातें सीखने वाले हैं| यदि हम ब्रह्माण्ड  के बारे

में विचार करें तो सच यह है कि हम इस ब्रह्माण्ड में एक कण के बराबर भी नहीं हैं|

क्या आप जानते हैं कि सौरमंडल क्या है (what is the solar system)? ग्रह क्या होतें हैं?

(What are the planets)? और सौरमंडल में कुल कीतने ग्रह हैं? इन ग्रहों के हिंदी एवं English में

क्या-क्या नाम हैं? इस पोस्ट के माध्यम से हम आप को इन सभी की जानकारी देने वाले हैं| यह लेख

आप को बहुत कुछ सीखाने वाला है| इससे पहले लेख में हमने आप को ‘Animals Name’ के बारे में

विस्तार से बताया था|बहुत बार बच्चों से Exam में भी यह अक्सर पूछ लिया जाता है कि ग्रह क्या होतें

हैं और कितने होतें हैं?अत: प्रत्येक छोटे या बड़े को इन के बारे में अवश्य पता होना चाहिये|

हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं| पहले इन ग्रहों की संख्या 9 थी लेकिन एक ग्रह को इस श्रेणी से निकाल

कर बौने ग्रह का नाम दे दिया गया है|

New Planets name:-

Planet Name      उच्चारण     हिंदी में ग्रह      pronunciation in

in English                           का नाम            English

Mercury        मर्करी           बुध                 Budh

Venus            वेनस             शुक्र                Shukra

Earth             अर्थ               पृथ्वी              Prithvi

Mars             मार्स               मंगल              Mangal

Jupiter            जुपिटर        बृहस्पति           Brahspati

Saturn            सैटर्न             शनि               Shani

Uranus           युरेनस        अरुण              Arun

Neptune          नेपच्यून      वरुण              Varun

 सौरमंडल या सौरपरिवार  Solar System

अन्तरिक्ष की दुनिया बहुत रोमांचकारी है| यह ब्रह्मांड कितना विशाल है इसके बारे में अंदाजा भी नहीं

लगाया जा सकता| लेकिन फिर भी इंसान अन्तरिक्ष के बारे में कुछ नया जानने की उत्सुकता के कारण

अपनी कोशिश में हमेशा लगा रहता है| हमारे सौरमंडल में सूर्य, चन्द्रमा, 9 ग्रह तथा इनके उपग्रह हैं|

सूर्य इन सभी में मुख्य तथा सबसे बड़ा है| ये सब मिलकर एक समूह बनाते हैं| इस समूह को ही सौरमंडल

या सौरपरिवार कहतें हैं| या दुसरे शब्दों में हम कह सकते है कि सूर्य के चारों और ग्रह, क्षुद्र ग्रह, धूमकेतु

तथा उल्कापिंड एक समूह में चक्कर लगाते हैं| इस समूह को ही सौरमंडल या सौरपरिवार कहतें हैं|

सूर्य कोई ग्रह नहीं हैं बल्कि यह एक तारा हैं|

ग्रह Planets

सूर्य के चारों और चक्कर लगाने वाले खगोलीय पिंड को ग्रह कहतें हैं| जैसा कि पहले बताया जा चुका हैं

कि सूर्य ग्रह नहीं है बल्कि एक तारा है| अत: सूर्य या अन्य तारों के चारों और चक्कर लगाने वाले खगोलीय

पिंडों को ग्रह कहतें हैं| सभी ग्रह गुरुत्वाकर्षण बल के कारण एक  निश्चित कक्षा में चक्कर लगाते हैं|

उपग्रह

ग्रहों के चारों और चक्कर लगाने वाले खगोलीय पिंडो या आकाशीय पिंडो को उपग्रह कह्तें हैं| सभी ग्रहों

के उपग्रह नहीं होते,चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है|

जैसा कि उपर बताया जा चुका है कि इस सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं| सभी ग्रहों की दूरी, तापमान, द्रव्यमान,

क्षेत्रफल व रंग-रूप अलग-अलग होता है| आइये इन ग्रहों के बारे में विस्तार से जानते हैं –

Planets Name ग्रहों के नाम

(1). Mercury बुध

बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है| यह हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है| यह ग्रह सूर्य का एक चक्कर

लगाने में 87.97 दिनों का समय लेता है| यह समय बाक़ी ग्रहों के मुकाबले सबसे कम है|

इस ग्रह का नाम मर्करी एक रोमन देवता के नाम पर रखा गया है| सूर्य के दो चक्कर लगाने के साथ-साथ यह

अपनी धुरी पर 2 बार घूम लेता है|

(2). Venus शुक्र

Venus (शुक्र) ग्रह हमारे सौरमंडल का दुसरा सूर्य के सबसे पास का ग्रह है| इस ग्रह को दिन के समय पृथ्वी

से नहीं देखा जा सकता| यह रात को एक चमकते सितारे की तरह दिखाई देता है| यह 224.7 दिनों में सूर्य का

एक चक्कर लगाता है|

यह अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने में 243 दिन का समय लेता है| यह पृथ्वी की उल्टी दिशा में सूर्य का

चक्कर लगाता है| इस ग्रह पर सूरज पूर्व की बजाय पश्चिम में उदय होता है|

(3). Earth (पृथ्वी)

यह हमारे सौर परिवार का तीसरा ग्रह है| अब तक उप्लब्ध जानकारी के अनुसार पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस

पर जीवन है|

पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365.26 दिन का समय लेती है| पृथ्वी का अपना एक प्राकृतिक उपग्रह भी

है जिसका नाम चन्द्रमा है| इस ग्रह का 71% हिस्सा पानी है तथा शेष हिस्सा जमीन है|

 

Grahon Ke Name

(4). Mars (मंगल)

यह हमारे सौरमंडल का चौथा ग्रह है| यह बुध के बाद दूसरा सबसे छोटा ग्रह है| मंगल ग्रह सूर्य के चारों

और चक्कर लगाने में लगभग पृथ्वी जितना समय ही लेता है|

इसे Red Planet (लाल ग्रह) के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां की मिट्टी लाल रंग की है|

मंगल ग्रह को पृथ्वी से आसानी से देखा जा सकता है| मार्स के दो प्राकृतिक उपग्रह फोबोस (Phobos) तथा

डीमोस (deimos) है|

(5). Jupiter (बृहस्पति)

यह ग्रह हमारे Saur Parivaar का पांचवा ग्रह है| जुपिटर ग्रह पूरे सौरमंडल में आकार में सबसे बड़ा ग्रह है|

यह ग्रह ज्यादातर गैस से बना हुआ है| चन्द्रमा और वीनस के बाद यह पृथ्वी से दिखने वाला तीसरा ग्रह है जो

सबसे चमकीला है| इस ग्रह पर ज्यादातर हाइड्रोजन गैस है त्तथा थोड़ी बहुत हीलियम गैस है|

जुपिटर के 79 उपग्रह है| इनमे सबसे बड़ा उपग्रह गेनीमेड (ganymede) है| इस ग्रह को गैस का दानव भी

कहा जाता है| इसका द्रव्यमान सूर्य के आकार का 1/1000 वां है|

(6). Saturn (शनि)

इसका नाम रोमन के धन और कृषि के देवता सिकल के नाम पर रखा गया है| यह भी गैस से बना हुआ है|

इस Planet का आकार पृथ्वी से 9 गुना ज्यादा है| शनि ग्रह के चारों तरफ बर्फ, धूल और चट्टानों की एक

Ring (छल्ला) सा बना हुआ है| इसके 62 उपग्रह हैं| टाइटन शनि ग्रह का सबसे बड़ा Moon (उपग्रह) है|

 

प्लानेट्स नाम इन हिंदी

(7). Uranus (अरुण)

यह ग्रह सौर परिवार का सातवाँ ग्रह है| Uranus तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है| युरेनुस ग्रह की बनावट, नेप्चून

ग्रह की बनावट जैसे ही है| इस ग्रह को बर्फ के दानव के नाम से भी जाना जाता  है|

युरेनुस ग्रह पर हाइड्रोजन और हीलियम गैस के साथ बड़ी मात्रा में बर्फ है| इस ग्रह का नाम ग्रीक के आकाश

के देवता के नाम पर रखा गया है| इस ग्रह पर अमोनिया और मीथेन गैस भी काफी मात्रा में उपलब्ध है|

(8). Neptune (वरुण)

यह सौरमंडल का सबसे आखरी ग्रह है| इस ग्रह को आँखों से नहीं देखा गया बल्कि केवल गणितीय गणना के

आधार पर ही इसे खोजा गया है|नेपच्यून ग्रह पूरे सोलर सिस्टम का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है| यह सौरमंडल का सबसे

आखिरी ग्रह है तथा इसका नाम रोमन के समुन्द्र देवता के नाम पर रखा गया है|

निष्कर्ष

 संक्षेप में हम कह सकते हैं कि हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं| सूर्य के के चारों और चक्कर लगाने वाले

आकाशीय पिंडों को ग्रह कहतें हैं| सभी ग्रहों का वर्णन विस्तारपूर्वक उपर कर दिया गया है| तथा ग्रहों के बारे

में महत्वपूर्ण जानकारी भी बताई गई है| यह जानकारी बच्चों के लिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने

वाले छात्रो के लिए बहुत उपयोगी है|

About the author

Rakesh Kumar