Past perfect tense interrogative
इस पोस्ट में हम Past perfect tense interrogative के विषय में पढेंगे| Past perfect tense interrogative क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान है तथा रचना कैसे होती है| इनके English में अनुवाद करने के क्या नियम है| इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने Past perfect tense negative के बारे में पढ़ा था| यदि आप को ‘Past perfect tense negative’ के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|
Past perfect tense interrogative का अर्थ:-
क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भूतकाल में पूरा होने का प्रश्न या सवाल पैदा होता है| ये वाक्य प्रश्नात्मक वाक्य होतें हैं| जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भूतकाल में पूरा होने का सवाल उठता है कि क्या कार्य भूतकाल में complete हो गया या नहीं तो उसे Past perfect tense interrogative कहते हैं| इस प्रकार के वाक्य क्या से शुरू होते हैं| ये हिन्दी के इस तरह के वाक्य होते हैं जिनमे प्रश्नात्मक शब्दों का प्रयोग होता है| इस प्रकार के वाक्यों में कार्य का भूतकाल में पूरा होने का पता नहीं चलता कि कार्य भूतकाल में पूरा हुआ है या नहीं|
Past perfect tense interrogative का प्रयोग सामान्यत: अकेले नहीं किया जाता है| यदि भूतकाल में दो कार्य complete हुए हो और एक कार्य दुसरे कार्य से पहले पूर्ण रूप से समाप्त हो गया हो तो पहले समाप्त होने वाले कार्य के लिए past perfect tense का प्रयोग किया जाता है| बाद में समाप्त होने वाले कार्य के लिए past indefinite tense या simple past tense का प्रयोग किया जाता है|
हिंदी में वाक्य की पहचान
इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘चुका था’, ‘चुके थे’, ‘चुकी थी’,या आ, ए, ई इत्यादि आता है लेकिन वाक्य से पहले क्या रहता है, तो वे वाक्य Past perfect tense interrogative के होतें है| इस प्रकार के वाक्य में किसी कार्य का सामान्य रूप से भूतकाल में पूरा होने का पता नहीं चलता कि कार्य भूतकाल में complete हो गया है या नहीं| इस tense में भूतकाल में दो कार्य संपन्न हुए हो तो जो कार्य पहले पूरा हुआ हो तो उसके लिए past perfect tense का प्रयोग किया जाता है तथा जो कार्य बाद में पूरा हुआ हो तो उसके लिए simple past tense का प्रयोग किया जाता है|
model sentences Part-A
1.- क्या आप के आने से पहले मैं हॉकी खेल चुका था?
Had I played hockey before you came?
2.- क्या अध्यापक के आने से पहले हम गाने गा चुके थे?
Had we sung songs before the teacher came?
3.- क्या हेडमास्टर के आने से पहले चपड़ासी ने घंटी बजाई थी?
Had the peon rung the bell before the headmaster came?
4.- क्या सीमा के आने से पहले वह पत्र लिख चुका था?
Had he written a letter before Seema came?
5.- क्या माता जी के आने से पहले मोहन स्कूल जा चुका था?
Had Mohan gone to school before the mother came?
6.- क्या घंटी बजने से पहले अध्यापक चाय पी चुका था?
Had the teacher taken tea before the bell rang?
7.- क्या भैया के आने से पहले तुम नोवल पढ़ चुके थे?
Had you read the novel before the brother came?
8.- क्या अध्यापक के आने से पहले तुमने अपना पाठ याद कर लिया था?
Had you learned your lesson before the teacher came?
9.- क्या दादी जी के अंदर आने से पहले मैं दरवाजा खोल चुका था?
Had I opened the door before the grand mother came?
10.- क्या मेरे घर पहुंचने से पहले वह गावं जा चुकी थी?
Had she gone to village before I reached home?
model sentences Part-B
11.- क्या मेरे पहुँचने से पहले उन्होंने घोड़ा बेच दिया था?
Had they sold the horse before I reached?
13.- क्या भागने से पहले पुलिस ने चोर को पकड़ लिया था?
Had the police caught the thief before he ran?
14.- क्या मेरे जाने से पहले नेहा फूटबाल खेल चुकी थी?
Had Neha played football before I went?
15.- क्या आप के आने से पहले मैंने नाश्ता कर लिया था?
Had I taken the breakfast before you came?
16.- क्या कपिल ने 50 ओवर पुरे होने से पहले सेंचुरी पूरी कर ली थी?
Had Kapil completed the century before 50 overs?
17.- क्या स्टेशन पर पहुँचने से पहले आपकी गाड़ी निकल गई थी?
Had your train left before you reached the station?
18.- क्या डॉक्टर के पहुँचने से पहले रोगी मर चुका था?
Had the patient died before the doctor came?
19.- क्या मेरे पहुँचने से पहले वह पिक्चर देख चुका था?
Had he seen the film before I reached?
20.- क्या मेरे एक्शन लेने से पहले तुमने मेरी आज्ञा मान ली थी?
Had you obeyed my order before I took an action?
कठीन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-
played प्लेड खेला
songs सोंग्स गाने
rung रंग घंटी बजाई
laughed लाफड हंसा
Taken टेकन लिया
tea टी चाय
wept वेप्ट रोया
birds बर्ड्स पक्षी
chirped चर्पड चहचहाये
door डोर दरवाजा
village विलेज गांव
उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में कार्य के करने या पूरा होने के सवाल या प्रश्न का बोध हो रहा है कि कार्य complete हो गया है या नहीं| अत: ये वाक्य Past perfect tense interrogative के कहलाते हैं|
English में अनुवाद करने के नियम
- ऐसे वाक्यों में verb कि third form का प्रयोग किया जाता है|
- He, she, it, I, we, you, they और सभी subjects (कर्ताओं) से पहले अर्थात वाक्य से पहले had तथा verb की third form का प्रयोग किया जाता है|
- इस tense में भूतकाल में दो कार्य संपन्न हुए हो तो जो कार्य पहले पूरा हुआ हो तो उसके लिए past perfect tense का प्रयोग किया जाता है तथा जो कार्य बाद में पूरा हुआ हो तो उसके लिए simple past tense का प्रयोग किया जाता है|
- वाक्य से पहले had का प्रयोग किया जाता है|
- वाक्य के अन्त में (sign of interrogation) प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग किया जाता है|
had + Subject + Third form of verb + object + sign of interrogation (?)
unsolved exercise:-
1.- क्या मेरे जाने से पहले मोहन तैर चुका था?
2.- क्या सुबह होने से पहले तुम व्यायाम कर चुके थे?
3.- क्या उसके जाल फेंकने से पहले पक्षी उड़ चुके थे?
4.- क्या अध्यापक के आने से पहले वह दवात खरीद चुका था?
5.- क्या शाम होने से पहले तुम स्नान कर चुके थे?
6.- क्या पांच साल पहले वे यहां रह चुके थे?
7.- क्या सीटी बजने से पहले मैं दौड़ चुका था?
8.- क्या मेरे घास डालने से पहले गाय दूध दे चुकी थ?|
9.- क्या मेरे पहुँचने से पहले वह कुर्सी पर बैठ चुका था?
10.- क्या मेरे कहने से पहले कविता ने झूट बोला था?
कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-
swum स्वम तैरा
taken exercise टेकन एक्सरसाइज व्यायाम करना
flown फ्लान उडा
bought बाट खरीदा
taken bath टेकन बाथ स्नान किया
lived लिवड रहा
run रन दौड़ा
given milk गीवन मिल्क दूध दिया
told a lie टोल्ड ए लाई झूठ बोला
chair चेयर कुर्सी
निष्कर्ष
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में किसी कार्य के करने या होने के सवाल या प्रश्न का बोध होता है कि कार्य भूतकाल में complete हुआ है या नहीं तो उसे Past perfect tense interrogative कहते हैं| इन वाक्य के अन्त में ‘चुका था’, ‘चुके थी’, ‘चुकी थी’, आदि आते हैं|
Past perfect tense interrogative के वाक्यों को पढने से यह नहीं पता चलता कि कार्य भूतकाल में समाप्त हुआ है या नहीं | इसमें सभी कर्ताओं (subjects) से पहले, अर्थात वाक्य से पहले चाहे वह एकवचन हो या बहुवचन had तथा verb की third form का प्रयोग किया जाता है|