English Grammar

Past perfect tense affirmative

Past perfect tense affirmative
Written by Rakesh Kumar

 

Past perfect tense affirmative

 

इस पोस्ट में हम Past perfect tense affirmative के विषय में पढेंगे| Past perfect tense affirmative क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या  पहचान है तथा रचना कैसे होती है| तथा इनके English में अनुवाद करने के  क्या नियम है| इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने Present perfect tense interrogative के बारे में पढ़ा था| यदि आप को Present perfect tense interrogative के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

 

Past perfect tense affirmative का अर्थ:-

 

क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भूतकाल में  पूरा होने का पता चलता है अर्थात जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भूतकाल  में पूरा होने का पता चलता है उसे Past perfect tense affirmative कहते हैं| इस प्रकार के वाक्यों  में कार्य का भूतकाल में पूरा हो जाना पाया जाता है|

 

हिंदी में वाक्य की पहचान

 

इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘चुका था’, ‘चुके थे’, ‘चुकी थी’, इत्यादि आता है तो वे वाक्य Past perfect tense affirmative के होतें है| इस प्रकार के वाक्य में किसी कार्य  का भूतकाल  में पूरा होने का पता चलता है कि कार्य भूतकाल में समाप्त हो गया था|

model sentences:-

  1. मैं हॉकी खेल चुका था|                 I had played hockey.
  2. हम गाने गा चुके थे|                     we had sung songs.
  3. चपड़ासी घंटी बजा चुका था|        The peon had rung the bell.
  4. वह पत्र लिख चुका था|                 He had written a letter.
  5. मोहन स्कूल जा चुका था|             Mohan had gone to school.
  6. अध्यापक चाय पी चुका था|          The teacher had taken tea.
  7. तुम नोवल पढ़ चुके थे|                 You had read the novel.
  8. तुमने अपना पाठ याद कर लिया था| you had learned your lesson.
  9. मैं दरवाजा खोल चुका था|            I had opened the door.
  10. वह गावं जा चुकी थी|                   She had gone to village.
  11. उन्होंने घोड़ा बेच दिया था|           They had sold the horse.
  12. पुलिस ने चोर पकड़ लिया था|      The police had caught the thief.
  13. नेहा फूटबाल खेल चुकी थी|         Neha had played football.
  14. मैंने नाश्ता कर लिया था|              I had taken the breakfast.
  15. कपिल ने सेंचुरी पूरी कर ली थी|   Kapil had completed the century.
  16. वह पिक्चर देख चुका था|            He had seen the picture.
  17. आपकी गाड़ी निकल गई थी|      Your train had left.
  18. तुमने मेरी आज्ञा मान ली थी|       You had obeyed my order.
  19. डॉक्टर ने रोगी को देख लिया था| The doctor had seen the patient.
  20. वह जा चुका था|                         He had gone.

कठीन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ

 

played            प्लेड         खेला

songs             सोंग्स        गाने

rung        रंग          घंटी बजाई

laughed           लाफड        हंसा

Taken      टेकन        लिया

tea         टी          चाय

wept        वेप्ट         रोया

birds        बर्ड्स         पक्षी

chirped           चर्पड         चहचहाये

door        डोर          दरवाजा

village            विलेज       गांव

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में कार्य के करने या पूरा होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य Past perfect tense affirmative के वाक्य  कहलाते हैं|

 

 

English में अनुवाद करने के नियम

 

  1. ऐसे वाक्यों में verb कि third form का प्रयोग किया जाता है|
  2. He, she, it, I, we, you, they और सभी subjects (कर्ताओं) के  साथ had तथा verb की third form का प्रयोग किया जाता है|

 

Subject + had + Third form of verb + object

 

unsolved exercise:-

 

  1. मोहन तैर चुका था|
  2. तुम व्यायाम कर चुके थे|
  3. पक्षी उड़ चुके थे|
  4. वह दवात खरीद चुका था|
  5. तुम स्नान कर चुके थे|
  6. वे यहां रह चुके थे|
  7. मैं दौड़ चुका था|
  8. गाय दूध दे चुकी थी|
  9. वह कुर्सी पर बैठ चुका था|
  10. कविता ने झूट बोला था|

 

 

कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-

swum             स्वम        तैरा

taken exercise           टेकन एक्सरसाइज व्यायाम किया

flown             फ्लान        उडा

bought                  बाट         खरीदा

taken bath        टेकन बाथ    स्नान किया

lived              लिवड        रहा

run               रन          दौड़ा

given milk         गीवन मिल्क  दूध दिया

told a lie          टोल्ड ए लाई झूठ बोला

chair              चेयर         कुर्सी

निष्कर्ष

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल  में किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है तो उसे Past perfect tense affirmative  कहते हैं| इन वाक्य के अन्त में ‘चुका था’, ‘चुके थी’, ‘चुकी थी’,  आदि आते हैं|

Past perfect tense affirmative  के वाक्यों को पढने से पता चलता है कि कोई भी कार्य भूतकाल  में समाप्त हुआ है|  इसमें सभी करताओं (subjects) के साथ चाहे वह एकवचन हो या बहुवचन had तथा verb की third form का प्रयोग किया जाता है|

 

 

About the author

Rakesh Kumar