Past indefinite tense (negative)
इस पोस्ट में हम Past indefinite tense (negative) (सामान्य नकारात्मक भूतकाल) के विषय में पढेंगे| Past indefinite tense को simple Past tense भी कहा जाता है| Past indefinite tense (negative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की रचना कैसे होती है तथा क्या पहचान होती है| इनके English में अनुवाद करने के क्या नियम है? इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने Past indefinite tense (affirmative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को Past indefinite tense (affirmative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|
Past indefinite tense (negative) का अर्थ:-
क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भूतकाल में पूरा न होने का पता चलता है| दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भूतकाल में न होने का पता चलता है उसे Past indefinite tense (negative) कहते हैं| इन वाक्यों से यह पता चलता है कि कार्य भूतकाल में समाप्त नहीं हुआ है|
हिंदी में वाक्य की पहचान:-
इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘आ’, ‘ए’, ‘इ’, ‘ता था’ ‘ते थे’, ‘ती थी’ इत्यादि आते है परन्तु उससे पहले नहीं का प्रयोग होता है तो इस प्रकार के वाक्य Past indefinite tense (negative) के होते है|
model sentences:-
- मैं स्कूल नहीं गया| I did not go to school.
- वह बाजार नहीं गया| He did not go to the market.
- उसने अपना पाठ याद नहीं किया| He did not learn his lesson.
- वह पत्र नहीं लिखता था| He did not write a letter.
- हमने पतंग नहीं उड़ाया| we did not fly a kite.
- वे दिल्ली नहीं गए| They did not go to Delhi.
- तुमने फूल नहीं तोड़े| You did not pluck the flowers.
- पक्षी चहचहाते नहीं थे| The birds did not chirp.
- मैंने दरवाजा नहीं खोला| I did not open the door.
- वह गावं नहीं गई| She did not go to village.
- मैंने उसका हाथ नहीं पकड़ा| I did not hold his hand.
- उसने पत्र नहीं लिखा| He did not write a letter.
- सूर्य नहीं निकला| The sun did not come out.
- उन औरतों ने खाना नहीं खाया| Those ladies did not eat food.
- वह नहीं गया| He did not go.
- मैंने उसको कार में नहीं बिठाया| I did not take him in the car.
- तुमने उसकी मदद नहीं की| You did not help him.
- वह अपना नाश्ता नहीं करता था| He did not take his breakfast.
- ललिता हर रोज स्कूल नहीं जाती थी| Lalita did not go to school every day.
- राम कभी बाजार नहीं जाता था| Ram never went to market.
कठिन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-
play प्ले खेलना
songs सोंग्स गाने
rang रेंग घंटी बजाई
laugh लाफ हंसना
Took टुक लिया
tea टी चाय
weep वीप रोना
birds बर्ड्स पक्षी
chirped चर्पड चहचहाये
door डोर दरवाजा
village विलेज गांव
उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में किसी कार्य के न करने या न होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य Past indefinite tense (negative) के वाक्य कहलाते हैं|
English में अनुवाद करने के नियम:-
Past indefinite tense (negative), Past Indefinite/Simple Past Tense में negative sentences में हिंदी से English बनाते समय निम्नलिखित नियम (Rule) का उपयोग किया जाता है:-
इस प्रकार के वाक्यों में सभी कर्ताओं (subjects) के साथ चाहे वह एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) हो did not तथा क्रिया कि पहली फार्म (first form of verb) का प्रयोग किया जाता है|
Subject + did not + first form of verb + object
यहां यह बात ध्यान रखनी चाहिये कि अगर वाक्य में ‘कभी नहीं’ का प्रयोग हुआ है, तो verb कि second form से पहले never का प्रयोग किया जाता है| ऐसे sentences में did not का प्रयोग नहीं किया जाता है|
जैसे –
मैंने कभी आम नहीं खाया.
I never ate mango.
unsolved exercise:-
- वह प्रात: कल नहीं आया था|
- उसने स्लेट नहीं तोड़ी|
- गोपाल ने अपना पाठ याद नहीं किया|
- वह दवात नहीं खरीदता था|
- तुमने स्नान नहीं किया|
- धोबी ने कपड़े नहीं धोये |
- उन्होंने चित्र नहीं देखा|
- गाय दूध नहीं देती थी|
- हमने उसका स्वागत नहीं किया|
- कविता ने झूट नहीं बोला|
कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-
swim स्विम तैरना
take exercise टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना
fly फ्लाई उड़ना
buy बाय खरीदना
take bath टेक बाथ स्नान करना
live लिव रहना
run रन दौड़ना
gives milk गीव्स मिल्क दूध देना
tell a lie टेल ए लाई झूठ बोलना
chair चेयर कुर्सी
निष्कर्ष:-
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में किसी कार्य के न करने का या न होने का बोध होता है तो उसे Past indefinite tense (negative) कहते हैं| इसे simple past tense negative भी कहा जाता है इन वाक्यों के अन्त में ‘आ’, ‘ए’, ‘इ’, ‘ता था’, ‘ते थे’, ‘ती थी’, आदि आते हैं| इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि first form का ही प्रयोग किया जाता है तथा उससे पहले did not का प्रयोग किया जाता है|