Past indefinite tense (interrogative):
इस पोस्ट में हम Past indefinite tense (interrogative) (सामान्य भूतकाल प्रश्नवाचक वाक्य) के विषय में पढेंगे| Past indefinite tense को simple Past tense भी कहा जाता है| Past indefinite tense (interrogative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की रचना कैसे होती है तथा क्या पहचान होती है| इनके English में अनुवाद करने के क्या नियम है? इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने Past indefinite tense (negative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को Past indefinite tense (negative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|
Past indefinite tense (interrogative) का अर्थ:-
क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भूतकाल में पूरा होने का प्रश्न उठता है या दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भूतकाल में होने का सवाल पैदा होता है उसे Past indefinite tense (interrogative) कहते हैं| इन वाक्यों से यह पता चलता है कि क्या कार्य भूतकाल में समाप्त हुआ है?
हिंदी में वाक्य की पहचान:-
इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘आ’, ‘ए’, ‘इ’, ‘ता था’ ‘ते थे’, ‘ती थी’ इत्यादि आते है परन्तु वाक्य से पहले क्या का प्रयोग होता है तो इस प्रकार के वाक्य Past indefinite tense (interrogative) के होते है| इनके अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह् का प्रयोग किया जाता है|
model sentences:-
- – क्या वह बाजार गया? Did he go to the market?
- – क्या वह अपना पाठ याद करता था? Did he learn his lesson?
- – क्या वह पत्र लिखता था? Did he write a letter.?
- – क्या हमने पतंग उड़ाया? Did we fly a kite?
- – क्या वे दिल्ली गए? Did they go to Delhi?
- – क्या तुमने फूल तोड़े? Did you pluck the flowers?
- – क्या पक्षी चहचहाते थे? Did the birds chirp?
- – क्या मैंने दरवाजा खोला|? Did I open the door?
- – क्या वह गावं गई? Did she go to village?
- – क्या मैंने उसका हाथ पकड़ा? Did I hold his hand?
- – क्या उसने पत्र लिखा? Did he write a letter?
- – क्या सूर्य निकला? Did the sun come out?
- – क्या उन औरतों ने खाना खाया? Did those ladies eat food?
- – क्या वह गया? Did he go?
- – क्या मैंने उसको कार में बिठाया? Did I take him in the car?
- – क्या तुमने उसकी मदद की? Did you help him?.
- – क्या वह अपना नाश्ता करता था? Did he take his breakfast?
- – क्या ललिता हर रोज स्कूल जाती थी? Did Lalita go to school every day?
- – क्या राम बाजार जाता था? Did Ram go to market?
- – क्या मैं स्कूल गया? Did I go to school?
कठिन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-
play प्ले खेलना
songs सोंग्स गाने
rang रेंग घंटी बजाई
laugh लाफ हंसना
Took टुक लिया
tea टी चाय
weep वीप रोना
birds बर्ड्स पक्षी
chirped चर्पड चहचहाये
door डोर दरवाजा
village विलेज गांव
उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में किसी कार्य के करने या होने के सवाल का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य Past indefinite tense (interrogative) के वाक्य कहलाते हैं|
English में अनुवाद करने के नियम:-
Past indefinite tense (interrogative), Past Indefinite/Simple Past Tense में interrogative sentences में हिंदी से English बनाते समय निम्नलिखित नियम (Rule) का उपयोग किया जाता है|
इस प्रकार के वाक्यों में सभी कर्ताओं (subjects) के साथ चाहे वह एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) हो वाक्य से पहले did तथा क्रिया कि पहली फार्म (first form of verb) का प्रयोग किया जाता है|
वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है| जैसे-
क्या तुमने गीत गया? did you sing a song?
जब वाक्य के बीच में प्रश्न (question) हो तो सबसे पहले question word का प्रयोग किया जाता है| बाद में did +subject+ verb कि first form का प्रयोग किया जाता है| अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है| जैसे-
तुमने अंग्रेजी कैसे सीखी? How did you learn English?
who वाले वाक्यों को affirmative sentences कि तरह बनाया जाता है| सबसे से पहले who लगाया जाता है| verb कि second form का प्रयोग किया जाता है तथा अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है| जैसे-
तुम्हे किसने बताया? Who told you?
जब प्रश्न वाचक वाक्य में not का प्रयोग भी किया जा रहा हो तो ऐसे वाक्यों को interrogative negative sentences कहते हैं| इन वाक्यों में सबसे पहले question फिर did +subject + not + verb कि first form + object का प्रयोग किया जाता है| अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है|
जैसे –
क्या अब तक सितारे नहीं निकले? did the stars not come out yet?
unsolved exercise:-
1.- क्या उसने स्लेट तोड़ी?
2.- क्या गोपाल ने अपना पाठ याद किया?
3.- क्या वह दवात खरीदता था?
4.- क्या तुमने स्नान किया?
5.- क्या उन्होंने चित्र देखा?
6.- क्या गाय दूध देती थी?
7.- क्या हमने उसका स्वागत किया?
8.- क्या कविता ने झूट बोला?
9.- क्या वह कल प्रात: आया था?
10.- क्या वह कल प्रात: आया था?
कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-
swim स्विम तैरना
take exercise टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना
fly फ्लाई उड़ना
buy बाय खरीदना
take bath टेक बाथ स्नान करना
live लिव रहना
run रन दौड़ना
gives milk गीव्स मिल्क दूध देना
tell a lie टेल ए लाई झूठ बोलना
chair चेयर कुर्सी
निष्कर्ष:-
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में किसी कार्य के करने का या होने के सवाल का या प्रश्न का बोध होता है तो उसे Past indefinite tense (interrogative) कहते हैं| इसे simple past tense interrogative sentences भी कहा जाता है इन वाक्यों के अन्त में ‘आ’, ‘ए’, ‘इ’, ‘ता था’, ‘ते थे’, ‘ती थी’, आदि आते हैं| वाक्य से पहले did का प्रयोग किया जाता है| वाक्य के अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है| इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि first form का ही प्रयोग किया जाता है तथा वाक्य से पहले did का प्रयोग किया जाता है|