English Grammar

Past indefinite tense (affirmative)

past indefinite tense affirmative
Written by Rakesh Kumar

Past indefinite tense (affirmative)

 

इस पोस्ट में हम Past  indefinite tense (affirmative) (सामान्य भूत काल) के विषय में पढेंगे| Past  indefinite tense को simple Past  भी कहा जाता है| Past indefinite tense (affirmative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके English में अनुवाद करने के क्या नियम है? इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने present indefinite tense (interrogative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को present indefinite tense (interrogative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

Past indefinite tense (affirmative)का अर्थ:

 

क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भूतकाल में  पूरा होने का पता चलता है| Past indefinite tense represents an action occurred in the past. दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भूतकाल में होने का पता चलता है उसे Past indefinite tense (affirmative) कहते हैं| इन वाक्यों से यह पता चलता है कि कार्य भूतकाल में किस समय में समाप्त हो गया है|

 

हिंदी में वाक्य की पहचान:-

 

इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में ‘आ’, ‘ए’, ‘इ’, ‘ते थे’, ‘ती थी’, ‘ता था’, इत्यादि आते है तो इस प्रकार के वाक्य Past indefinite tense (affirmative) के होते है|

model sentences:-

  1. मैं हॉकी खेलता था| I played hockey.
  2. हम गाने गाते थे| we sang songs.
  3. चपड़ासी घंटी बजाता था| The peon rang the bell.
  4. वह पत्र लिखता था| He wrote a letter.
  5. हमने पतंग उड़ाया| we flew a kite.
  6. वे दिल्ली गए|       They went to Delhi.
  7. तुमने फूल तोड़े| You plucked the flowers.
  8. पक्षी चहचहाते थे| The birds chirped.
  9. मैंने दरवाजा खोला| I opened the door.
  10. वह गावं गई|       She went to village.

 

कठिन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-

 

play        प्ले          खेलना

songs             सोंग्स        गाने

rang        रेंग          घंटी बजाई

laugh       लाफ         हंसना

Took        टुक         लिया

tea         टी          चाय

made    मेड         बनाया

birds        बर्ड्स         पक्षी

chirped     चर्पड         चहचहाये

door        डोर          दरवाजा

village            विलेज       गांव

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में किसी कार्य के करने या होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य Past indefinite tense (affirmative) के वाक्य कहलाते हैं|

 

 

English में अनुवाद करने के नियम:-

 

  1. इस प्रकार के वाक्यों में verb कि second form का प्रयोग किया जाता है|
  2. He, she, it तथा subject (कर्ता) एकवचन के साथ verb की second form का प्रयोग किया जाता है|
  3. I, we, you, they तथा subject (कर्ता) बहुवचन के साथ भी verb की second form का प्रयोग किया जाता है|
  4. इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि second form का ही प्रयोग किया जाता है|

 

unsolved exercise:-

 

  1. वह प्रात: कल आया था|
  2. उसने स्लेट तोड़ी|
  3. गोपाल ने अपना पाठ याद किया|
  4. वह दवात खरीदता था|
  5. तुमने स्नान किया|
  6. धोबी ने कपड़े धोये |
  7. उन्होंने  चित्र देखा|
  8. गाय दूध देती थी|
  9. हमने उसका स्वागत किया|
  10. कविता ने झूठ बोला|

 

 

कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-

swim              स्विम        तैरना

take exercise    टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना

fly                फ्लाई        उड़ना

buy               बाय         खरीदना

take bath         टेक बाथ     स्नान करना

live               लिव         रहना

run               रन          दौड़ना

gives milk         गीव्स मिल्क  दूध देना

tell a lie          टेल ए लाई    झूठ बोलना

chair              चेयर         कुर्सी

निष्कर्ष:

 

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भूतकाल में किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है तो उसे Past indefinite tense (affirmative) कहते हैं| इसे simple past tense भी कहा जाता है इन वाक्यों के अन्त में ‘आ’, ‘ए’, ‘इ’, ‘ते थे’, ‘ती थी’, ‘ता था’, आदि आते हैं| इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि second form का ही प्रयोग किया जाता है|

About the author

Rakesh Kumar