Name of the months
आज हम आपको अंग्रेजी में Name of the months (महीनों के नाम) बता रहें हैं| महीनों के नामों को लगभग सभी को पता होता है| लेकिन यदि आपको अंग्रेजी में महीनों के नाम तथा इनकी spelling का नहीं पता है तो हम इसकी जानकारी दे रहे हैं| आज हम आपको name of the months ना सिर्फ अंग्रेजी में बल्कि हिंदी में भी बताएँगे| अंग्रेजी में महीनों के नाम याद करना बहुत ही आसान है लेकिन हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इनको याद करना थोड़ा सा कठिन है पर आप थोड़ी सी मेहनत करके इनको आसानी से याद कर सकते हैं|
हम सभी को Hindu Calendar Months Name के बारे में अवश्य ही पता होना चाहिए| कई बार परीक्षा या इंटरव्यू में भी इस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं| अत: इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी के लिए भी आपको Name of the months in English या हिन्दू कैलेण्डर के महीनों के नाम याद करने चाहिए| इससे पहले हमने आपको ‘Days of the week’ के बारे में बताया था|
Sr. month name उच्चारण meaning(अर्थ) Days of
No. in English the month
1.- January जैन्युअरी जनवरी 31
2.- February फेबुअरी फरवरी 28, 29
3.- March मार्च मार्च 31
4.- April अप्रैल अप्रैल 30
5.- May मे मई 31
6.- June जून जून 30
7.- July जुलाई जुलाई 31
8.- August आगस्त अगस्त 31
9.- September सेप्टेम्बर सितम्बर 30
10.- October आक्टोबर अक्तूबर 31
11.- November नोवेम्बर नवम्बर 30
12.- December दिसम्बर दिसंबर 31
Hindu Calendar/हिन्दू कैलेन्डर
अन्य कैलेंडर की तरह हिंदी कैलेंडर में भी 12 महीने होते हैं, जिनका सम्पूर्ण वर्णन पंचांग में दिया गया है| एक हिंदी माह दो पक्षों में विभाजित होता है| शुक्ल पक्ष तथा कृष्ण पक्ष जो कि पन्द्रह-पन्द्रह दिनों के होते हैं|
पहले पन्द्रह दिनों के लिए कृष्ण पक्ष चलता है तथा दुसरे पन्द्रह दिनों के लिए शुक्ल पक्ष होता है|
हिंदी कैलेंडर के अनुसार वर्ष का पहला महिना चैत्र या चैत का होता है, जबकि English calendar के अनुसार पहला महिना January आता है| चैत्र या चैत का महिना march या April में आता है|
क्योंकि हिंदी और अंग्रेजी कैलेंडर के महीने एक साथ नहीं चलते हैं| हिन्दू कैलेंडर की समय अवधि अंग्रेजी कैलेंडर की समय अवधि से एकदम अलग होती है|
जैसे Hindu calendar/हिन्दू कैलेंडर में चैत्र या चैत के माह से महिना आरम्भ होता है लेकिन उस समय English calendar में march या April का महिना चल रहा होता है| इस बारे में पूरी जानकारी का विवरण इस प्रकार से दिया गया है-
Sr. No. Hindu Months Name Months name in English
पहला चैत्र (चैत) March-April
दूसरा वैशाख April-May
तीसरा ज्येष्ठ (जेठ) May-June
चौथा आषाढ़ June-July
पांचवा श्रावन (सावन) July-August
छठा भाद्रपद (भादो) August-September
सातवाँ आश्विन September-October
आठवाँ कार्तिक October-November
नवां मार्गशीर्ष November-December
दसवाँ पौष December-January
ग्यारहवां माघ January-February
बारहवाँ फाल्गुन (फागुन) February-March
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि एक वर्ष में 12 महीने होतें हैं| सभी महीनों में दिन भी समान नहीं होते हैं| कुछ महीने 30 दिन के होतें हैं कुछ 31 दिन के तथा कुछ 28 या 29 दिन के होतें हैं| अंग्रेजी का महिना January से शुरू होता है तथा December में समाप्त हो जाता है| जबकि हिन्दू महिना चैत्र या चैत से शुरू होकर फाल्गुन या फागुन में समाप्त होता है|
Excellent work