English Grammar

Future perfect tense interrogative

Future perfect tense interrogative
Written by Rakesh Kumar

Future perfect tense interrogative

 

इस पोस्ट में हम Future perfect tense interrogative  (फ्यूचर परफेक्ट टेंस) के विषय में पढेंगे| Future perfect tense interrogative क्या होता है ? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके English में अनुवाद करने के क्या नियम है? इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने ‘Future perfect tense negative’ के बारे में पढ़ा था| यदि आप को Future perfect tense negative  के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

Future perfect tense interrogative का अर्थ:-

क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भविष्यत काल में  किसी निश्चित समय तक पूरा होने का सवाल उठता है कि क्या कार्य भविष्यत काल में एक निश्चित समय तक पूरा हुआ होगा या नहीं, तो उसे Future perfect tense interrogative कहतें हैं| future perfect  tense interrogative represents, will an action be completed by a certain future time?

दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भविष्यत काल में एक निश्चित समय तक पूरा होने का सवाल या प्रश्न पैदा होता है तो उसे Future perfect tense interrogative कहते हैं| इन वाक्यों से यह पता चलता है कि कार्य भविष्यत काल में एक निश्चित समय तक समाप्त  हुआ होगा | इस प्रकार के वाक्यों में किसी कार्य का भविष्य में एक निश्चित समय तक  पूरा  होने के प्रश्न का बोध होता है|

 

हिंदी में वाक्य की पहचान:-

इस प्रकार के वाक्यों में ‘चुका होगा’, ‘चुके होगें’, ‘चुकी होगी’, या होगा, होगें, होगी इत्यादि आते है तथा वाक्य से  पहले क्या रहता है, वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता  है, तो इस प्रकार के वाक्य Future perfect tense interrogative के होते है|

model sentences

 

  1. क्या मैं हॉकी खेल चुका हूँगा? Shall I have played hockey?
  2. क्या हम गाने गा चुके होंगें? Shall We have sung songs?
  3. क्या चपड़ासी घंटी बजा चुका होगा? Will the peon have rung the bell?
  4. क्या वह पत्र लिख चुका होगा? Will he have written a letter?
  5. क्या हम पतंग उड़ा चुके होंगे? Shall we have flown a kite?
  6. क्या वे दिल्ली जा चुके होंगे?       Will they have gone to Delhi?
  7. क्या तुम फूल तोड़ चुके होंगे? Will you have plucked the flowers?
  8. क्या पक्षी चहचहा चुके होंगे? Will the birds have chirped?
  9. क्या मैं दरवाजा खोल चुका हूँगा? Shall I have opened the door?
  10. क्या वह गावं जा चुकी होगी?       Will she have gone to the village?
  11. क्या मैं उसका हाथ पकड़ चुका हूँगा? Shall I have held his hand?
  12. क्या वह पत्र लिख चुका होगा? Will he have written a letter?
  13. क्या सूर्य निकल चुका होगा? Will the sun have come out?
  14. क्या वे औरतें खाना खा चुकी होंगी?     Will those ladies have eaten food?
  15. क्या वह जा चुका होगा? Will he have gone?
  16. क्या मैं उसको कार में बिठा चुका हूँगा? Shall I have taken him in the car?
  17. क्या तुम उसकी मदद कर चुके होगे? Will you have helped him?
  18. क्या ललिता हर रोज स्कूल जा चुकी होगी? Will Lalita have gone to school every day?
  19. क्या राम बाजार जा चुका होगा? Will Ram have gone to the market?
  20. क्या वह अपना नाश्ता कर चुका होगा? Will he  have taken his breakfast?

 

कठिन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ

 

played            प्लेड         खेला

songs             सोंग्स        गाने

rung        रंग          घंटी बजाई

laughed           लाफड        हंसा

Taken      टेकन        लिया

tea         टी          चाय

wept        वेप्ट         रोया

birds        बर्ड्स         पक्षी

chirped     चर्पड         चहचहाये

door        डोर          दरवाजा

village            विलेज       गांव

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भविष्यत काल में किसी कार्य के एक निश्चित समय तक  करने या  होने का प्रश्न या सवाल उत्पन्न हो रहा है| अत: ये वाक्य Future perfect tense interrogative के वाक्य कहलाते हैं|

English में अनुवाद करने के नियम:-

1.  इस प्रकार के वाक्यों में will या shall का प्रयोग वाक्य से पहले किया                         जाता है|  verb  की third form का प्रयोग किया जाता है|

2. He, she, it, you, they आदि में वाक्य से पहले will तथा verb की                           third form  का प्रयोग किया जाता है|

3. I और we में shall का प्रयोग वाक्य से पहले तथा verb की third form                    का प्रयोग किया जाता है|

4. इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन                                 (singular or plural) verb कि third form का ही प्रयोग किया जाता है|

shall/will + subject + have + third form of verb + object + sign of interrogation(?)

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि इस प्रकार के वाक्यों में I तथा we के साथ वाक्य से पहले shall का प्रयोग किया जाता है तथा अन्य सभी कर्ताओं (subjects) के साथ वाक्य से पहले will का प्रयोग किया जाता है|

 

Future perfect tense interrogative unsolved exercise

 

1.- क्या वह कल प्रात: आ चुका होगा?

2.- क्या वह स्लेट तोड़ चुका होगा?

3.- क्या गोपाल अपना पाठ याद कर चुका होगा?

4.- क्या वह दवात खरीद चुगा होगा?

5.- क्या तुम स्नान कर चुके होगे?

6.- क्या धोबी कपड़े धो चुका होगा?

7.- क्या वे चित्र देख चुके होंगे?

8.- क्या गाय दूध दे चुकी होगी?

9.- क्या हम उसका स्वागत कर चुके होंगे?

10.- क्या कविता झूट बोल चुकी होगी?

 

कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-

swum             स्वम        तैरा

taken exercise           टेकन एक्सरसाइज व्यायाम किया

flown             फ्लान        उड़ा

bought                  बाट         खरीदा

taken bath        टेकन बाथ    स्नान किया

lived              लिवड        रहा

run               रन          दौड़ा

given milk         गीवन मिल्क  दूध दिया

told a lie          टोल्ड ए लाई झूठ बोला

chair              चेयर         कुर्सी

निष्कर्ष:-

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भविष्यत काल में किसी कार्य के एक निश्चित समय तक करने या होने का सवाल या प्रश्न का बोध होता है, तो उसे Future perfect tense interrogative कहते हैं| इन वाक्यों के अन्त में ‘चुका होगा’, ‘चुके होगें’, ‘चुकी होगी’, या होगा, होगें, होगी आदि आते हैं तथा  वाक्य से पहले क्या रहता है| इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि third form का ही प्रयोग किया जाता है| कर्ता (subject) I, we से पहले shall तथा कर्ता (subject) he, she, it, they, you आदि से पहले will का प्रयोग किया जाता है| वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग किया जाता है|

About the author

Rakesh Kumar