Future indefinite tense (negative) - Hindi GK PDF
English Grammar

Future indefinite tense (negative)

Future indefinite tense (negative)
Written by Rakesh Kumar

Future indefinite tense (negative):

 

इस पोस्ट में हम Future indefinite tense (negative) (सामान्य भविष्यत काल निषेधात्मक) के विषय में पढेंगे| Future indefinite tense को simple  future tense  भी कहा जाता है| Future indefinite tense (negative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव होता है| इस प्रकार के वाक्यों की हिंदी में क्या पहचान होती है तथा इनके हिंदी से English में अनुवाद करने के क्या नियम है? इनके बारे में वीस्तार से चर्चा करेंगे | इससे पिछली पोस्ट में हमने Future indefinite tense (affirmative)  के बारे में पढ़ा था| यदि आप को Future indefinite tense (affirmative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|

 

Future indefinite tense (negative) का अर्थ:-

 

क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भविष्यत काल में  पूरा ना होने का पता चलता है तो उसे Future indefinite tense (negative) कहते हैं| future indefinite tense (negative) represents, an action will  not occur in the future. दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भविष्यत काल में ना होने का पता चलता है उसे Future indefinite tense (negative) कहते हैं| इन वाक्यों से यह पता चलता है कि कार्य भविष्य काल में समाप्त नहीं होगा | इस प्रकार के वाक्यों में किसी कार्य का भविष्य में पूरा ना होने का बोध होता है|

Future indefinite tense (negative),  का use ऐसे कार्यों या चीजों के लिए किया जाता है जो अभी तक पूरे नहीं हुए और ना ही भविष्य में पूरे होंगे| अत: यह  tense future में  पूरे ना होने वाले कार्यों के लिए किया जाता है|

 

हिंदी में वाक्य की पहचान:-

 

जिन वाक्यों के अन्त में ‘गा’, ‘गे’, ‘गी’ इत्यादि आते है और इससे से पहले नहीं लगा रहता है, तो इस प्रकार के वाक्य Future indefinite tense (negative) के होते है|

model sentences:-

  1. मैं हॉकी नहीं खेलूँगा|              I shall  not play hockey.
  2. हम गाने नहीं गायेंगे|              We shall not sing songs.
  3. चपड़ासी घंटी नहीं बजायेगा| The peon will not ring the bell.
  4. वह पत्र नहीं लिखेगा|            He will not write a letter.
  5. हम पतंग नहीं उड़ाएंगे|       We shall not fly a kite.
  6. वे दिल्ली नहीं जायेंगें|           They will not go to Delhi.
  7. तुम फूल नहीं तोडोगे|          You will not pluck the flowers.
  8. पक्षी नहीं चहचहायेंगे|         The birds will not chirp.
  9. मैं दरवाजा नहीं खोलूँगा|     I shall not open the door.
  10. वह गावं नहीं जायेगी|          She will not go to the village.
  11. मैं उसका हाथ नहीं पकदूंगा| I Shall not hold his hand.
  12. वह पत्र नहीं लिखेगा|            He will not write a letter.
  13. सूर्य नहीं निकलेगा|              The sun will not come out.
  14. वे औरते  खाना नहीं खायेंगी| Those ladies will not eat food.
  1. वह नहीं जायेगा|                   He will not go.
  2. मैं उसको कार में नहीं बिठाऊँगा| I shall not take him in the car.
  3. तुम उसकी मदद नहीं करोगे|     you will not help him?.
  4. ललिता हर रोज स्कूल नहीं जाएगी| Lalita will not go to school every day.
  5. राम बाजार नहीं जायेगा|        Ram will not go to market.
  6. वह अपना नाश्ता नहीं करेगा|   He will not take his breakfast.

 

 

कठिन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-

 

play        प्ले          खेलना

songs             सोंग्स        गाने

rang        रेंग          घंटी बजाई

laugh       लाफ         हंसना

Took        टुक         लिया

tea         टी          चाय

wept         वेप्ट        रोया

birds        बर्ड्स         पक्षी

chirped     चर्पड         चहचहाये

door        डोर          दरवाजा

village            विलेज       गांव

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भविष्यत काल में किसी कार्य के न करने या न होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य Future indefinite tense (negative) के वाक्य कहलाते हैं|

 

 

English में अनुवाद करने के नियम:-

 

  1. इस प्रकार के वाक्यों में will या shall का प्रयोग किया जाता है, इनके बाद not का प्रयोग किया जाता है तथा verb कि first form का प्रयोग किया जाता है|
  2. He, she, it, you, they के साथ will not तथा verb की first form का प्रयोग किया जाता है|
  3. I और we के साथ shall not का प्रयोग तथा verb की first  form का प्रयोग किया जाता है| अर्थात first person singular तथा first person plural के साथ shall not का प्रयोग किया जाता है|
  4. इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि first form का ही प्रयोग किया जाता है| अर्थात यह एक ऐसा tense है जिसमे हिंदी से English में translate करते समय verb में कोई बदलाव नहीं किया जाता है|

subject + shall/will + not + first form of verb + object

इस प्रकार से हम कह सकते हैं  कि इस प्रकार के वाक्यों में हिंदी से English में translation करते समय I तथा we के साथ shall not का प्रयोग किया जाता है तथा अन्य सभी कर्ता (subjects) के साथ will not का प्रयोग किया जाता है| क्रिया (verb) की first form का प्रयोग किया जाता है|

 

unsolved exercise:-

 

  1. वह कल प्रात: नहीं आयेगा|
  2. वह स्लेट नहीं तोडेगा|
  3. गोपाल अपना पाठ याद नहीं करेगा|
  4. वह दवात नहीं खरीदेगा|
  5. तुम स्नान नहीं करोगे|
  6. धोबी कपड़े नहीं धोयेगा |
  7. वे चित्र नहीं देखेंगे|
  8. गाय दूध नहीं देगी|
  9. हम उसका स्वागत नहीं करेंगे
  10. कविता झूट नहीं बोलेगी|

 

 

कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-

swim              स्विम        तैरना

take exercise            टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना

fly                फ्लाई        उड़ना

buy               बाय         खरीदना

take bath         टेक बाथ     स्नान करना

live               लिव         रहना

run               रन          दौड़ना

gives milk         गीव्स मिल्क  दूध देना

tell a lie          टेल ए लाई    झूठ बोलना

chair              चेयर         कुर्सी

निष्कर्ष:-

 

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भविष्यत काल में किसी कार्य के न करने या न होने का बोध होता है तो उसे  Future indefinite tense (negative) कहते हैं| इसे simple future tense भी कहा जाता है इन वाक्यों के अन्त में ‘गा’, ‘गे’, ‘गी’ आदि आते हैं और उससे पहले not का प्रयोग किया जाता है| इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि first form का ही प्रयोग किया जाता है| कर्ता (subject) I, we के साथ shall not तथा कर्ता (subject) he, she, it, they, you आदि के साथ will not का प्रयोग किया जाता है|

 

 

About the author

Rakesh Kumar

x