Future indefinite tense (affirmative):
इस पोस्ट में हम Future indefinite tense (affirmative) (सामान्य भविष्यत काल) के विषय में पढेंगे| Future indefinite tense को simple future tense भी कहा जाता है| Future indefinite tense (affirmative) क्या होता है? इसका English Language में क्या महत्तव है| इस प्रकार के वाक्यों की क्या पहचान होती है| तथा इनके English में अनुवाद करने के क्या नियम है? इनके बारे में वीस्तार से चर्चा की जायेगी| इससे पिछली पोस्ट में हमने past indefinite tense (interrogative) के बारे में पढ़ा था| यदि आप को pas indefinite tense (interrogative) के बारे में नहीं पता तो आप को हमारी वह पोस्ट अवश्य ही पढनी चाहिए|
Future indefinite tense (affirmative) का अर्थ:-
क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य का भविष्यत काल में पूरा होने का पता चलता है तो उसे Future indefinite tense (affirmative) कहते हैं| future indefinite tense represents, an action will occur in the future. दुसरे शब्दों में जिस क्रिया से किसी कार्य का सामान्य रूप से भविष्यत काल में होने का पता चलता है उसे Future indefinite tense (affirmative) कहते हैं| इन वाक्यों से यह पता चलता है कि कार्य भविष्य काल में समाप्त होगा | इस प्रकार के वाक्यों में किसी कार्य का भविष्य में पूरा होने का बोध तो होता है लेकिन समय निश्चित नहीं होता है|
हिंदी में वाक्य की पहचान:-
जिन वाक्यों के अन्त में ‘गा’, ‘गे’, ‘गी’ इत्यादि आते है तो इस प्रकार के वाक्य Future indefinite tense (affirmative) के होते है|
model sentences:-
- मैं हॉकी खेलूँगा| I will play hockey.
- हम गाने गायेंगे| We shall sing songs.
- चपड़ासी घंटी बजायेगा| The peon will ring the bell.
- वह पत्र लिखेगा| He will write a letter.
- हम पतंग उड़ाएंगे| We shall fly a kite.
- वे दिल्ली जायेंगें| They will go to Delhi.
- तुम फूल तोडोगे| You will pluck the flowers.
- पक्षी चहचहायेंगे| The birds will chirp.
- मैं दरवाजा खोलूँगा| I shall open the door.
- वह गावं जायेगी| She will go to village.
- मैं उसका हाथ पकदूंगा| I Shall hold his hand.
- वह पत्र लिखेगा| He will write a letter.
- सूर्य निकलेगा| The sun will come out.
14. वे औरते खाना खायेंगी| Those ladies will eat food.
- वह जायेगा| He will go.
- मैं उसको कार में बिठाऊँगा| I shall take him in the car.
- तुम उसकी मदद करोगे| you will help him?.
- ललिता हर रोज स्कूल जाएगी| Lalita will go to school every day.
- राम बाजार जायेगा| Ram will go to the market.
- वह अपना नाश्ता करेगा| He will take his breakfast.
कठिन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ:-
play प्ले खेलना
songs सोंग्स गाने
rang रेंग घंटी बजाई
laugh लाफ हंसना
Took टुक लिया
tea टी चाय
weep वीप रोना
birds बर्ड्स पक्षी
chirped चर्पड चहचहाये
door डोर दरवाजा
village विलेज गांव
उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि इनमे क्रिया के सामान्य रूप से भविष्यत काल में किसी कार्य के करने या होने का बोध हो रहा है| अत: ये वाक्य Future indefinite tense (affirmative) के वाक्य कहलाते हैं|
English में अनुवाद करने के नियम:-
- इस प्रकार के वाक्यों में will या shall का प्रयोग किया जाता है तथा verb कि first form का प्रयोग किया जाता है|
- He, she, it, you, they के साथ will तथा verb की first form का प्रयोग किया जाता है|
- I और we के साथ shall का प्रयोग तथा verb की first form का प्रयोग किया जाता है|
- इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि first form का ही प्रयोग किया जाता है|
subject + shall/will + first form of verb + object
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि इस प्रकार के वाक्यों में I तथा we के साथ shall का प्रयोग किया जाता है तथा अन्य सभी कर्ता (subjects) के साथ will का प्रयोग किया जाता है|
unsolved exercise:-
- वह कल प्रात: आयेगा|
- वह स्लेट तोडेगा|
- गोपाल अपना पाठ याद करेगा|
- वह दवात खरीदेगा|
- तुम स्नान करोगे|
- धोबी कपड़े धोयेगा |
- वे चित्र देखेंगे|
- गाय दूध देगी|
- हम उसका स्वागत क|रेंगे
- कविता झूट बोलेगी|
कठिन शब्दों के उच्चारण व अनुवाद:-
swim स्विम तैरना
take exercise टेक एक्सरसाइज व्यायाम करना
fly फ्लाई उड़ना
buy बाय खरीदना
take bath टेक बाथ स्नान करना
live लिव रहना
run रन दौड़ना
gives milk गीव्स मिल्क दूध देना
tell a lie टेल ए लाई झूठ बोलना
chair चेयर कुर्सी
निष्कर्ष:-
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि जब क्रिया के सामान्य रूप से भविष्यत काल में किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है तो उसे Future indefinite tense (affirmative) कहते हैं| इसे simple future tense भी कहा जाता है इन वाक्यों के अन्त में ‘गा’, ‘गे’, ‘गी’ आदि आते हैं| इस प्रकार के वाक्यों में subject (कर्ता) एकवचन हो या बहुवचन (singular or plural) verb कि first form का ही प्रयोग किया जाता है| कर्ता (subject) I, we के साथ shall तथा कर्ता (subject) he, she, it, they, you आदि के साथ will का प्रयोग किया जाता है|