Districts in Haryana State
आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपसे हरियाणा राज्य के जिले Districts in Haryana State नामक विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहली पोस्ट में आप “Presidents of India” नामक विषय के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।
Introduction:-हमारा हरियाणा प्रदेश भारत के उत्तरी राज्यों में से एक है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर, 1966 को हुई थी| इससे पहले यह पंजाब राज्य का ही अभिन्न अंग था। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। चंडीगढ़ पंजाब राज्य की राजधानी भी है| हरियाणा प्रदेश का क्षेत्रफल 44212 वर्ग किलोमीटर है। इसमें कुल 22 जिले, 74 उपमंडल, 93 राजस्व तहसील, 50 उप तहसील, 6 प्रशासनिक प्रभाग, 140 सामुदायिक विकास खंड, 154 शहर और कस्बे, 6848 गांव और 6222 ग्राम पंचायतें हैं।
भारत का यह राज्य सबसे अमीर राज्यों में से दूसरे स्थान पर गिना जाता है| यहां के लोगों का मुख्य भोजन दूध और दही है| हरियाणवी भाषा में एक कहावत भी है “देशा में देश हरियाणा जित दूध दही का खाना”| यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि अथवा खेतीबाड़ी है|
हरियाणा राज्य में कुल 22 जिले हैं, जिनका विवरण (जिले का नाम, स्थापना की तिथि और क्षेत्रफल) निम्नलिखित है:-
क्र.सं. जिले का नाम स्थापना दिवस क्षेत्रफल
1.- पंचकूला 15 अगस्त, 1995 898 वर्ग कि.मी.
2.- अंबाला 1 नवंबर, 1966 1574 वर्ग कि.मी.
3.- कुरुक्षेत्र 23 जनवरी, 1973 1530 वर्ग कि.मी.
4.- यमुनानगर 1 नवंबर, 1989 1768 वर्ग कि.मी.
5.- करनाल 1 नवंबर, 1966 2520 वर्ग कि.मी.
6.- पानीपत 1 नवंबर, 1989 1268 वर्ग कि.मी.
7.- कैथल 1 नवंबर, 1989 2317 वर्ग कि.मी.
8.- जींद 1 नवंबर, 1966 2709 वर्ग कि.मी.
9.- सोनीपत 2 दिसंबर, 1972 1582 वर्ग कि.मी.
List of Districts in Haryana State
10.- रोहतक 1 नवंबर, 1966 1745 वर्ग कि.मी.
11.- फतेहाबाद 15 अगस्त, 1997 2538 वर्ग कि.मी.
12.- हिसार 1 नवंबर, 1966 3983 वर्ग कि.मी.
13.- सिरसा 26 अगस्त, 1975 4277 वर्ग कि.मी.
14.- भिवानी 22 दिसंबर, 1972 4778 वर्ग कि.मी.
15.- रेवाड़ी 1 नवंबर, 1989 1582 वर्ग कि.मी.
16.- झज्जर 15 जुलाई, 1997 1834 वर्ग कि.मी.
17.- महेंद्रगढ़ 1 नवंबर, 1966 1859 वर्ग कि.मी.
18.- दादरी 18 सितंबर, 2016 1370 वर्ग कि.मी.
19.- गुड़गांव 1 नवंबर, 1966 1253 वर्ग कि.मी.
20.- पलवल 15 अगस्त 2008 1359 वर्ग कि.मी.
21.- मेवात 4 अप्रैल, 2005 1874 वर्ग कि.मी.
22.- फरीदाबाद 15 अगस्त, 1979 1792 वर्ग कि.मी
हरियाणा राज्य के पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य स्थित है| इसके पश्चिम में पंजाब राज्य, उत्तर में हिमाचल प्रदेश तथा दक्षिण में राजस्थान राज्य है| हरियाणा के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली जुड़ा हुआ है| हरियाणा राज्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के दायरे में स्थित है| हरियाणा की जनसंख्या 2,53,53,081 है| हरियाणा की मुख्य भाषा हिंदी है और हरियाणवी यंहा की बोली है|
इस राज्य में हर चीज का उत्पादन होता है| हरियाणा कारों, ट्रेक्टरों, मोटरसाइकलो, रेफ्रिजरेटरों, आदि का बहुत बड़ा उत्पादक है| हरियाणा विश्व बाजार में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है| हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर सन 1970 में सभी गावों में बिजली पहुंचा दी गई थी|
हरियाणा राज्य के सभी गावं पक्की सड़कों से जुड़े हुए हैं| राज्य में सड़कों की कुल लम्बाई 35,303 किलोमीटर है| हरियाणा में कालका, अम्बाला, रोहतक, कुरुक्षेत्र, पानीपत तथा जाखल आदि मुख्य रेलवे स्टेशन है| हरियाणा में हवाई अड्डा करनाल, हिसार, नारनौल तथा भिवानी में स्थित है|