Days of the Week
आज हम आप को हिंदी व अंग्रेजी में Days of the Week के विषय में बताएँगे| एक हफ्ते में कितने दिन होतें हैं और उनके क्या नाम होते हैं, इनके बारे में आप अच्छी तरह जान सकेंगे| यहां आपको इनके Hindi और English में उच्चारण भी समझायेंगे जिससे आप इनको आसानी से याद रख सकेंगे| पिछली पोस्ट में हमने आपको ‘present continuous tense interrogative sentences’ के बारे में बताया था|
हम सभी सप्ताह के दिनों के नाम अच्छी तरह जानते हैं लेकिन बच्चों को इनके बारे में बहुत कम पता होता है|
बच्चों को यह भी जानना चाहिए कि समय को वर्ष, महीने, सप्ताह तथा दिनों में भी मापा जाता है|
बच्चे सप्ताह में से एक दिन से स्कूल में जाना आरम्भ कर देते हैं और एक दिन छुट्टी आ जाती है| भारत में यह
साप्ताहिक छुट्टी Sunday के दिन होती है| इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी व प्राइवेट संस्थाएं बंद
रहती हैं|
अब आप यह सोचते होंगे कि आप के बच्चों को पता होना चाहिए कि Sunday क्या होता है और यह कब आता है|
Days Name in Hindi and English
एक वर्ष में 365 या 366 दिन होतें है| एक वर्ष में 12 महीने होतें हैं| एक महीने में 28, 29, 30 या 31 दिन हो
सकतें हैं| तथा एक सप्ताह में सात दिन होतें हैं| इन सातों दिनों के नाम अलग-अलग होतें हैं तथा हिन्दू व
मुस्लिम धर्म में इनका विशेष महत्तव होता है| अब हम आप को इनकी जानकारी देतें हैं|
Days Name हिंदी में Days Name in pronunciation
in English उच्चारण Hindi in English
Sunday सन्डे रविवार Ravivar
Monday मंडे सोमवार Somvar
Tuesday ट्यूसडे मंगलवार Mangalwar
Wednesday वेडनेसडे बुधवार Budhwar
Thursday थर्सडे गुरुवार Guruwar
Friday फ्राइडे शुक्रवार Shukrwar
Saturday सैटरडे शनिवार Shanivar
यहाँ एक महत्तवपूर्ण बात आप को बता देतें हैं कि हिंदी में सप्ताह के दिनों के नाम सौर मंडल के ग्रहों,
उपग्रहों एवं सूर्य पर आधारित है| जैसे-
1.- Monday (सोमवार) का सम्बन्ध चन्द्रमा से माना जाता है|
2.- Tuesday (मंगलवार) का सम्बन्ध मंगल ग्रह से है|
3.- Wednesday (बुधवार) को बुद्ध ग्रह से जोड़ा जा सकता है|
4.- Thursday (बृहस्पतिवार) अर्थात गुरुवार का सम्बन्ध बृहस्पति ग्रह से लिया जाता है|
5.- Friday (शुक्रवार) का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से होता है|
6.- Saturday (शनिवार) का सम्बन्ध शनि ग्रह से है|
7.- Sunday (रविवार) का सम्बन्ध सूर्य से होता है|
हम आशा करतें हैं कि आप को हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी| आप अपने विचार या सुझाव
comment box में लिखकर हमें अवश्य बताएं ताकि हम आप के लिए कुछ और बेहतर कर सकें|