General Knowledge

हिन्दी डेली करंट अफेयर्स तारीख 17 दिसंबर 2021

हिन्दी डेली करंट अफेयर्स तारीख 17 दिसंबर 2021
Written by Rakesh Kumar

हिन्दी डेली करंट अफेयर्स तारीख 17 दिसंबर 2021

 

 

हिन्दी डेली करंट अफेयर्स तारीख 17 दिसंबर 2021:- आज इस post के माध्यम से हम हिन्दी डेली करंट अफेयर्स तारीख 17 दिसंबर 2021 विषय के बारे में पढेंगे|

इससे पहले हम आपको “हिन्दी डेली करंट अफेयर्स तारीख 16 दिसंबर 2021” के विषय में विस्तारपूर्वक बता चुके हैं|

 

हिन्दी डेली करंट अफेयर्स तारीख 17 दिसंबर 2021:-

 

देश में लगातार बढ़ रहे ‘Omicron’ के मामले, कर्नाटक में 5 और तेलंगाना में मिले चार नए मरीज; संक्रमितों का आंकड़ा 80 से ज्यादा|

 

दिल्ली दंगा: कोर्ट ने 10 पर तय किए आरोप, कहा- हिंदू समुदाय में पैदा करना चाहते थे डर|

 

इंद्राणी मुखर्जी का सनसनीखेज दावाः जिंदा है शीना बोरा, सीबीआई कश्मीर में करे तलाश|

 

सरकार ने पेट्रोल में मिलाने वाले इथेनॉल के लिए GST घटाया, 18% से 5% हुई नई दर|

 

सरकार ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु को 18 साल से बढ़ाकर पुरुषों के बराबर 21 वर्ष की|

 

आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में हुई बाहरी अधिकारी की नियुक्ति, श्रीनगर के एसएसपी हटाए गए|

 

पीएम मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक कराएंगे पुतिन, रूस ने दिए संकेत|

 

पलट गए प्रशांत किशोर, अब बोले- राहुल गांधी बनेंगे पीएम, यूपी रिजल्ट पर भी की भविष्यवाणी|

 

राजनाथ बोले- सैनिकों और देश के निर्माताओं के नाम पर रखे जाने चाहिए सड़कों और भवनों के नाम|

डेली हिन्दी करंट अफेयर्स

 

 

‘बेटा खोया नहीं, उसे आजाद कर दिया है’, शहीद वरुण की मां को सुन फफक पड़ेंगे, पर दिल कहेगा- सलाम|

 

MP में मासूम का रेस्क्यू सफल, बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची साढ़े 9 घंटे बाद बाहर आई|

 

भारत को निशाना बनाने वाले Terror Groups पाकिस्तान से कर रहे हैं काम: अमेरिका|

 

बच्चों को जन्म के समय ही मिल जाएगा आधार कार्ड, 5 साल की उम्र के बाद लिया जाएगा बायोमेट्रिक डेटा|

 

शिवपाल यादव से मिले अखिलेश यादव, चाचा-भतीजे की 45 मिनट लंबी मुलाकात के बाद गठबंधन पर बनी बात|

 

हिंदू राष्ट्र पर बोले अशोक गहलोत, धर्म के आधार पर बना पाकिस्तान दो देशों में टूटा, कहा- इस तरह कोई राष्ट्र एकजुट नहीं रह सकता|

 

दिल्ली पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा संग गठबंधन और सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा|

 

आधार ने बचाए सरकारी खजाने के सवा 2 लाख करोड़ रुपये – UIDAI

 

जम्मू-कश्मीर : घाटी में पड़ रही है रिकॉर्ड तोड़ ठंड, इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद |

 

नए साल पर देश को मिलेगा नया सीडीएस:जनरल नरवणे, एयरचीफ मार्शल चौधरी, एडमिरल हरिकुमार सीडीएस के दावेदार; दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकती है घोषणा|

 

“जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो’: कांग्रेस नेता की विधानसभा में विवादित टिप्पणी

 

भारत में US के नए राजदूत की मानवाधिकार पर टिप्पणी, सुब्रमण्यम स्वामी बोले-हमारे हिंदुत्व आंदोलन में न दें दखल|

 

करंट अफेयर्स डेली न्यूज़

 

 

भागवत ने दिलाई हिंदू धर्म छोडऩे वालों की घर वापसी की शपथ, कहा- डर ज्यादा दिन बांध नहीं सकता|

 

कोहली-गांगुली विवाद में नया खुलासा:BCCI अधिकारी का दावा- विराट से 8 गवाह की मौजूदगी में हुई थी बात, साफ पूछा था क्या टी-20 कप्तानी छोड़ना सही होगा|

 

India vs South Africa: विराट कोहली की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया, बीसीसीआई ने सुधारी अपनी गलती|

 

AUS vs ENG: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, वार्नर शतक से चूके, लाबुशेन 95 पर नाबाद|

 

 

17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

 

1398 – मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया। लूटपाट और कत्लेआम से दहली दिल्ली।

1797 – नेपोलियन ने टॉलन को सुरक्षित करने के लिए फोर्ट एल’एइगुइललेट के खिलाफ एक सफल फ्रेंच चार्ज किया।

1903 – राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था। 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।

1907 – उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।

1925 – तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1929 – महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।

1931 – इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।

 

Daily Current Affairs News

 

 

1933 – भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।

1971 – भारत-पाक युद्ध समाप्त।

1996 – नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।

2000 – नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।

2008- शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2019 – पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को मृत्‍युदंड की सज़ा सुनाई गई।

2019 – ब्रह्मोस मिसाइल के आर्मी वर्जन का ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में परीक्षण हुआ।

2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 55 वर्ष बाद चिलाहाटी – हल्दीबाड़ी रेल लाइन फिर शुरू हुई व भारत – बांग्लादेश आभासी शिखर सम्मेलन के बाद सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

2020 – इसरो ने नये संचार उपग्रह सी. एम. एस. – 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

 

17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति:-

 

1556 – रहीम – बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि।

1972 – जॉन अब्राहम – भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

 

17 दिसंबर को हुए निधन:-

 

1645 – नूरजहां – मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी।

2019 – मराठी व हिंदी सिनेमा और रंगमंच के प्रख्यात कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का निधन।

 

 

About the author

Rakesh Kumar