हिंदी साहित्य की नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी
हिंदी साहित्य की नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ हिंदी साहित्य की नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी के बारे में चर्चा करेंगे| इससे पहले की पोस्ट में हम आप को “ समास की परिभाषा तथा भेद “ के बारे में बता चुके हैं|
टी जी टी, पी जी टी हिंदी साहित्य नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी:-
1.- भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कब हुई और कहां हुई थी?
उत्तर:- सन 1936 में लखनऊ में।
2.- ‘आंगन के पार द्वार’ रचना के कवि का नाम बताइए ।
उत्तर:- अज्ञेय।
3.- कवि का नाम बताएं – ‘मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जावें वीर अनेक’|
उत्तर:- माखनलाल चतुर्वेदी।
4.- ‘बैरंग बेनाम चिट्ठियां’, किस गीतकार की कृति है?
उत्तर:- रामदरश मिश्र।
5.- किस कवि की यह पंक्ति है‘देश प्रेम वह पुण्य क्षेत्र है अमल असीम त्याग से विलसित’?
उत्तर:- रामनरेश त्रिपाठी।
6.- ‘झांसी की रानी’ नामक कविता के रचनाकार का नाम बताएं।
उत्तर:- सुभद्रा कुमारी चौहान।
7.- कवि का नाम बताएं -‘आह मेरा श्वास उत्तप्त, धमनियों में उमड़ आई है लहू की धार।‘
उत्तर:- अज्ञेय।
8.-‘तार सप्तक’ के संपादक कौन थे?
उत्तर:- सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन ‘अज्ञेय’|
9.- ‘सतपुड़ा के जंगल’नामक काव्य कृति के रचयिता कौन है ?
उत्तर:- भवानी प्रसाद मिश्र।
10.- कठोपनिषद के नचिकेता प्रसंग पर आधारित काव्य कौन सा है?
उत्तर:- आत्मजयी।
11.- महाकाव्य ‘वैदेही वनवास’ के रचनाकार का नाम बताएं ।
उत्तर:- अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |
12.- ‘हिमकिरीटनी’ नामक कृति के रचनाकार का नाम बताओ।
उत्तर:- माखनलाल चतुर्वेदी।
13.- मैथिलीशरण गुप्त किस युग के कवि हैं ?
उत्तर:- द्विवेदी युग के।
टी जी टी, पी जी टी नेट परीक्षा
14.- शब्द “भाषा” की उत्पत्ति किससे हुई है?
उत्तर:- संस्कृत भाषा की भाष् धातु से।
15.- ‘परमात्मा की छाया आत्मा में और आत्मा की छाया परमात्मा में पड़ने लगती है, यही छायावाद है।‘ यह परिभाषा किस आलोचक की है?
उत्तर:- रामकुमार वर्मा।
16.- रीति संप्रदाय के संस्थापक का नाम बताएं|
उत्तर:- आचार्य वामन।
17.- जयशंकर प्रसाद कृत कामायनी का प्रकाशन कब हुआ था
उत्तर:- 1935 ई.में।
18.- हल्दीघाटी नामक काव्य के रचयिता कौन है ?
उत्तर:- श्याम नारायण पांडेय।
19.- कवि का नाम बताएं -‘त्याग बिना निष्प्राण प्रेम है, करो प्रेम पर प्राण निछावर’?
उत्तर:- रामनरेश त्रिपाठी की।
20.- रचना ठंडा लोहा के रचनाकार कौन है ?
उत्तर:- धर्मवीर भारती।
21.- कवि का नाम बताएं‘पुष्प की अभिलाषा’ ?
उत्तर:- माखनलाल चतुर्वेदी।
22.- कवि का नाम बताएं ‘अंबर पनघट में डुबो रही तारा घट उषा नागरी’|
उत्तर:- जयशंकर प्रसाद।
23.- रचना के कवि का नाम बताएं ‘सरोज स्मृति’ ?
उत्तर:- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की।
24.- कविता के कवि का नाम बताएं ‘जूही की कली’ ?
उत्तर:- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’।
25.- पंक्ति के कवि का नाम बताएं ‘नारी तुम केवल श्रद्धा हो’ ?
उत्तर:- जयशंकर प्रसाद की।
26.- ‘ब्रज कोकिल’ के नाम से द्विवेदी युग के किस कवि को जाना जाता था ?
उत्तर:- सत्यनारायण ‘कविरत्न’।
27.- रचना के कवि का नाम बताएं ‘निराला की साहित्य साधना’?
उत्तर:- रामविलास शर्मा।
28.- ‘रचेयता का नाम बताएं ‘कुकुरमुत्ता’ ?
उत्तर:- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ ने।
NET टेस्ट सीरीज
29.- रचना के रचनाकार का नाम बताएं‘राम की शक्ति पूजा’ ।
उत्तर:- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’।
30.- रचना के रचनाकार का नाम बताएं ‘लोकायतन’ ।
उत्तर:- सुमित्रानंदन पंत।
31.- रचना संध्या गीत के रचेयता का नाम बताये ?
उत्तर:- महादेवी वर्मा।
हिंदी साहित्य नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी:-
32.- लेखक का नाम बताएं ‘हिंदी भाषा और साहित्य’ ?
उत्तर:- डॉ. श्याम सुंदर दास।
33.- भाषा किसे कहते हैं ?
उत्तर:- वह साधन जिसके द्वारा हम अपने मन के विचार दूसरों के सामने लिखकर या बोलकर प्रकट करते हैं तथा दूसरों के विचारों को समझते हैं, उसे भाषा कहते हैं।
34.- किसने कहा था “मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।” ?
उत्तर:- अरस्तू ने।
35.- भाषा को कितने भागों में बांटा गया है?
उत्तर:- दो भागों में- लिखित और मौखिक।
36.- हिंदी भाषा की लिपि का क्या नाम है ?
उत्तर:- देवनागरी लिपि।
हिंदी साहित्य नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी:-
37.- अपनी रचनाएं कवि सूरदास ने किस भाषा में लिखें?
उत्तर:- ब्रज भाषा में।
38.- कौन-से अनुच्छेद में कहा है- “संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी।”
उत्तर:- अनुच्छेद 343 में।
39.- हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 14 सितंबर को
40.- संख्या की दृष्टि से विश्व में हिंदी भाषा बोलने वालों का कौन सा स्थान है?
उत्तर:- तीसरा।
41.- शब्द “हिंदी” कहां से उत्पन्न हुआ ?
उत्तर:- सिंधु से।
42.- साहित्य का पहला महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर:- पृथ्वीराज रासो।
43.- सबसे पहले किसने अपनी आत्मकथा हिंदी में लिखी?
उत्तर:- डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने।
44.- ‘रामचरितमानस’ जो तुलसीदास कृत है, का प्रधान रस क्या है?
उत्तर:- शांत रस।
45.- किस भाव से, कृष्ण भक्तिन मीराबाई ने श्री कृष्ण की उपासना की?
उत्तर:- माधुर्य भाव से।
प्रश्नोत्तरी एक परीक्षा अनेक
46.- एकांकी के जन्मदाता का नाम क्या है ?
उत्तर:- धर्मवीर भारती को।
47.- ‘कलाधर’ उपनाम से कविता कौन से कवि लिखते थे?
उत्तर:- जयशंकर प्रसाद।
48.- ‘रस निधि’ उप नाम से किस कवि को जाना जाता है?
उत्तर:- पृथ्वी सिंह को।
49.- अधूरे उपन्यास जो मुंशी प्रेमचंद जी का है, का क्या नाम है?
उत्तर:- मंगलसूत्र।
50.- सर्वाधिक नाटककार, हिंदी साहित्य के कौन है?
उत्तर:- जयशंकर प्रसाद।
51.- किस भाषा में ‘रामचरितमानस’ की रचना की गई है?
उत्तर:- अवधी भाषा में ।
52.- ‘पृथ्वीराज रासो’ जो चंद्रबरदाई की कृति है, किस काल की रचना है?
उत्तर:- आदिकाल की।
53.- किससे आंचलिक रचनाएं संबंधित होती हैं?
उत्तर:- क्षेत्र विशेष से।
54.- सर्वप्रथम प्रकाशित हिंदी साहित्य के समाचार पत्र का क्या नाम है?
उत्तर:- उदंत मार्तंड।
55.- किसे हिंदी गद्य साहित्य का जन्मदाता माना गया है?
उत्तर:- भारतेंदु हरिश्चंद्र को।
56.- प्रथम हिंदी साहित्य की कहानी कौन सी है?
उत्तर:- इंदुमती।
प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रश्न उत्तर:-
57.- जयशंकर प्रसाद साहित्यकार की सर्वश्रेष्ठ रचना कौन सी है?
उत्तर:- कामायनी।
58.- कबीर दास जी किनके शिष्य थे?
उत्तर:- रामानंद के।
59.- ‘पद्मावत’ महाकाव्य की रचना जो कि जायसी कृत है, किस भाषा में हुई है?
उत्तर:- अवधी भाषा में।
60.-श्री बिहारी जी ने क्या लिखे हैं?
उत्तर:- दोहे।
61.- चप्पू, हिंदी साहित्य में किसे कहा जाता है?
उत्तर:- गद्य और पद्य मिश्रित रचनाओं को।
62.- पत्रिका ‘सरस्वती’ का प्रकाशन कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर:- 1900 ई. में।
63.- किस सन में ‘भारत भारती’ का प्रकाशन हुआ था?
उत्तर:- 1912 ई. में।
64.- जिसमें राधा कृष्ण का युगानुरूप परिवर्तन कर दिया गया है, खड़ी बोली के उस महाकाव्य का नाम बताइए ?
उत्तर:- प्रियप्रवास।
65.- किस आलोचक ने छायावाद को ‘स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह’ कहा है?
उत्तर:- डॉ. नगेंद्र ने।
हिंदी साहित्य नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी
66.- रचेयता का नाम क्या है -‘परशुराम की प्रतीक्षा’ ?
उत्तर:- रामधारी सिंह दिनकर।
67.- रचेयता का नाम क्या है – ‘हम विषपायी जनम के’ ?
उत्तर:- बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’।
68.- रचेयता का नाम क्या है -‘कुरुक्षेत्र’ ?
उत्तर:- रामधारी सिंह दिनकर।
69.- रचेयता का नाम क्या है -‘क्वासि’ ।
उत्तर:- बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’।
70.- ग्रंथ कश्मीर सुषमा के रचयिता कौन है?
उत्तर:- श्रीधर पाठक।
71.- किस कवि को ‘प्रकृति का सुकुमार कवि’ कहा जाता है?
उत्तर:- सुमित्रानंदन पंत को।
72.- काव्यशास्त्र के प्रथम आचार्य कौन हैं?
उत्तर:- केशवदास।
73.- किस छायावादी कवि के नाम से पहले ‘महाप्राण’ जुड़ता रहा है?
उत्तर:- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के।
74.- रचना ‘मधुकलश’ के रचेयता का नाम बताएं ।
उत्तर:- हरिवंश राय बच्चन।
75.- किस कवि की पंक्ति है- “हम दीवानों की हस्ती क्या हस्ती है, आज यहां कल वहां चले”?
उत्तर:- भगवती चरण वर्मा की।
76.- किस शब्द से साहित्य शब्द की रचना हुई है?
उत्तर:- सहित शब्द से।
77.- किसे आधुनिक मीरा के नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- महादेवी वर्मा को।
78.- काव्य संकलन ‘मधुशाला’ की रचना किसने की?
उत्तर:- हरिवंश राय बच्चन ने।
79.- छायावाद का मेनिफेस्टो, सुमित्रानंदन पंत की किस काव्य कृति को कहा गया?
उत्तर:- पल्लव।
80.- किस कवि का काव्य संग्रह है -‘फूल नहीं रंग बोलते हैं’?
उत्तर:- केदारनाथ अग्रवाल।
81.- किसे ब्रजभाषा का सर्वोत्तम कवि कहा जाता है?
उत्तर:- सूरदास को
82.- पहला सामाजिक उपन्यास, हिंदी साहित्य का कौन सा माना जाता है?
उत्तर:- भाग्यवती
Hindi Sahitya Net Preeksha Prashnttoari
83.- सन 1950 से पहले हिंदी कविता किस के रूप में जानी जाती थी?
उत्तर:- प्रयोगवादी
84.- किसे द्विवेदी युग का प्रवर्तक माना जाता है?
उत्तर:- महावीर प्रसाद द्विवेदी को।
85.- किस युग को आधुनिक हिंदी कविता का सिंहद्वार कहा जाता है?
उत्तर:- भारतेंदु युग को।
86.- आधुनिक काल का समय हिंदी साहित्य में कब से माना जाता है?
उत्तर:- सन 1900 से अब तक।
87.- किसे हिंदी साहित्य का आदि कवि कहा जाता है?
उत्तर:- स्वयंभू को।
88.- किस काल को हिंदी साहित्य में स्वर्ण काल कहा जाता है?
उत्तर:- भक्ति काल को।
89.- काव्य निर्गुण भक्ति के प्रमुख कवि कौन है?
उत्तर:- कबीर दास।
90.- आदिकाल के बाद हिंदी साहित्य में किस साहित्य का उदय हुआ?
उत्तर:- भक्ति साहित्य का।
हिंदी साहित्य नेट परीक्षा प्रश्नोत्तरी:-
91.- पद्य साहित्य को कितने भागों में बांटा गया है?
उत्तर:- 15 भागों में।
92.- हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 10 जनवरी को।
93.- नाट्यशास्त्रकारों द्वारा अमान्य रस कौन सा माना गया है?
उत्तर:- वीभत्स रस।
94.- ‘अभिज्ञान शाकुंतलम्’ जो कालिदास की कृति है, का हिंदी में अनुवाद किसने किया?
उत्तर:- राजा लक्ष्मण सिंह ने।
95.- साहित्य काव्यशास्त्र के प्राचीनतम नाम का उल्लेख करें?
उत्तर:- अलंकार ।
96.- किस युग से हिंदी साहित्य में जीवनी साहित्य का आरंभ माना जाता है?
उत्तर:- भारतेंदु युग से।