हरियाणा पर निबंध - Hindi GK PDF
हिंदी व्याकरण

हरियाणा पर निबंध

हरियाणा पर निबंध
Written by Rakesh Kumar

हरियाणा पर निबंध

हरियाणा  पर निबंध :- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ हरियाणा  पर निबंध विषय के बारे में

चर्चा करेंगे| हरियाणा को राज्य का दर्जा कब मिला, इसमें कितने जिलें तथा तहसील हैं, इन सब के

बारे में विस्तार से पढेंगे?

इससे पहले की पोस्ट में हम आप को “हरियाणा के मुख्यमंत्री व कार्यकाल“ के बारे में विस्तार

से बता चुके हैं|

हरियाणा पर निबंध:-

सन् 1947 में जब भारत देश आजाद हुआ था तो उस समय राज्य नहीं था| हरियाणा प्रदेश पहले

पंजाब राज्य का ही एक भाग था| 1 नवंबर सन् 1966 को हरियाणा को पंजाब से अलग कर

दिया गया तथा भारत का  20 वां राज्य

बनाया गया। तब से 1 नवंबर को हरियाणा दिवस या हरियाणा डे के रूप में  उत्साह और हर्ष के साथ

मनाया जाता है| अत: 1 नबम्बर 1966 को ही हरियाणा की स्थापना का दिन माना जाता है|

सन् 1966 के पंजाब पुनर्गठन अधिनियम एक्ट के अनुसार 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य का

गठन हुआ। 1966 से पहले यह पंजाब राज्य का ही एक भाग था और इसके पश्चात् पंजाब तथा

हरियाणा दो अलग-अलग राज्य बना दिए गए| यह राज्य भारत के उतर में स्थित है और इसकी

राजधानी का नाम चण्डीगढ़ है। इससे अलग हुए पंजाब राज्य की राजधानी का नाम भी चंडीगढ़ है|

इस राज्य की सीमा दक्षिण में राजस्थान से तथा उतर में हिमाचल प्रदेश से लगती है। भारत देश की

राजधानी दिल्ली को हरियाणा तीन ओर से घेरे हुए हैं। यहां के ज्यादातर लोग खेती-बाड़ी करते हैं

और ज्यादातर यहां के जवान सेना में भरती होते हैं। हरियाणा की राजकीय भाषा हिंदी है लेकिन

हरियाणवी भाषा यहां खड़ी बोली के रूप में बोली जाती है।

हरियाणा दिवस पर निबंध

पीपल का पेड़ यहां का राजकीय पेड़ माना जाता है। कुरूक्षेत्र हरियाणा राज्य का मुख्य पर्यटक स्थल

हैं। यहां पर मुख्य रूप से साँझी, दीवाली, होली,तीज आदि मुख्य त्यौहार मनाये जाते हैं। ज्यादातर

यहाँ के लोग कबड्डी या कुश्ती खेलना पसंद करते हैं। खाने में दुध दही को हरियाणा में बहुत अधिक

पसंद किया जाता है। यहां के पुरूषों का पहनावा धोती कुर्ता है और औरतों का पहनावा दामन और

कुर्ती है इसके उपर वे घोटा लगी  चुंदड़ी को ओढती है। घाघर नदी तथा यमुना नदी हरियाणा में

बहने वाली प्रमुख नदियां है। हरियाणा राज्य  की राजधानी चंडीगढ़

 

शहर, पंजाब राज्य की राजधानी के रूप में भी कार्य करता है|

हरियाणा पर निबंध:-

ऐसा माना जाता है कि हरियाणा राज्य में सबसे पहले हरि अर्थात भगवान ने आगमन किया था इसी

कारण से इसका नाम हरियाणा पड़ गया| यहां की मिट्टी कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर काफी उपजाऊ

मानी जाती है| हरियाणा  राज्य की ज्यादातर भूमि कृषि योग्य है तथा यहां सिचाई के भी अच्छे साधन

उपलब्ध हैं| हरियाणा राज्य की मुख्य फसल गेंहू तथा धान है लेकिन यहां पर गन्ना, कपास, बाजरा,

मक्का चना,  सन आदि फसले भी काफी मात्रा में होती हैं| हरियाणा राज्य में दूध की बहुत अधिक

मात्रा में पैदावार होती है| हरियाणा के लोगों के मुख्य

भोजन में दूध तथा दही को मुख्य रूप से शामिल किया जाता है|

हरियाणा राज्य के दक्षिण में राजस्थान की सीमा और पश्चिम में हिमाचल प्रदेश की सीमा और उत्तर

में पंजाब की सीमा लगती है| पूर्व में दिल्ली का क्षेत्र है। हरियाणा को क्षेत्रफल के हिसाब से भारत

का 20वां सबसे बड़ा  राज्य माना जाता है।

Essay On Haryana

हरियाणा और पंजाब राज्य को विभाजित करने के लिए तथा नये हरियाणा राज्य की सीमाए निर्धारित

करने के लिए भारत सरकार ने 23 अप्रैल 1966 को जे.सी. शाह की अध्यक्षता में शाह कमीशन की

स्थापना की| कमीशन  ने अपनी रिपोर्ट 31 मई 1966 को जारी की तथा हरियाणा राज्य को पंजाब से

अलग कर दिया गया| रिपोर्ट के अनुसार  चंडीगढ़, पंजाब तथा हरयाणा दोनों राज्यों की राजधानी रहेगी| चंडीगढ़

को केंद्र शाशित प्रदेश बना दिया गया| विधान सभा की हरियाणा में 90 सीटें हैं, लोकसभा की 10

तथा राज्य सभा की 5 सीटें हैं| हरियाणा प्रदेश  से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीन ओर से घिरी हुई है। राज्य

का क्षेञफल लगभग 44212 किमी है तथा सन् 2015 के अनुसार  सडकों की कुल लंबाई 34772

किमी है|

हरियाणा पर निबंध:-

इस राज्य के अम्बाला, पानीपत, रोहतक तथा जाखल के प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं| 1966 में जब हरियाणा राज्य

का गठन हुआ था तब इसमें केवल 7 जिले थे| इस समय हरियाणा राज्य में जिलों की संख्या

22 है। यहां पर 6 मंडल हैं 93 तहसीलें 140 ब्लाक तथा 6841 गाँव हैं| यहां की राजकीय

भाषा हिंदी है तथा बोली हरियाणवी है तथा यहां के काफी  सारे क्षेत्रों में

पंजाबी भाषा भी बोली जाती है।

यहां का राजकीय पशु काला हिरन  तथा राजकीय फूल कमल है। यहां का राजकीय वृक्ष पीपल को माना

जाता है तथा यहां का राजकीय पक्षी काला तीतर है। यहां पर बहने वाली प्रमुख नदीयां यमुना नदी और घाघरा नदी हैं।

भारत देश का हरियाणा पहला राज्य है जहां सन् 1970 में सभी राज्यों में बिजली की व्यवस्था कर दी गई

थी। यह भारत के अमीर राज्यों में से एक माना जाता है तथा यहां की प्रति व्यक्ति आय के आधार

पर इसे देश का दूसरा सबसे  धनी राज्य माना जाता है।

Haryana Par Nibandh

हरियाणा का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान सुल्तान पुर राष्ट्रीय उद्यान  गुडगांव में स्थित   है। हरियाणा की सीमायें

उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश से तथा  दक्षिण दिशा में एवं पश्चिम दिशा में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यहां

की यमुना नदी इस राज्य को उत्तर प्रदेश से अलग करती है|

हरियाणा राज्य में विश्व प्रसिद्ध महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र के विशाल मैदान में हुआ था जो कि हरियाणा

राज्य में ही स्थित है| इस युद्ध में श्री कृष्ण भगवान जी ने अर्जुन को भागवत गीता का उपदेश

कुरुक्षेत्र के मैदान में दिया था । यहाँ के पानीपत के मैदान में तीन ऐतिहासिक लड़ाइयाँ हुई।

हरियाणा दिवस पर निबंध:-

हरियाणा के प्रथम मुख्य मंत्री श्री  भगवत दयाल शर्मा  तथा प्रथम राज्यपाल धरम वीर जी  थे| 2011 की

जनगणना के अनुसार हरियाणा राज्य की जनसख्या 2.5 करोड़ थी जो इस समय 2.81 करोड़ हो चुकी है|

हरियाणा प्रदेश में की गई खुदाईयों से यह पता चलता है कि सिंधु घाटी की सभ्यता और मोहनजोदड़ों

की संस्कृति का विकास यहीं पर ही हुआ था।

 

About the author

Rakesh Kumar

x