General Knowledge

हरियाणा के मुख्यमंत्री व कार्यकाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री व कार्यकाल
Written by Rakesh Kumar

हरियाणा के मुख्यमंत्री व कार्यकाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री व कार्यकाल:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री व कार्यकाल के बारे में  चर्चा करेंगे| हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे, इस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री कौन है, इन  के बारे में विस्तार से पढेंगे?

इससे पहले की पोस्ट में हम आप को  जोजिला सुरंग“ के बारे में विस्तार से बता चुके हैं|

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उनका कार्यकाल:-

भारत देश दुनिया का एक सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोगों द्वारा चुने गये प्रतिनिधि यहां की शासन व्यवस्था संभालने का काम करते हैं। राज्य और देश में चुने हुए प्रतिनिधि ही सरकार का चयन करते हैं। राज्यपाल, प्रत्येक राज्य में चुनाव के पश्चात बहुमत दल वाले समूह के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है| राज्यपाल जीतने वाले दल के नेता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाता है।

भारत में 5 साल के लिए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाता है। अपनी इच्छा से, चयनित मुख्यमंत्री अपने लिए एक सचिव का चुनाव करता है। मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों को नियुक्त करता है, उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाता है तथा उनमें विभागों का बंटवारा करता है। कैबिनेट के सभी मंत्रियों पर सौंपे गए विभागों की पूर्ण जिम्मेदारी होती है|

हरियाणा प्रान्त की स्थापना 1 नवंबर सन् 1966 को हुई थी। 1966 से पहले यह पंजाब राज्य का ही एक भाग था। हरियाणा की राजधानी का नाम चंडीगढ़ है। हरियाणा राज्य के पहले मुख्य मंत्री श्री भगवत दयाल शर्मा थे| हरियाणा राज्य बनने  से लेकर अब तक के सभी मुख्यमंत्रीयों की सूची का वर्णन निम्न प्रकार से किया गया है-

हरियाणा के मुख्मन्त्रियों की सूची

CHIEF MINISTERS OF HARYANA STATE AND THEIR TENURE:-

1.- भगवत दयाल शर्मा

2.- राव बिरेंदर सिंह

3.- बंसीलाल

4.- बनारसी दास गुप्ता

5.- देवीलाल

6.- भजनलाल

7.- भजनलाल

8.- बंसीलाल

9.- देवीलाल

10.- ओम प्रकाश चौटाला

11.- बनारसी दास गुप्ता

12.- ओम प्रकाश चौटाला

13.- हुकम सिंह

14.- ओम प्रकाश चौटाला

15.- भजनलाल

16.- बंसीलाल

17.- ओम प्रकाश चौटाला

18.- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

19.- मनोहर लाल खट्टर

1.- हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में श्री भगवत दयाल शर्मा जी ने शपथ ग्रहण की| भगवत दयाल शर्मा ने 1 नवंबर 1966 को शपथ ग्रहण की थी| इन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में 23 मार्च 1967 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।

2.- राव बिरेंदर सिंह 24 मार्च 1967 को हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री चुने गए। 2 नवंबर 1967 तक इन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

3.-  हरियाणा के तीसरे मुख्यमंत्री के पद पर बंसीलाल जी को 22 मई 1968 को चुना गया| मुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने 30 नवंबर 1975 तक अपनी सेवाएं प्रदान की ।

4.- बनारसी दास गुप्ता जी 1 दिसंबर 1975 को हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री चुने गए।

इन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर 30 अप्रैल 1977 तक कार्य किया ।

5.- 21 जून 1970 को चौधरी देवी लाल जी ने  हरियाणा के 5वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की । 28 जून सन 1979 तक इन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

6.- हरियाणा के छठे मुख्यमंत्री के रूप में श्री भजनलाल जी ने 29 जून 1979 को शपथ ग्रहण की।

ये 22 जनवरी 1980 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे।

CHIEF MINISITERS OF HARYANA AND THEIR TENURE

7.- श्री भजनलाल जी को एक बार फिर से 22 जनवरी 1980 को हरियाणा के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

ये 5 जुलाई 1985 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपने पद पर बने रहे।

8.- श्री बंसीलाल जी 5 जुलाई 1985 को हरियाणा के आठवें मुख्यमंत्री चुने गए । इन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में 19 जून 1987 तक कार्य किया।

9.- चौधरी देवीलाल जी ने हरियाणा के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में 17 जुलाई 1987 को शपथ ली।

2 दिसंबर 1989 तक इन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की ।

10.- श्री ओम प्रकाश चौटाला जी 2 दिसंबर 1989 को हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री चुने

गए। 12 मई 1990 तक मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।

11.- 22 मई सन 1990 को श्री बनारसी दास गुप्ता जी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।

इन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में  12 जुलाई सन 1990 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।

12.- श्री ओम प्रकाश चौटाला जी ने 12 जुलाई 1969 को दूसरी बार हरियाणा के 12 वें

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

ये 17 जुलाई 1990 तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे।

LIST OF CHIEF MINISTERS OF HARYANA

13.- हरियाणा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में श्री हुकम सिंह जी को 17 जुलाई 1990 को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने 6 अप्रैल 1991 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।

14.- तीसरी बार 22 मार्च 1991 को श्री ओम प्रकाश चौटाला जी हरियाणा के 14वें

मुख्यमंत्री बने तथा 6 अप्रेल 1991 तक ही अपने पद पर बने रह सके|

15.- तीसरी बार 23 जुलाई 1991 को श्री भजनलाल जी को हरियाणा के  15वें मुख्यमंत्री बनाए गए । मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए इन्होंने 9 मई 1996 तक अपनी सेवाएं दी।

16.- 11 मई 1996 को चौधरी बंसीलाल जी ने हरियाणा के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद भार सम्भाला तथा इन्होने 23 जुलाई 1999 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी।

17.- चौथी बार 24 जुलाई 1999 को श्री ओम प्रकाश चौटाला जी हरियाणा के17वें

मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए इन्होंने 4 मार्च 2005 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।

18.- श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी को 5 मार्च 2005 को हरियाणा के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी कांग्रेस पार्टी से संबंधित थे। 19 अक्टूबर 2014 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए इन्होंने अपनी सेवाएं दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं उनका कार्यकाल:-

19.- 26 अक्टूबर 2014 को श्री मनोहर लाल खट्टर जी को हरियाणा के 19वें मुख्यमंत्री

के रूप में शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री के रूप में ये  अभी तक हरियाणा को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

 

About the author

Rakesh Kumar