हिंदी व्याकरण

सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द

सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द
Written by Rakesh Kumar

सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द

 

आज  इस पोस्ट के माध्यम से हम  आपसे सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द के बारे में चर्चा करेंगे। सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द क्या होते हैं, इनकी क्या परिभाषा है तथा इनके क्या उदाहरण हैं, इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे|

इससे पहले की पोस्ट के माध्यम से हम  “पद परिचय की परिभाषा तथा भेद”  के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

सूक्ष्म अर्थ  तथा भेद वाले शब्द:- प्रत्येक भाषा के अंदर कुछ ऐसे शब्द पाए जाते हैं, जो दिखने में तो एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन उनका अर्थ भिन्न-भिन्न निकलता है। ऐसे शब्दों को  सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द कहा जाता हैं।

हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाले भिन्न अर्थ भेद वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्द निम्न प्रकार से हैं-

अनुसंधान – छिपे हुए अर्थात अज्ञात तथ्यों को उजागर करना।

जैसे- अणु की खोज, पदार्थ के गुणों का अविष्कार, रेडियम का आविष्कार, थोरियम का आविष्कार आदि।

आविष्कार – नई वस्तु का निर्माण करना।

जैसे- रेल के इंजन का अविष्कार, बल्ब का अविष्कार,टेलीविजन का आविष्कार, रेडियो का आविष्कार, आदि।

अस्त्र – ऐसा हथियार जो दूर से फेंककर चलाया जाता हो।

जैसे:– बाण,  हथगोला, भाला, मिसाइल, रॉकेट आदि।

शस्त्र – हाथ में पकड़ कर चलाया जाने वाला हथियार।

जैसे – छुरी, तलवार, चाकू, कृपाण, समुराई आदि

अमूल्य- जिस को कोई मोल ना हो या जिस वस्तु की कीमत का अंदाजा ना लगाया जा सके। जैसे- भगवान का नाम, चरित्र, गुण, विद्या, त्याग, बलिदान आदि।

बहुमूल्य – बहुत अधिक कीमत वाली वस्तु ।

जैसे – हीरे, जवाहरात, सोना, चांदी, प्लैटिनम, आदि।

खेद – अपनी गलती के लिए पछतावा या दुख प्रकट करना।

शोक – किसी प्रिय जन की मृत्यु पर दुख प्रकट करना|

 

सूक्ष्म अर्थ व भेद वाले शब्द

न्याय – इंसाफ करना या अदालत में न्यायाधीश के द्वारा न्याय करना।

निर्णय – कार्य करने का निर्णय लेना, कोई फैसला करना या तय करना।

आत्मकथा – स्वयं के जीवन की कथा खुद लिखना।

जीवनी – किसी महान व्यक्ति के जीवन चरित्र के बारे में लिखना।

कृपा– दुसरों का दुःख या अपने से छोटे लोगों का दुख दूर करने की चेष्टा करना।

दया– दुसरे लोगों के दुखों को देखकर दिल पसीज जाना या पिघल जाना‌।

हिंदी भाषा में भिन्नार्थक शब्द:-

उत्साह – जोश।

जैसे- शुभाषचन्द्र बोस  ने युवकोंमें देश भक्ति का जोश भर दिया।

साहस – हिम्मत।

जैसे–  कारगिल की लड़ाई में भारत के सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया।

दान – किसी को कोई वस्तु या धन मुफ्त में देना।

अनुदान – सरकार की तरफ से विशेष कार्य योजना के लिए दी जाने वाली धनराशि की सहायता।

ज्ञान – आम या सामान्य जानकारी रखना या होना ।

विज्ञान – भौतिक जगत के बारे में विशेष ज्ञान होना।

श्रद्धा- बड़ों के प्रति विशेष आदर-भाव या प्रेम भावना रखना।

भक्ति- किसी देवी देवता या भगवान के प्रति विश्वास होना।

भिन्नार्थक शब्द:-

कष्ट –   शारीरिक दुख या पीड़ा ।

क्लेश – मानसिक पीड़ा।

ईर्ष्या – दूसरों की तरक्की या उन्नति को देखकर जलना।

स्पर्धा – दूसरों की तरक्की या उन्नति को देखकर स्वयं भी प्रयत्न करना।

पाप – कुदरत या इश्वर के नियमों के विरुद्ध किया गया कुकृत्य।

अपराध – सरकारी कानून तोड़ना या सरकार के नियमों के खिलाप किया गया कार्य।

शक – किसी बात पर संदेह होना या  किसी के आचरण पर शक होना आदि।

आशंका – भविष्य में होने वाली किसी घटना के विषय में आभास होना।

 

About the author

Rakesh Kumar