भिन्नार्थक शब्द की परिभाषा तथा भेद
भिन्नार्थक शब्द की परिभाषा तथा भेद:- आज इस लेख के माध्यम से हम आपसे भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण के बारे में चर्चा करेंगे| भिन्नार्थक शब्द किसे कहते हैं, इसकी क्या परिभाषा है तथा इसके कितने भेद हैं, इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे|
इससे पहले कि पोस्ट में आप “विराम चिह्न की परिभाषा तथा भेद” के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।
भिन्नार्थक शब्द का अर्थ:- ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में तो लगभग एक जैसे लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से बहुत भिन्न होते हैं, हिंदी भाषा शास्त्र के अनुसार उन्हें भिन्नार्थक शब्द कहते हैं।
दुसरे शब्दों में हम यह कह सकते हैं कि हिंदी भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन की दृष्टी से थोड़ा-सा अन्तर होता है लेकिन उनके अर्थ में काफी अन्तर होता है। ऐसे शब्दों को हम भिन्नार्थक शब्द कहते हैं|
भिन्नार्थक शब्दों के उदाहरण:-
1.- अशक्त – बलहीन
आसक्त – मोहित
2.- अबल – कमजोर
अबला -औरत
3.- अभिराम – सुंदर
अविराम – लगातार
4.- अंस – कंधा
अंश – हिस्सा
5.- अनल – आग
अनिल – वायु
6.- दिन – दिवस
दीन – गरीब
7.- नारी – स्त्री
नाड़ी – नब्ज
8.- नम्र – विनीत
नर्म – कोमल
9.- तरणी – नाव
तरणि – सूर्य
10.- अंबर – आकाश
अंबार – ढेर
11.- अचार – चटनी
आचार – चरित्र
12.- अचल – पर्वत
अचला – पृथ्वी
13.- अतल – गहरा
अतुल – पर्याप्त
14.- ज़रा – बुढ़ापा
जरा – थोड़ा
15.- तरणि – सूर्य
तरनी – नौका
हिंदी में भिन्नार्थक शब्दों के उदाहरण
16.- आकर – खजाना
आकार – रूप
17.- अपकार – बुराई
उपकार – भलाई
18.- छात्र – विद्यार्थी
क्षात्र – क्षत्रिय
19.- तरंग – लहर
तुरंग – घोड़ा
20.- अन्य – दूसरा
अन्न – अनाज
21.- अज – ईश्वर
अजा – बकरी
22.- अलि – भंवरा
आली – सखी
23.- अपेक्षा – की बजाए
उपेक्षा – लापरवाही
24.- अविलंब – शीघ्र
अवलंब – सहारा
25.- आमरण – मृत्यु तक
आभरण – आभूषण
26.- आसन – बैठने का स्थान
आसन्न – निकट
27.- काश -एक प्रकार की घास
कास – खांसी
28.- अधूत –निडर
अवधूत -सन्यासी
29.- अस्त्र- दूर से फेंक कर चलाया जाने वाला हथियार
शस्त्र– हाथ में पकड़कर चलाया जाने वाला हथियार
30.- निधन – मौत
निर्धन – कंगाल
31.- निर्जर – देवता
निर्झर – झरना
32.- पाणि – हाथ
पानी -जल
33.- कुल – योग/खानदान
कूल – किनारा
34.- कोष – खजाना
कोस – दूरी की माप
35.- ग्रह – नक्षत्र (पृथ्वी, मंगल आदि)
गृह – घर
भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण:-
36.- अवश्य – जरूर
अवश – लाचार
37.- प्रकार – भेद
प्राकार – खाई
38.- प्रसाद – कृपा
प्रासाद – महल
39.- लक्ष -लाख
लक्ष्य – उद्देश्य
40.- अनुसंधान – पहले की उपस्थिति या स्थान की खोज
अविष्कार – किसी नई वस्तु का निर्माण करना
41.- आधि -मानसिक क्लेश
व्याधि -शारीरिक कष्ट
42.- प्रलाप – बकवास
विलाप – शोक करके रोना
43.- संदेह – शक
सदेह – शरीर के साथ
44.- अंतर – हृदय
अंदर – भीतर
45.- चर्म – चमड़ा
चरम – अंतिम
46.- कलि – कलयुग
कली – अधखिला फूल
47.- अवधि – समय सीमा
अवधी – हिंदी की एक बोली
48.- उपयुक्त – उचित
उपर्युक्त – ऊपर लिखा गया
49.- कर्म – कार्य, काम
क्रम – सिलसिला
50.- आदि – आरंभ
आदी – आदत होना
51.- तरंग – लहर
तुरंग – घोड़ा