हिंदी व्याकरण

भारत के राष्ट्रीय चिह्न

भारत के राष्ट्रीय चिह्न
Written by Rakesh Kumar

भारत के राष्ट्रीय चिह्न

राष्ट्रीय प्रतीक  चिह्न:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ  भारत के  राष्ट्रीय चिह्न

के बारे में  चर्चा करेंगे| इन्हें भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नाम से भी जाना जाता है|

भारत के राष्ट्रीय चिह्न कौन-कौन से हैं, ये चिह्न कहाँ से लिए गए हैं तथा इन चिह्नों का

प्रयोग कहां पर किया जाता है? इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे|

इससे पहले की पोस्ट में हम आप को  “भारत के प्रधानमन्त्री तथा उनका कार्यकाल के बारे में विस्तार

से बता चुके हैं|

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

राष्ट्रीय प्रतीक भारत की विरासत तथा पहचान का महत्त्वपूर्ण हिस्‍सा हैं। प्रत्‍येक भारतवासी के

हृदय में ये प्रतीक देश भक्ति तथा गौरव की भावना उत्पन्न करते हैं। पूरी दुनिया में रहने वाले अनेक

भारतीय इन राष्‍ट्रीय प्रतीकों पर गौरव का अनुभाव करते हैं|

1.- भारत का राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा

22 जुलाई सन् 1947 को भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय झंडे तिरंगे को अपनाया था। तिरंगे झंडे

में बराबर के अनुपात में तीन रंग हैं| केसरिया, सफेद तथा हरा। अत: देश के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा

कहकर भी पुकारा जाता है।

तिरंगे झंडे की लम्बाई व चौड़ाई का अनुपात क्रमश: 3 : 2 के अनुपात में है। सफेद रंग की पट्टी के

बीच में नीले रंग का चक्र बना हुआ है| इस नीले चक्र में 24 तीलियाँ बनीं हुई हैं। सारनाथ में स्थित अशोक

स्तम्भ से यह नीला चक्र लिया गया है।

तिरंगे झंडे के रंगो का महत्त्व

राष्ट्रीय ध्वज या तिरंगे झंडे में केसरिया रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है, सफेद रंग सत्य, शांति और

पवित्रता का का प्रतीक है तथा हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है|

National Symbols India

2.- राष्ट्रीय पशु बाघ

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। इसे भारत का राष्ट्रीय पशु अप्रैल 1973 में डिक्लेअर किया गया। यह भारत के

गर्व का प्रतीक है| इसके शरीर पर चमकदार पीली धारियां होती है।

बाघ को शक्ति तथा तेज फुर्ती के कारण भारत का राष्ट्रीय पशु माना जाता है। बाघ का वैज्ञानिक नाम पैन्थरा

टाईग्रिस होता है। बाघ की आयु 20 वर्ष मानी जाती है।

3.- राष्ट्रीय पक्षी – मोर

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर भारतीय संस्कृति तथा एकता के सजीव रंगों को प्रदर्शित करता है।

मोर पवित्रता, गर्व तथा सुन्दरता को प्रर्दशित करता है। संसद के आदेश अनुसार मोर को वन्यजीव सुरक्षा

धारा 1972 में सुरक्षा प्रदान की गयी है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

4.- राष्ट्रीय फूल – कमल

भारत के राष्ट्रीय फूल के रूप में कमल के फूल को अपनाया गया है। कमल का फूल भारत के संस्कृतिक

गौरव तथा पारंपरिक मूल्यों को दर्शाता है।

यह दिमाग की सुंदरता, अच्छी किस्मत, उर्वरता, लंबी आयु, ज्ञान, समृद्धि, सम्मान,  दिल को भी दिखाता है।

नील्यूम्बो न्यूसीफेरा कमल के फूल का वैज्ञानिक नाम है।

5.- राष्ट्रीय फल आम

भारत के राष्ट्रीय फल के रुप में आम को चुना गया है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। मैनजीफेरा

इंडिका आम का वैज्ञानिक नाम है।

6.- राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के पेड़ को माना गया है। बरगद का पेड़ दृढ़ता तथा एकता का चिह्न है।

रात के समय भी बरगद का पेड़ ऑक्सीजन छोड़ता है। बरगद के पेड़ में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए

जाते हैं।

राष्ट्रीय चिह्नों की सूची

7.- राष्ट्रीय मुद्रा –  रुपया

भारतीय रुपया आधिकारिक रुप से भारतीय गणराज्य की मुद्रा है। देवनागरी व्यंजन र तथा लेटिन भाषा  के

अक्षर R से भारतीय रुपये को चिन्हित किया जाता है। भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई 2010 में इसको जारी

किया गया था। भारत में रुपये के चिन्हों के साथ 18 जुलाई 2011 को सिक्कों की शुरुआत की गई थी। इनका

नियन्त्रण भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा किया जाता है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

8.- भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा

गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया है| यह भारत देश की

पवित्र तथा सबसे लम्बी नदी है। गंगोत्री ग्लेशियर के हिमक्षेत्र में हिमालय में भगीरथी नदी के रुप में गंगा की

उत्पत्ति हुई है। गंगा के पवित्र जल को कई प्रकार के धार्मिक अवसरों व अनुष्ठानों पर इस्तेमाल किया जाता है।

9.- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती तथा गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय दिवस के रुप में स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती तथा गणतंत्र दिवस भारत में मनाए जाते हैं। ये  तीनों राष्ट्रीय

पर्व है। हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है|

26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के संविधान की रचना की गई थी|

हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनायी जाती है| इसी दिन महात्मा गाँधी जी का जन्म हुआ था।

Bharat Ke Rashtreey Chihn

10.- राष्ट्रगीत – वन्दे मातरम्

श्री बंकिमचन्द्र चैटर्जी के द्वारा भारत का राष्ट्रगीत लिखा गया| राष्ट्रगीत को आनंदमठ उपन्यास से लिया गया है।

आनन्दमठ उपन्यास को 1882 में संस्कृत भाषा में लिखा गया था| आधिकारिक रुप से 1950 में वन्दे मातरम् के

शुरुआत के दो छंदो को राष्ट्रगीत के रुप में अपनाया गया। वन्दे मातरम् में कुल मिलाकर 6 छंद है। राष्ट्रगीत को

रविन्द्रनाथ टैगोर जी के द्वारा सन 1896 में पहली बार गाया गया था।

11.- राष्ट्रीय गान – जन गण मन

भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन है। इसे रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया है। 24 जनवरी 1950 को संवैधानिक

रूप से भारत के राष्ट्र गान जन गण मन को आधिकारिक तौर से अपनाया गया। 27 दिसंबर 1911 को इसे राष्ट्रीय

काँग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार गाया गया। इसे गाने में लगभग 52 सेकंड का समय लगता है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

12.- राष्ट्रीय खेल – हॉकी

भारत सरकार ने हाकी को राष्ट्रीय खेल स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात घोषित किया है। ओलिंपिक में भारत ने हॉकी में

लगातार छ: गोल्ड मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को खेल दिवस के

रूप में मनाते है|

13.- राष्ट्रीय जलचर डॉलफिन

गंगा की डॉलफिन को भारत के राष्ट्रीय जलचर जीव के रुप में अपनाया गया है। डालफिन साफ तथा  शुद्ध पानी

में ही जिंदा रह सकती है। डॉलफिन को सबसे पुराने जीवों में से एक माना जाता है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

14.- राष्ट्रीय लिपि – देवनागरी

भारत की राष्ट्रीय लिपि देवनागरी को घोषित किया गया है। देवनागरी लिपि में लिखी गई हिन्दी भाषा को भारतीय

संविधान के 343 (1) अनुच्छेद के अनुसार आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।

Rashtreey Chihno Ki Soochi

15.- राष्ट्रीय भाषा या राजभाषा – हिन्दी

हिन्दी भारत की राष्ट्रीय भाषा या राजभाषा है। जो भाषा सरकारी कार्य के लिए या राजकाज के कार्य के लिए उपयोग

की जाए उसे राजभाषा कहते हैं।

अनुच्छेद 343 के तहत भारतीय संविधान के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है। 22 भाषाओँ को संविधान में

आधिकारिक दर्जा दिया गया है।

16.- राष्ट्रीय कैलेंडर – साका कैलेंडर

साका कैलेंडर को भारत में राष्ट्रीय कैलेंडर का दर्जा दिया गया  है। वैज्ञानिक दृष्टि से इसे सर्वोत्तम कैलेंडर माना जाता है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

17.- सर्वोच्च भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार – भारत रत्न

सर्वोच्च नागरिक सम्मान तथा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार भारत रत्न है। 2 जनवरी, 1954 को  इस पुरस्कार की शुरुआत

भारत के राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा जी के द्वारा की गई थी।

असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को भारत रत्न का पुरुषकार प्रदान किया जाता है। इनमें खेल, साहित्य, विज्ञान,

कला और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र शामिल होते हैं।

18.- राष्ट्रीय शपथ

राष्ट्रीय शपथ का अर्थ है लोगों की भारतीय गणतंत्र में निष्ठा का होना। राष्ट्रीय शपथ को 1962 में लिखा गया था। सभी

विद्यालय में निर्धारित रूप से 26 जनवरी सन 1965 से इसे गाये जाने का प्रावधान बनाया गया है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

19.- राष्ट्रीय वाक्य – सत्यमेव जयते

भारतीय राष्ट्रीय वाक्य के रूप में सत्यमेव जयते को स्वीकृत किया गया। मुंडकोपनिषद से यह आदर्श वाक्य अपनाया गया है।

 

About the author

Rakesh Kumar