भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य
भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य के बारे में चर्चा करेंगे| उद्यान व वन्यजीवन अभयारण्य किसे कहते हैं तथा ये भारत में कहां-कहां पर स्थित हैं इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे?
इससे पहले की पोस्ट में हम आप को “भारत की वन सम्पदा“ के बारे में विस्तार से बता चुके हैं|
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य:-
अभयारण्य शब्द दो शब्दों के मेल से बना है- अभय + अरण्य| इसका अर्थ यह हुआ कि जहां पर बिना किसी डर के वन्य जीवजन्तु या जानवर स्वतंत्रता पूर्वक विचरण कर सकें। पशु विहार एवं पक्षी विहार जिन्हें सरकार द्वारा सुरक्षित वन घोषित किया गया है अभयारण्य कहलाता हैं। वन संपदा को सुरक्षित रखना तथा वन्यजीवों एवं पशु-पक्षियों को संरक्षण प्रदान करना ही अभयारण्यों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है।
प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य का विवरण निम्न प्रकार से है-
1.- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान:-
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में स्थित है।
इसमें चीता, जंगली सूअर, सांभर, नीलगाय, हिरण, भालू, हाथी, बाघ आदि जंगली जानवर पाए जाते है|
2.- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान:-
उत्तर प्रदेश राज्य में इसकी स्थापना की गई है ।
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में चीता, तेंदुआ,नीलगाय, हिरण, हाथी व बाघ आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
3.- गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात:-
गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात राज्य में स्थित है।
इसमें तेंदुआ, जंगली, सूअर व शेर आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
4.- हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य:-
यह बिहार राज्य में स्थित है।
इस अभयारण्य में चीतल, भालू, चीता, नीलगाय, बाघ, सांभर व जंगली सूअर आदि जानवर पाए जाते हैं।
प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान
5.- नल सरोवर अभयारण्य:-
नल सरोवर अभयारण्य गुजरात राज्य में स्थित है।
इसमें बत्तख, मरगाई आदि जल पक्षी पाए जाते हैं।
6.- दालमा वन्य जीव अभ्यारण्य:–
यह भारत के झारखंड राज्य में स्थित है।
इस अभ्यारण्य में भालू, हिरण, हाथी, तेंदुआ,जंगली सूअर आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
7.- पलामू अभ्यारण्य:-
यह अभयारण्य झारखंड राज्य में स्थित है।
इसमें जंगली सूअर, सांभर, हिरण, तेंदुआ, हाथी आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य:-
8.- कैमूर वन्यजीव अभयारण्य:-
यह बिहार राज्य में स्थित है।
इस अभयारण्य में सांभर, जंगली, सूअर, घड़ियाल, नीलगाय व बाघ आदि जानवर पाए जाते हैं।
9.- रणथंबोर अभयारण्य:-
रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में स्थित है।
रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान में भालू, लकड़बग्घा, नीलगाय, सांभर, शेर, बाघ, चीता व तेंदुआ आदि जानवर पाए जाते हैं।
10.- मानस राष्ट्रीय उद्यान:-
यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है।
इस उद्यान में एक सींग वाला गेंडा, भालू, चीता, हिरण, हाथी व लंगूर आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
11.- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान:-
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है । एक सींग वाले गैंडे के लिए यह उद्यान प्रसिद्ध है।
इस उद्यान में चीता, जंगली सूअर, भैंसा तथा एक सींग वाला गैंडा आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
12.- दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान:-
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है।
इसमें हिरण, तेंदुआ, काला भालू व लाल भालू आदि जानवर पाए जाते हैं।
13.- किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान:-
किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान जम्मू कश्मीर में स्थित है।
इस उद्यान में लाल भालू, तेंदुआ, काला भालू आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
Bharat Ke Udyan Evam Vanyjeevan Abhyarny
14.- सुल्तानपुर झील अभयारण्य:-
यह अभयारण्य हरियाणा राज्य में स्थित है ।
इस अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के जल पक्षी पाए जाते हैं।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य:-
15.- सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान:-
सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है।
इस उद्यान में चीता, हिरण, मगरमच्छ, बाघ आदि जानवर पाए जाते हैं।
16.- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान:–
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य में स्थित है।
इस उद्यान में हिरण, चीता, मोर, हाथी व सांभर आदि जानवर पाए जाते हैं।
17.- दिबांग वन्यजीव अभयारण्य:-
यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
यह अभयारण्य बाघों के लिए प्रसिद्ध है।
18.- औरंग टाइगर रिजर्व:-
यह अभयारण्य असम में स्थित है।
इस अभयारण्य में बाघ नामक हिंसक जंगली जानवर पाया जाता है।
19.- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान:-
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित है।
इस उद्यान में चीतल, सांभर, बारहसिंघा, बाघ, तेंदुआ आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
20.- पंचमढ़ी अभ्यारण्य:-
पंचमढ़ी अभयारण्य मध्य प्रदेश में स्थित है।
इस अभयारण्य में नीलगाय, चीतल, जंगली भैंसा, हिरण, बाघ, तेंदुआ आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
21.- मुदुमलाई अभयारण्य:-
मुदुमलाई अभयारण्य तमिलनाडु राज्य में स्थित है ।
इस अभयारण्य में हाथी, सांभर, जंगली कुत्ता, तेंदुआ, चीता व हिरण आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य:-
22.- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अभयारण्य:-
यह तमिलनाडु राज्य में स्थित है ।
इस अभयारण्य में रीछ, जंगली कुत्ता, लंगूर, हाथी, तेंदुआ, बाघ व सांभर आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
23.- पेरियार अभयारण्य:-
यह अभयारण्य केरल राज्य में स्थित है|
इस अभयारण्य में नीलगाय, भालू, हिरण, सांभर व जंगली सूअर आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्य
24.- पराम्बिकुलम अभयारण्य:-
पराम्बिकुलम अभयारण्य केरल राज्य में स्थित है ।
इस अभयारण्य में सांभर, जंगली सूअर, नीलगाय व हिरण आदि जानवर पाए जाते हैं।
25.- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान:–
यह मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।
इस राष्ट्रीय उद्यान में चकोर, सांभर, तेंदुआ, बाघ व भालू आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
26.- बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान:– यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है |
इसमें हिरण, सांभर, लंगूर, तेंदुआ, जंगली सूअर आदि जानवर पाए जाते हैं।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य:-
27.- चिल्का अभयारण्य:-
यह अभयारण्य ओडिशा राज्य में स्थित है।
इस अभयारण्य में क्रेन, पेलिवन,जल कौवा, प्रवासी पक्षी आदि पक्षी पाए जाते हैं।
28.- कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान:-
कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर में स्थित है।
इसमें जंगली बकरी, हिरण व विभिन्न जल पक्षी आदि जानवर पाए जाते हैं।
29.- अबोहर अभयारण्य:–
अबोहर अभयारण्य पंजाब राज्य में स्थित है ।
इस अभयारण्य में जंगली सूअर, हिरण, कबूतर, काला हंस व नीलगाय आदि जानवर पाए जाते हैं।
30.- कुंभलगढ़ अभयारण्य:-
यह राजस्थान में स्थित है।
इस अभ्यारण्य में नीलगाय, चीता, सांभर व भालू आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
31.- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान:-
यह कर्नाटक राज्य में स्थित है।
इस राष्ट्रीय उद्यान में हिरण, तेंदुआ, चीता, हाथी, जंगली सांभर व चीतल आदि जानवर पाए जाते हैं।
32.- तुंगभद्रा अभयारण्य:-
यह कर्नाटक में स्थित है।
तुंगभद्रा अभयारण्य में तेंदुआ, चीतल, काला हिरण व चौसिंगा आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
Bharat ke Pramukh Rashtriy Udyan evam Abhayaranya
33.- पखुई वन्यजीव अभयारण्य:-
यह अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।
इस अभयारण्य में हिरण, सांभर, अजगर व हाथी आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य:-
34.- रोहिल्ला राष्ट्रीय उद्यान:-
हिमाचल प्रदेश में यह राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
इस उद्यान में पहाड़ी तेंदुआ, भूरा भालू, पहाड़ी मुर्गा, कस्तूरी हिरण आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
37.- नोंगरवाइलेम अभयारण्य:–
यह अभयारण्य मेघालय राज्य में स्थित है।
इस अभयारण्य में हिरण, सांभर, भालू, बाघ, हाथी, चीता आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
38.- भगवान महावीर उद्यान:-
यह उद्यान गोवा राज्य में स्थित है ।
इस उद्यान में जंगली चूहा, साही, सांभर, हिरण आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
39.- डाम्फा अभयारण्य:-
यह मिजोरम राज्य में स्थित है।
इस अभयारण्य में फीजेंट, कोबरा, चीता व बिल्ली आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।
40.- केवला वन्यजीव अभयारण्य:-
यह आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है।
इस अभयारण्य में भालू, जंगली सूअर, चीतल, सांभर, तेंदुआ व चीता आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं ।
41.- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान:-
यह मध्यप्रदेश में स्थित है।
यह राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।
42.- नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान पार्क:-
यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में स्थित है ।
सन 1982 में इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई थी| यहां रंग-बिरंगे अनेक प्रकार के फूल खिले रहते हैं।