Geography

भारत के राज्यों के लोक नृत्य

भारत के राज्यों के लोक नृत्य
Written by Rakesh Kumar

भारत के राज्यों के लोक नृत्य

 

भारत के राज्यों के लोक नृत्य:- आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपसे भारत के राज्यों के लोक नृत्य के बारे में चर्चा करेंगे। भारत के प्रमुख लोक नृत्य कौन-कौन से हैं तथा वे किन राज्यों से सम्बन्धित हैं, इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे|

इससे पहले की पोस्ट में आप  “भारत की प्रमुख नदियां”  के बारे में  विस्तार से पढ़ चुके हैं।

 भारत के राज्यों के लोक नृत्य Folk Dance of India

हमारा भारत देश एक विशाल देश है। इसे त्योहारों का देश कहा जाता हैं|  यहाँ हर समय किसी न किसी राज्य के लोगों के द्वारा कोई न कोई उत्सव या त्यौहार मनाया जाता हैं। इन त्योहारों को मनाने की हर राज्य की एक अपनी-अपनी परम्पराएं तथा रीति-रिवाज हैं।

भारत में अनेक धर्मों के लोग निवास करते हैं तथा उनके द्वारा प्रायः अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार विभिन्न उत्सवों पर भिन्न-भिन्न  नृत्य किये जाते हैं| इन नृत्यों को लोक नृत्य के नाम से जाना जाता हैं।

यहां के विभिन्न राज्यों में भिन्न-भिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग निवास करते हैं| यहां पर विभिन्न धर्मों में आस्था रखने वाले तथा विभिन्न जातियों के लोग निवास करते हैं।

समय-समय पर सभी धर्मों के लोगों के द्वारा विभिन्न उत्सवों पर भिन्न-भिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं| इन उत्सवों पर वहां के लोगों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया जाता है।

भारत के राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य

भारत देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख लोक नृत्यों का वर्णन निम्न प्रकार से है:-

हरियाणा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:-– सॉन्ग, धमाल, घोड़ी नाच, डाफ, छड़ी, गागोर, फाग आदि हरियाणा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य हैं।

पंजाब राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:– गिद्दा, भांगड़ा, कीकली आदि पंजाब राज्य के प्रमुख लोक नृत्य हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:– रासलीला, नौटंकी, थाली, कजरी, कुमायूं, दिवाली नृत्य, लद्दा, जैता आदि।

 Famous Folk Dance Of India

बिहार राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- छऊ, विदेशिया, मगधी, बरवाहन, पंवरिया, जट-जटनी, विधायक झीका, सोहराई आदि।

राजस्थान राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:-घूमर, पनिहारी, गोपिका लीला, गणगौर, कालबेलिया, कामड, शंकरिया, डांडिया, कृष्ण नृत्य, बगरिया चंग, फूंदी आदि।

मध्य प्रदेश राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- भगोरिया, मंच, नवरानी, रीना, मंदिरी, जवारा, हूल्को, गोडा आदि।

आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- आंध्र नृत्य, कुचिपुड़ी, बॉस्केटडॉल, वीरनाट्यम, कुंभी, मरदाला, छड़ी सिद्धि आदि।

महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:– तमाशा, लावणी, ललिता, दही कला, कोली, मौनी, गौरीचा,गफा, बोहदा, पोवाडा आदि।

असम राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- बिहू, बिछुआ, नागा नृत्य, खेल गोपाल, बोईसाजू, झुमरा, नटपूजा, बलि गोपाल, अंकियानार, होब्जानाई आदि।

अरुणाचल प्रदेश राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:– युद्ध नृत्य, मुखौटा नृत्य आदि।

हिमाचल प्रदेश राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- सांगला, छरबा, डांगी, थाली, छपेली, झंडा नाच, महाथू- जद्दा, झैंता मुंजरा, छरही, नाटी आदि।

Bharat Ke Parmukh Lok Nritya

मणिपुर राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- महारास, लाई हरीबा, थांगटा, राखाल, बसंत राम, पुंग चोलोम, की तलम आदि।

उड़ीसा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- जदूर मुदारी, चंगुनार, गरुड़ वाहन अया, घूमरा, संचार, सवारी, उडीसी आदि।

जम्मू कश्मीर राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:– मंदजास, राउफ, हिकात आदि।

नागालैंड राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- युद्ध नृत्य, कुमीनागा, चैंग, लिम, रवैवा, नूरालिम आदि।

तमिलनाडु राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- भरतनाट्यम, कुंभी, कोलट्म, पिन्नल कोलट्टम, कावड़ी, कडागम आदि।

 Bharat Ke Prsiddh Lok Nritya

पश्चिम बंगाल राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- काठी, मरसिया, जात्रा, कीर्तन, गंभीरा, बाउल, छाली, रामवेश आदि।

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- पंडवानी, कर्मा, सुआ, दगला, कपालिक, पाली, गोंड मडिया, टपाली, वेदमती, गौड़ी आदि।

गुजरात राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- रासलीला, डांडिया रास, गरबा, गणपति भजन, दीपक नृत्य, भवई, झकोलिया, लास्या, पणिहारी नृत्य आदि।

झारखंड राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:– छऊ, पाइका, बराओ, करमा, जननी झूमर, सरहुल, डांगा, सोहराई आदि।

गोवा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- मंडी, झागोर, जगार, टकनी, शिगमो देखनी, घोड़े आदि।

लद्दाख राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- लद्दाख राज्य का प्रमुख लोक नृत्य है शोडोल नृत्य।

त्रिपुरा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- गजन नृत्य, त्रिपुरा राज्य का प्रमुख लोक नृत्य है।

केरल राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- मोहिनीअट्टम, कथकली, काली अट्टम, ओथम थुलाल, ओडम आदि।

मेघालय राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- लाहो, बागला आदि मेघालय राज्य के प्रमुख लोक नृत्य है।

मिजोरम राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- चेरो कान पारखुपिला आदि।

कर्नाटक राज्य के प्रमुख लोक नृत्य:- लांबी, यक्षगान, कुनीता, कर्गा, सुगी आदि।

About the author

Rakesh Kumar