Geography

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल
Written by Rakesh Kumar

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल

 

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल:- आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपसे भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल  के बारे में चर्चा करेंगे। पर्यटन स्थल क्या होते हैं, भारत के मुख्य पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं तथा ये कहां पर स्थित हैं, इन सब विषयों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे?

इससे पहले की पोस्ट के माध्यम से हम  “भारत के प्रमुख पठार”  के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल:-

भारत एक ऐसा देश है जिसका इतिहास तीस हजार सालों से भी अधिक पुराना हैं| भारतवर्ष कई संस्कृतियों और धर्मों के लोगों का जन्म स्थान है| यह पूरी दुनिया में यात्रियों द्वारा घुमे जाने वाले  खूबसूरत देशों में से एक है। भारत देश अर्थात हिंदुस्तान को देशवासी सारे जहां से अच्छा कहकर बुलाते हैं|

हिंदुस्तान में एक हजार से भी  ज्यादा विश्व विरासत तथा पर्यटन स्थल है| कुदरत ने भी इसे अपने प्राकृतिक सौंदर्य से खूब नवाजा है। हमारा यह भारत देश तीन तरफ से तो समुद्र से घिरा हुआ है। भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत इस देश की शोभा बढ़ा रहा है। हिमालय पर्वत की तलहटी में स्थित जम्मू और कश्मीर को भारत का धरती पर स्वर्ग कहा जाता है।

भारत के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए इससे आकर्षित होकर हर वर्ष लाखों विदेशी सैलानी इसकी और

खींचे चले आते हैं। यह देश आज भी एक अति समृद्ध विरासत को सुरक्षित रखे हुए है| यहां पर अनेक पवित्र

स्थान, सुंदर समुन्द्र तट, हरे-भरे राष्ट्रीय उद्यान, रोमांचकारी पहाड़ तथा और भी बहुत कुछ है|

 List Of Famous Historical Places Of India:-

गुलमर्ग – गुलमर्ग फूलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है| यह जम्मू कश्मीर का एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन हैं|

इसकी सुन्दरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है|

 

बेहतरीन भारतीय पर्यटन स्थल

ताजमहल – ताजनगरी के नाम से जाना जाने वाला आगरा उत्तरप्रदेश राज्य का एक महा नगर है| यहां पर इतिहास

की स्वर्णिम झलक आज भी दिखाई देती है| ताजमहल आगरा (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। इसे शाहजहां द्वारा बनवाया गया था।

दार्जिलिंग – अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध तथा पदाड़ो की रानी के नाम से मशहूर दार्जिलिंग जिला भारत के पश्चिम

बंगाल राज्य का जिला है| दार्जिलिंग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है| यह एक अत्यंत सुंदर पर्यटन स्थल है

लाल किला – लाल किला भारत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह सारा लगभग लाल पत्त्थर से बना हुआ है|

इसे शाहजहां द्वारा 1648 ई. में बनवाया गया था।

अजंता की गुफाएं – ये गुफाएं महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद नामक स्थान पर स्थित है।

ये भारत के मुख्य हेरिटेज में से एक हैं| अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाओं से लगभग सौ किलोमीटर

की दूरी पर स्थित हैं| इन्हें गुप्त शासकों द्वारा 200 ई. पूर्व से 700 ई. के मध्य बनवाया गया था।

गोलकुंडा का किला – यह किला हैदराबाद जिसे तेलंगाना केनाम से भी जाना जाता है में स्थित है।

इसे कुतुब शाही के द्वारा 1518 से 1687 ईस्वी के दौरान बनवाया गया था।

विजय स्तंभ – विजय स्तंभ चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में स्थित है|

विजय स्तंभ को महाराणा कुंभा द्वारा 1458-68 ईस्वी के दौरान बनवाया गया था।

दरगाह-ए-अजमेर शरीफ – यह दरगाह अजमेर (राजस्थान राज्य) में स्थित है। इसे सुल्तान गयासुद्दीन

के द्वारा 1464 ईस्वी में बनवाया था।

जूनागढ़ का किला – यह किला बीकानेर (राजस्थान) में स्थित है। जूनागढ़ के किला को राजा जयसिंह

ने 1587 ईस्वी में बनवाया था।

Famous historical Places of India:-

बूंदी का किला – यह किला बूंदी (राजस्थान) में स्थित है। इसे राजा नरसिंह द्वारा 1354 ईस्वी में बनवाया गया था।

भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्र

हिलती हुई मीनारें – हिलती मीनारें अहमदाबाद (गुजरात) में स्थित है। यह दो हिलती हुई मीनारों का जोड़ा है|

इन मीनारों की खास बात यह है कि जब एक मीनार हिलती है तो थोड़ी देर बाद दूसरी मीनार भी हिलती है|

ये 1450 ईस्वी में बनवाई गई थीं।

पिछोला झील – यह झील उदयपुर (राजस्थान) में स्थित है| इनका निर्माण काल 1382 से 1421ई. के मध्य

का माना गया था।

जंतर मंतर – जंतर मंतर जयपुर (राजस्थान) में स्थित है। इनका निर्माण सवाई जयसिंह के द्वारा 1724 ईस्वी

में करवाया गया था।

एलोरा की गुफाएं –  ये गुफाएं औरंगाबाद में स्थित है। एलोरा की गुफाएं, अजंता की गुफाओं से लगभग सौ

किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं| इन्हें 400 ईस्वी से 600 ईस्वी के मध्य बौद्धों द्वारा बनवाया गया था।

कण्हेरी की गुफाएं – कण्हेरी की गुफाएं मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है इन्हें राष्ट्रपति द्वारा आठवीं शती में बनवाया गया था।

शालीमार बाग – शालीमार बाग भारत के राज्य श्रीनगर (कश्मीर) में स्थित है। इसे जहांगीर द्वारा बनवाया गया था।

Most Famous Historical Places Of India:-

निशात बाग – निशात बाग भी भारत के राज्य जम्मू कश्मीर में स्थित है। इसे आसफ खान द्वारा बनवाया गया था।

हवा महल – हवा महल राजस्थान राज्य में जयपुर में स्थित है। इसे राजपूत महाराजा प्रताप सिंह ने 1799 ईस्वी

में बनवाया था।

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल:-

चारमीनार – चारमीनार हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित है। इन का निर्माण कुली कुतुब शाह द्वारा करवाया गया था।

बेलूर मठ – बेलूर नमक मठ कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में स्थित है। इसे स्वामी विवेकानंद ने बनवाया था।

दिलवाड़ा के जैन मंदिर – ये मंदिर माउंट आबू (राजस्थान) में स्थित है। दिलवाड़ा के जैन मंदिरों का निर्माण

विमल शाह के द्वारा करवाया गया था।

 भारत के दर्शनीय स्थल

राधाबल्लभ मंदिर – राधाबल्लभ मंदिर वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण हरिवंश महाप्रभु

द्वारा करवाया गया था।

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल:-

स्वर्ण मंदिर – स्वर्ण मंदिर को श्री हरिमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है| यह मंदिर अमृतसर (पंजाब) में

स्थित है। इसे पंजाब के राजा रणजीत सिंह ने बनवाया था। इसे दरबार साहिब के नाम से भी जानते हैं|

जयगढ़ का किला – यह किला जयपुर (राजस्थान) में स्थित है। जयगढ़ के किले को  सवाई जयसिंह ने 1726 ईस्वी

में बनवाया था।

कंदरिया महादेव – खजुराहो (मध्य प्रदेश) में स्थित है। कंदरिया महादेव को चंदेल राजाओं ने 1025 ईस्वी से 1050

ईस्वी के मध्य बनवाया था।

एलीफेंटा की गुफाएं– एलीफेंटा की के गुफाएं मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है। इन्हें राष्ट्रकूटों द्वारा आठवीं सदी में बनवाया

गया था।

उम्मेद भवन – उम्मेद भवन जोधपुर (राजस्थान) में स्थित सबसे खूबसूरत और शानदार महलों में से एक है। इसे

महाराजा उम्मेद सिंह ने 1935 ईस्वी में बनवाया था।

कोणार्क मंदिर – कोणार्क मंदिर पुरी( उड़ीसा )में स्थित है । इसका निर्माण राजा नरसिंह देव द्वारा करवाया गया था।

जिम कार्बेट पार्क –  जिम कार्बेट पार्क नैनीताल (उत्तराखंड) में स्थित है। इसे सर मेलकम हेले के द्वारा  बनवाया था।

जामा मस्जिद – जामा मस्जिद भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित एक मस्जिद है। इसका निर्माण सन् 1656 में हुआ था|

इसे शाहजहां द्वारा बनवाया गया था।

Fascinating Historical Plaaces In India:-

गेटवे ऑफ इंडिया – गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है। इसे जार्ज विट्टल क्लार्क द्वारा बनवाया गया था।

द्वारिकाधीश मंदिर – द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। इसका निर्माण ग्वालियर के भक्तों द्वारा करवाया गया था।

गागरोन का किला – गागरोन का किला झालावार राजस्थान में स्थित है।इसका निर्माण झालावाड़ शासकों द्वारा करवाया गया था।

भारत के प्रमुख दर्शनीय या पर्यटन स्थल

इंडिया गेट – इसे अखिल भारतीय युद्ध स्मारक कहा जाता है| इंडिया गेट नई दिल्ली में स्थित हैतथा इसे पहले किंग्सवे

के नाम से जाना जाता था| इसका निर्माण ब्रिटिश सरकार द्वारा करवाया गया था।

Most Historical Places Of India:-

कन्याकुमारी – कन्याकुमारी पर्यटन स्थल तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है।यह एक ओर अरब सागर से, दूसरी ओर हिंद

महासागर से तथा तीसरी ओर बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। यह अपने विवेकानंद मेमोरियल के लिए प्रसिद्ध है।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर – दक्षिणेश्वर काली मंदिर उत्तर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में बैरकपुर में विवेकानंद सेतु के छोर के

निकट हुगली नदी के किनारे स्थित है। इसे रानी राश्मोनी ने बनवाया था।

मोरनी हिल्स – यह एक बहुत ही रमणीक स्थान है| मोरनी हिल्स हरियाणा राज्य के पंचकूला में स्थित पहाड़ियों में

1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। मोरनी हिल्स से थोड़ा आगे एक बड़ी झील है जिसका नाम टिक्कड़ ताल है|

यह बर्ड वाचिंग और ट्रैकिंग के लिए स्वर्ग के समान है।

गोवा – क्षेत्रफल के अनुसार यह भारत का सबसे छोटा तथा जनसंख्या के अनुसार चौथा राज्य है| पर्यटन की

दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। यह यहां के समुद्री बीच, गिरजाघरों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

इसके अतिरिक्त भी यह ‘दूध सागर वाटर फाल्स’ के लिए भी प्रसिद्ध है। यह पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था|

सांची के स्तूप – यह छोटा सा गावं, मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में प्रवाहित होने वाली, बेतवा नदी के

तट पर स्थित सांची नामक गांव में स्थित हैं। यहां पर कई बोद्ध स्मारक हैं|

सांची के महान स्तूप का निर्माण अशोक महान द्वारा तीसरी सदी में करवाया गया था।

 

भारत के प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल

मीनाक्षी मंदिर – मीनाक्षी मंदिर मदुरई तमिलनाडु में स्थित एक एतिहासिक मंदिर है। इसे पांड्य शासकों ने बनवाया था।

वास्तुकला के दृष्टिकोण से यह विश्व के सात आश्चर्यों में प्रथम स्थान पर है।

हावड़ा ब्रिज – हावड़ा ब्रिज कोलकाता पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह 457.5 मीटर लंबा है।

इसे अंग्रेजों द्वारा 1937-1943 के बीच बनवाया गया था। अब इसे रवींद्र सेतु के नाम से जाना जाता है।

Historic Sites In India:-

बुलंद दरवाजा – बुलंद दरवाजा भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त में आगरा शहर से 43 किलोमीटर सूर फतेहपुर

सीकरी नामक स्थान पर स्थित एक दार्शनिक स्मारक है।

ऊटी – इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है| हनीमून और घुमने के लिए यह बेस्ट जगह मानी जाती है| भारत

के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित है। इसका पूरा नाम उदकमंडलम है।

रॉक गार्डन – रॉक गार्डन चंडीगढ़ हरियाणा में स्थित है। इसका निर्माण 1957 में अधिकारी नेमचंद सैनी ने करवाया था।

यह गार्डन 40 एकड़ में फैला हुआ है। यह कल्पना और नवीनता का प्रतीक है।

डल झील – डल झील कश्मीर राज्य में स्थित है। यह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

यहां हर साल हजारों की संख्या में देसी व विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए आते हैं।

पिंजोर गार्डन –  पिंजोर गार्डन को यादवेन्द्र गार्डन के नाम से भी जाना जाता है| इसका का निर्माण 17वीं शताब्दी

में औरंगजेब के शासन काल में हुआ था। वास्तव में यह मुगल गार्डन है। इसकी सम्पूर्ण शैली मुगल शैली के जैसे

ही लगती है| इसके अंदर बहुत आकर्षक रोशनी से भरे फव्वारे यात्रियों को लुभाते हैं|

यह 100 एकड़ में फैला हुआ है। यह चंडीगढ़ से 22 किलोमीटर दूर है तथा अपनी हरियाली और फव्वारों की

खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

 

 

About the author

Rakesh Kumar