हिंदी व्याकरण

भारत के प्रमुख त्यौहार

भारत के प्रमुख त्यौहार
Written by Rakesh Kumar

भारत के प्रमुख त्यौहार

भारत के प्रमुख त्यौहार:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ भारत के प्रमुख त्यौहार के बारे

में  चर्चा करेंगे| भारत के मुख्य त्यौहार कौन-कौन से हैं, ये त्यौहार देश के कौन-कौन से हिस्से में तथा कैसे

मनाये जाते हैं, इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे?

इससे पहले की पोस्ट में हम आप को  “भारत के राष्ट्रीय चिह्न के बारे में विस्तार से बता चुके हैं|

भारत के प्रमुख त्योहार:-

भारत देश त्योहारों का देश है। देश में अनेक प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव या त्यौहार मनाए जाते हैं।

प्रत्येक त्यौहार अपना एक विशेष महत्व रखता है। भारतवासी बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलजुल कर यहां

सभी त्योहारों को मनाते हैं। सभी धर्मो के लोग एक दूसरे की खुशियों में बड़े चाव से शामिल होते हैं। भारत देश में

मनाये जाने वाले त्योहारों की सूची निम्न प्रकार से हैं:-

1.- हरियाली तीज:- जब चारों ओर हरियाली छा जाती है तब यह त्यौहार धान की फसल की रोपाई के पश्चात

मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन श्रावन मास के गीत गाती हैं तथा पेड़ों पर झूले डालकर झूला झूलती हैं|

अपनी विवाहित बेटियों के यहां लोग सिंधारे तथा कोथली भिजवाते हैं। लोग अपने घरों में इस दिन मीठे गुलगुले

तथा पूड़े बनाते हैं।

2.- रक्षाबंधन:– इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं| रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन

के अटूट प्रेम का प्रतीक है| भाई इस दिन यह प्रतिज्ञा करते हैं कि वे संकट की स्थिति में उनकी सहायता करेंगे।

बहने अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं।

Festivals of India

3.- श्री कृष्णजन्माष्टमी:- भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन यह त्यौहार मनाया जाता है।

इस दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में ही यह त्यौहार मनाया जाता है।

भारत के प्रमुख त्योहार:-

4.- ओणम:- यह त्योहार केरल राज्य का मुख्य त्योहार है। महाराजा बलि के स्वागत में यह त्यौहार हर वर्ष

मनाया जाता है। हर एक घर में इस अवसर पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। नौका दौड़ का आयोजन

भी इस दिन किया जाता है।

5.- दशहरा:- आश्विन मास की  शुक्ल पक्ष की दशमी को यह त्यौहार मनाया जाता है।

इसलिए इसे विजयदशमी का पर्व भी कहा जाता है| यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है|

भगवान श्रीराम चन्द्र जी ने इस दिन लंकापति रावण को मारकर विजय प्राप्त की थी। दहशरा के दिन पूरे

भारत में रामलीला का आयोजन किया जाता है|

6.- करवाचौथ:– कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह त्यौहार मनाया जाता है।

इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं| सुहागिनें अपना व्रत रात

को चांद के दर्शन करने के उपरांत ही खोलती हैं।

भारत के प्रमुख त्योहार:-

7.- दुर्गा पूजा:- पश्चिम बंगाल में यह पर्व बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में इस

दिन बड़ी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा की जाती है। माँ देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस पर इसी दिन

विजय प्राप्त की थी। इस उपलक्ष में ही यह त्यौहार मनाया जाता है।

भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची

8.- दीपावली:- यह हिंदुओं का विशेष धार्मिक त्योहार है। कार्तिक मास की अमावस्या को यह त्योहार मनाया जाता है।

भगवान श्री राम चन्द्र जी इस दिन लंकापति रावण को युद्ध में हराकर अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्यावासियों

ने उनके स्वागत में घी के दिए जलाए थे। इस दिन सभी घरों में लक्ष्मी जी का विशेष पूजन होता है।

9.- छठ पूजा:- कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को यह त्यौहार मनाया जाता है। पूरे बिहार राज्य में यह

त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार राज्य के लोग सूर्य पूजन करके आर्य परंपरा के अनुसार इस

उत्सव को मनाते हैं। छठ पूजा के दिन स्नान, उपवास तथा अर्घ्य के द्वारा बिहार राज्य के लोग सूर्य तथा छठ

मैया को मनाते हैं।

भारत के प्रमुख  धार्मिक  त्योहार:-

10.- ईद उल फितर:- मुस्लिम समुदाय का यह त्यौहार प्रमुख धार्मिक त्योहार है। मुस्लिम कैलेंडर के दसवें

महीने शव्वाल के पहले दिन यह त्यौहार मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन एक दूसरे के गले

मिलकर मुबारकबाद देते हैं| अपने रिश्तेदारों तथा मित्रों के यहां उपहार तथा मिठाइयां भेजते हैं।

11.- क्रिसमस डे:- ईसाइयों का यह प्रमुख त्योहार है। हर साल यह त्यौहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष में यह त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन सांता क्लॉज बच्चों को उपहार देने आते हैं।

12.- लोहड़ी:- लोहड़ी पंजाबी समुदाय का प्रसिद्ध त्योहार है। 13 जनवरी को पूरे उत्तर भारत में यह त्योहार

मनाया जाता है। रात के समय आस पड़ोस के लोग इस त्यौहार के अवसर पर खुले स्थान पर आग जलाते हैं|

आग के चारों ओर घेरा बनाकर चक्कर लगाते हुए संगीत व नाच गाने का आनन्द उठाते है| इस त्यौहार पर

लोग एक दुसरे को मूंगफली व रेवड़ियां बांटते हैं।

 भारत के प्रमुख त्योहार व मेले

13.- मकर संक्रांति:- 14 जनवरी को हर वर्ष यह त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु

राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। भारत के उत्तरी क्षेत्र में इस दिन शक्कर और चावल बनाकर खाए जाते हैं।

14.- बसंत पंचमी:- हिंदुओं का यह प्रसिद्ध धार्मिक त्योहार है। लोग इस दिन पीले वस्त्र धारण करते हैं|

इस दिन विद्या की देवी सरस्वती मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। बहुत से लोग इस दिन रंग बिरंगी

पतंगबाजी का आनंद उठाते हैं।

15.- महाशिवरात्रि:- भारत वासीयों का यह प्रमुख त्यौहार है। पूरे भारत वर्ष में यह त्योहार बड़ी ही धूमधाम

के साथ मनाया जाता है। सृष्टि का आरंभ इसी दिन से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता पारवती

का भोले शंकर के साथ विवाह हुआ था|

16.- होली:- होली को रंगों का त्योहार माना जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन यह त्यौहार मनाया जाता है।

लोग एक- दूसरे के गले मिलते हैं तथा एक- दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

भारत में मनाये जाने वाले  त्योहार:-

17.- गणगौर पूजा:- मध्य प्रदेश एवं राजस्थान का यह एक प्रमुख त्यौहार है। चैत्र मास के

शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह त्योहार मनाया जाता है| कुंआरी लड़कियां और विवाहित औरतें इस दिन शिवजी

और पार्वती की पूजाअर्चना करती हैं। अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए महिलाएं इस दिन व्रत

रखती हैं तथा गणगौर की पूजा करती हैं।

Famous Festivals of India

 

18.- रामनवमी:- इस त्योहार को सभी हिंदू लोग अपार श्रद्धा और भक्ति से मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि

भगवान श्री राम का जन्म इसी पवित्र दिन को हुआ था।

19.- नवरात्र:- देवी मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा नवरात्रि के नौ दिनों में की जाती है। पूरे देश में इसे अलग-अलग

तरह से मनाया जाता है। इस त्यौहार को गुजरात राज्य में तो बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्र 1 वर्ष में चार बार आते हैं|

भारत के प्रमुख त्योहार:-

20.- गणेश चतुर्थी:- गणेश चतुर्थी हिंदुओं का प्रसिद्ध त्यौहार है। देश के कोने कोने में इस त्यौहार को मनाया

जाता है। महाराष्ट्रवासियों के लिए इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है| इस राज्य के लोग इस पर्व को बड़ी ही

धूमधाम के साथ मनाते हैं। 9 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जी की प्रतिमा को 9 दिनों

तक की लगातार पूजा के उपरांत धार्मिक लोकसंगीत के साथ किसी नदी, समुद्र या तालाब के जल में विसर्जित

कर दिया जाता है|

महत्त्वपूर्ण तथ्य:- त्यौहार के बारे में हम आप  को यह बता देते हैं कि भारत में सबसे अधिक क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है तथा विश्व में भी सबसे अधिक मनाया जाने वाला त्यौहार क्रिसमस ही है तथा इसके बाद ईद का त्यौहार दूसरे नम्बर पर आता है |

About the author

Rakesh Kumar