भारत के प्रधानमंत्री तथा उनका कार्यकाल
भारत के प्रधानमंत्री तथा उनका कार्यकाल:- आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपसे भारत के प्रधानमंत्री और
उनका कार्यकाल नामक विषय के बारे में चर्चा करेंगे।
इससे पहले की पोस्ट में आप “हरियाणा के मुख्यमंत्री व कार्यकाल” के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।
भारत के प्रधानमंत्री तथा उनका कार्यकाल:-
मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु भारत में प्रधानमन्त्री की उपस्थिति को भारतीय संविधान के
अनुच्छेद 74 के अनुसार आवश्यक माना गया है। उसकी सलाह से ही राष्ट्रपति मंत्रिगण की नियुक्ति करते हैं।
प्रधानमन्त्री के द्वारा ही मंत्रियों के विभाग का निर्धारण किया जाता है। कैबिनेट के कार्य का निर्धारण भी वही करता है।
मंत्रिपरिषद तथा राष्ट्रपति के मध्य संपर्क सूत्र भी वही हैं।
प्रधानमन्त्री मंत्रिपरिषद का प्रधान होता है। वही मन्त्रीगण के मध्य में समन्वय स्थापित करता है। उसकी मृत्यु
हो जाए या वह अपने पद से इस्तीफा दे दे, तो ऐसी दशा मे समस्त परिषद को पद छोड़ना पड़ता है।
1.- जवाहरलाल नेहरू:- स्वतंत्रता की प्राप्ति के पश्चात जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री चुने गए।
15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक इन्होने अपनी सेवाएं दी। इनका 27 मई 1964 को स्वर्गवास हो गया।
भारत के प्रधानमंत्री तथा उनका कार्यकाल:-
2.- श्री गुलजारी लाल नंदा:- श्री गुलजारीलाल नंदा जी को जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के उपरांत भारत के
पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनया गया।
27 मई, 1964 से लेकर 9 जून 1964 तक इन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया लेकिन ये 13
दिन तक ही पद पर रहे।
Prdhan Mantri Tatha Unka Karykaal
3.- श्री लाल बहादुर शास्त्री:- भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में लाल बहादुर शास्त्री जी 9 जून 1964 को
चुने गए। 9 जून 1964 से लेकर 11 जनवरी 1966 तक ये प्रधानमंत्री पद पर बने रहे।
भारत और पाकिस्तान के युद्ध के समय इन्होंने जय जवान जय किसान का नारा भी दिया।धोखे से जहरीला
भोजन दिए जाने से ताशकंद में इनकी अकाल मृत्यु हो गई।
4.- श्री गुलजारी लाल नंदा:- श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु के पश्चात 11 जनवरी 1966 को गुलजारीलाल
नंदा को फिर कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया। ये देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री 11 जनवरी 1966 से लेकर 24
जनवरी 1966 तक बने रहे। ये कुल 13 दिन तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे।
भारत के प्रधानमंत्री तथा उनका कार्यकाल:-
5.- श्रीमती इंदिरा गांधी:- 24 जनवरी 1966 को श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने भारत के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप
में शपथ ग्रहण की। श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 24 जनवरी 1966 से लेकर 24 मार्च 1977 तक अपनी सेवाएं दी। 11 साल 59 दिन
तक ये प्रधानमंत्री के पद पर रही।
6- श्री मोरारजी देसाई:- भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोरारजी देसाई को 24 मार्च 1977 को चुना गया।
प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 24 मार्च 1977 से लेकर 28 जुलाई 1979 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।
7.- चौधरी चरण सिंहजी:- चौधरी चरण सिंह को 28 जुलाई 1979 को मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद देश
का पांचवां प्रधानमंत्री चुना गया।
प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।
भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-
भारत के प्रधान मंत्रियों की सूची
8.- श्रीमती इंदिरा गांधी:- श्रीमती इंदिरा गांधी जी को 14 जनवरी 1980 को दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के
रूप में चुना गया। प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 14 जनवरी 1980 से लेकर 30 अक्टूबर 1984 तक अपनी सेवाएं दी।
इसके अंग रक्षकों ने 30 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर इनकी हत्या कर दी थी।
9.- राजीव गांधी:- राजीव गांधी को श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या कर दिए जाने पर 30 अक्टूबर 1984 को देश
का सातवां प्रधानमंत्री बनाया गया। सबसे कम आयु में ये भारत के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री के रूप
में इन्होंने 25 अक्टूबर 1984 से लेकर 2 दिसंबर 1989 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।
10.- श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह:- को देश के 8वां प्रधानमंत्री के रूप में श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी को 2 दिसंबर
सन 1989 को चुना गया।
प्रधानमंत्री के पद पर इन्होंने 2 दिसंबर 1989 से लेकर 10 दिसंबर 1990 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।
भारत के प्रधानमंत्री तथा उनका कार्यकाल:-
11.- श्री चंद्रशेखर:- श्री चंद्रशेखर जी 10 नवंबर 1990 को देश के 9वें प्रधानमंत्री चुने गए| प्रधानमंत्री के रूप
में इन्होंने 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक अपनी सेवाएं प्रदान की। कुल 223 दिनों तक ये अपने पद पर रहे।
Bharat Ke Prdhanmntriyon Ki Soochi
12.- श्री पी.वी.नरसिम्हा राव जी:– श्री पामुलपति वेंकट नरसिम्हा राव देश के 10वें प्रधानमंत्री दक्षिण भारत से
21 जून 1991 को चुने गए। वे दक्षिण भारत से चुने जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने ।
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 21 जून 1991 से लेकर 16 मई 1996 तक अपनी सेवाएं दी तथा अपने पद
पर ये 4 साल 330 दिन तक रहे।
13.- श्री अटल बिहारी वाजपेयी:- 16 मई 1996 को देश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में श्री अटल बिहारी वाजपेयी
जी को चुना गया।
प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक अपनी सेवाएं दी तथा प्रधानमंत्री के पद पर ये मात्र
16 दिन तक बने रहे।
14.- श्री एच.डी.देवगौड़ा:- देश के 12वें प्रधानमंत्री श्री हरदनहल्ली डोडेगोड़ा देवगोड़ा जी को 1 जून 1996 को
चुना गया।
ये जनता दल पार्टी से सम्बन्ध रखते थे| प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक
अपनी सेवाएं प्रदान की। 324 दिनों तक ये प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे।
List Of Indian Prime Ministers
भारत के प्रधानमंत्री तथा उनका कार्यकाल:-
15.- श्री इंद्र कुमार गुजराल:- 13वें प्रधानमंत्री के रूप में श्री इंद्र कुमार गुजराल जी 21 अप्रैल 1997 को चुने गए।
प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 21 अप्रैल 1997 से लेकर 19 मार्च 1998 तक अपनी सेवाएं प्रदान की। 332 दिनों तक
ये प्रधानमंत्री के पद पर रहे।
16.- श्री अटल बिहारी वाजपेयी:- देश का 14वां प्रधानमंत्री 19 मार्च 1998 को श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को
चुना गया। अपना कार्यकाल पूरा करने वाले ये देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। देश के प्रधानमंत्री के रूप
में इन्होंने 19 मार्च 1998 से लेकर 22 मई 2004 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।
ये देश के प्रधानमंत्री के पद पर 6 साल तथा 64 दिन तक बने रहे।
17.- श्री मनमोहन सिंह:- देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह 22 मई सन 2004 को चुने गए।
भारत देश के प्रधानमंत्री के रूप में इन्होंने 22 मई 2004 से लेकर 26 मई 2014 तक अपनी सेवाएं दी।
10 साल 2 दिन तक ये देश के प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे।
18.- श्री नरेंद्र मोदी:- देश के 16वें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 26 मई 2014 को चुने गए। इनका सम्बन्ध गुजरात
राज्य से है| भारत देश के ये चौथे प्रधानमंत्री हैं जो अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के रूप
में ये वर्तमान समय में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।