Geography

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी के बारे में  चर्चा करेंगे|

इससे पहले की पोस्ट में हम आप को नए साल पर निबंध ” के बारे में विस्तार से बता चुके हैं|

 

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी:-

 

भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी निम्नलिखित हैं:

 

  1. दिल्ली:-

दिल्ली भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है।

भारत की राजधानी दिल्ली है लेकिन एक शहर होने के बावजूद दिल्ली के पास अपना उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद है

इसलिए इसे 1991 में अर्द्ध-राज्य का दर्जा दे दिया गया।

सर्वप्रथम उदयपुर में दिल्ली  शब्द का प्रयोग प्राप्त शिलालेखों पर पाया गया, जिसका समय 1170 ईसवी निर्धारित किया गया। 1316 ईसवी तक शायद यह हरियाणा की राजधानी बन चुकी थी। 1206 इसवी के बाद दिल्ली सल्तनत की राजधानी बनी।

Union Territories of India

 

  1. दादर और नागर हवेली:-

भारत के इस प्रदेश पर मराठाओं और पुर्तगालियों का शासन रहा। इसे

11 अगस्त 1961 को भारत में शामिल किया गया।

इसकी राजधानी सिलवासा है।

पहले यह एक केन्द्र शासित प्रदेश था और अब दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश का भाग है। यह दक्षिणी भारत में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच स्तिथ है|  हालाँकि दादरा, जो कि इस प्रदेश कि एक तालुका है, कुछ किलोमीटर दूर गुजरात में स्तिथ । इस प्रदेश की राजधानी सिलवासा है। यह क्षेत्र दमन से 10 से 30 किलोमीटर दूर है

  1. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह:-

इस प्रदेश को किसी भी राज्य में मिलाना संभव नहीं था क्योंकि ये बहुत दूर है

और इस द्वीप समूह पर जारवा जनजाति रहती है जिसकी संस्कृति से छेड़छाड़ करना भारत सरकार द्वारा अपराध घोषित किया गया है।

इन दो कारणों के चलते अंडमान निकोबार द्वीप समूह को राज्य का दर्जा दिए जाने की बजाये एक केंद्र-शासित प्रदेश बनाया गया।

इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

यह  एक केन्द्र शासित प्रदेश है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में ये हिन्द महासागर में स्थित है।यह  द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर इसमें लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

 

Kendrshasit Pardesh Aur Unki Rajdhaniyan
  1. लक्षद्वीप:-

भारत की सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण इस संघीय राज्य की राजधानी कवारत्ती है।

इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने का कारण भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह के समान ही है यानी यहाँ की अलग संस्कृति और बाकी राज्यों से दूरी।

इस समूह के सिर्फ दस द्वीपों पर मानव आबादी है। भारतीय 2011 की जनगणना के अनुसार, केन्द्र-शासित प्रदेश की कुल जनसंख्या 64,473 थी। स्थानीय मुस्लिमों की अधिकांश आबादी है और उनमें से भी ज्यादातर सुन्नी सम्प्रदाय के हैं। जातीय रूप से द्वीप समूह निकटतम भारतीय राज्य केरल के मलयाली लोगों के समान हैं। अधिकांश आबादी लक्षद्वीप की मलयालम बोलती है जबकि मिनिकॉय द्वीप पर माही या माह्ल भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। एक हवाई अड्डा अगत्ती द्वीप पर मौजूद है। मछली पकड़ना और नारियल की खेती लोगों का मुख्य व्यवसाय है, साथ ही टूना मछली का निर्यात भी किया जाता है।

  1. दमन और दीव:-

भारत के इस केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी दीव है।

भारत के स्वतंत्र होने के काफी समय बाद तक ये संघीय राज्य पुर्तगालियों के कब्जे में रहा

और 1961 में इसे स्वतंत्र कराकर भारत में मिलाया गया।

 

  1. चंडीगढ़:-

चंडीगढ़ भारत का ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जो दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है।

यहाँ का शासन प्रशासक द्वारा चलाया जाता है।

 

  1. पुदुच्चेरी:-

इस केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी पुदुच्चेरी है जो इसका सबसे बड़ा शहर है।

भारत का ये क्षेत्र लगभग 300 सालों तक फ्रांस के अधिकार में रहा।

यहाँ का शासन उपराज्यपाल द्वारा चलाया जाता है।

 

  1. जम्मू और कश्मीर:-

जम्मू और कश्मीर अब एक केन्द्र शासित प्रदेश है।

 

  1. लद्दाख:-

लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है।

 

 

About the author

Rakesh Kumar