Geography

भारत की प्रमुख झीलें

भारत की प्रमुख झीलें
Written by Rakesh Kumar

भारत की प्रमुख झीलें

भारत की प्रमुख झीलें:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ भारत की प्रमुख झीलें के बारे में

चर्चा करेंगे| भारत में कौन-कौन सी मुख्य झीलें हैं, तथा ये कहां-कहां पर स्थित हैं इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे?

इससे पहले की पोस्ट में हम आप को “भारत के प्रमुख पठार के बारे में विस्तार से बता चुके हैं|

भारत की प्रमुख झीलें:-

यह हम भली भाती जानते हैं कि भारत देश एक प्राकृतिक विविधता वाला देश है। कई प्राकृतिक और मानव

निर्मित झीलें भारत देश में पाई जाती हैं।

हमारे भारत देश की प्रमुख झीलें:

1.- वूलर झील

2.- डल झील

3.- जयसमंद झील

4.- चिल्का झील

5.- पुलिकट झील

6.- लोकटक झील

7.- सांभर झील

8.- वेंबनाद झील

9.- पंचभद्रा झील

10.- अष्टमुदी झील

11.- चो-ल्हामु झील

इन झीलों का विस्तृत वर्णन निम्न प्रकार से किया जा सकता है:-

1.- वूलर झील:- भारत की यह सबसे बड़ी ताजे व साफ़ पानी की झील है। भारत के राज्य जम्मू कश्मीर में

यह स्थित है। यह गोखुर झील का उदाहरण है जो कि झेलम नदी पर बनी है।

2.- डल झील:- जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में यह झील हिमानी से निर्मित ताजे पानी की झील है।

3.- जयसमंद झील:- यह झील राजस्थान में स्थित है| मीठे पानी की यह सबसे बड़ी कृत्रिम झील मानी जाती है|

मेवाड़ के राजा जय सिंह ने बगार, झामरी तथा गोमती नदियों का पानी रोक कर इस झील का निर्माण करवाया था।

4.- चिल्का झील:- यह झील भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक लैगून झील है। इसके अंदर कई

छोटे-छोटे द्वीप भी हैं| इनमें द्वीपों में नालाबाना नामक  द्वीप सबसे प्रमुख है।

Lakes of India

भारत की प्रमुख झीलें:-

5.- पुलिकट झील:- आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर पुलिकट झील स्थित है। पुलिकट झील

का क्षेत्रफल 350 किलोमीटर से भी ज्यादा बताया गया है। आंध्र प्रदेश में इस झील का 84% भाग तथा

तमिलनाडु की सीमा में इस झील का 16% भाग स्थित है।

6.- लोकटक झील:- यह झील विष्णुपुर जिले में स्थित है जो कि मणिपुर राज्य में पड़ता है| उत्तरी-पूर्वी भारत

की यह सबसे बड़ी झील है| लगभग 300 किलोमीटर के क्षेत्रफल में यह झील फैली हुई है| पैर की जेल के

नाम से यह झील से विख्यात है। मणिपुर की जीवन रेखा भी  इसी  झील को कहा जाता है।

7.- सांभर झील:- राजस्थान के जयपुर की फुलेरा तहसील में यह झील स्थित है। खारे पानी की भारत में यह

सबसे बड़ी आंतरिक झील मानी जाती है। चौहान शासक वासुदेव के द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था।

रूपनगढ़, मेंथा, खंडेला तथा खारी आदि नदियां इसमें आकर गिरती हैं। सांभर झील भारत के  कुल नमक

उत्पादन का 8.7% भाग उत्पादित करती  है।

Bharat Ki Jheelen

8.- वेंबनाद झील:- भारत की यह सबसे लंबी झील है तथा केरल राज्य में स्थित है| यह एक लैगून झील है|

इस झील की लंबाई 96.5 किलोमीटर के लगभग है। कुमार कौम पक्षी अभयारण्य  इसी झील के पूर्वी तट पर स्थित है।

हर वर्ष ओणम के अवसर पर इस झील में नेहरू नौकायन ट्रॉफी की प्रतियोगिता  का आयोजन किया जाता  है।

वेलिंगटन द्वीप इसी झील में स्थित है|

भारत की प्रमुख झीलें:-

9.- पंचभद्रा झील:- राजस्थान के बाड़मेर जिले में बालोतरा के पास यह झील स्थित है। समुद्री झील के नमक

से इस झील का नमक जैसा ही है।

इस झील के नमक में सोडियम क्लोराइड की मात्रा 98 प्रतिशत के लगभग पाई जाती है। पंचा भील के द्वारा

इस का निर्माण करवाया गया था। इस कारण से ही इसे पंचभद्रा झील कहते हैं।

10.- अष्टमुदी झील:- केरल राज्य के कोमल जिला में अष्टमुदी झील स्थित हैं। यह भारत की लैगून झील है|

रामसर समझौते के द्वारा यह झील अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमि घोषित की गई है।

11.- चोल्हामु झील:–   सिक्किम के उत्तरी भाग में यह झील 18000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भारत की

यह सबसे ऊंची झील मानी जाती है।

भारत की प्रमुख कृत्रिम झीलें-

कुछ कृत्रिम झीलें भी भारत में  पाई जाती हैं जो कि मानव निर्मित है|  इनका विवरण निम्न प्रकार से है-

भारत की झीलों की सूची

1.- गोविंद सागर झील

2.- निजाम सागर झील

3.- गोविंद बल्लभपंत झील

4.- नागार्जुन सागर झील

5.- स्टेनले झील

6.- गांधी सागर झील

7.- जवाहर सागर झील

8.- राणा प्रताप सागर झील

भारत की प्रमुख झीलें:-

1.- गोविंद सागर झील:- गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर बनाई गई भारत की सबसे

बड़ी कृत्रिम झील है।

2.- निजाम सागर झील:- मंजीरा नदी पर यह झील बनाई गई है जो कि गोदावरी की सहायक नदी है।

3.- गोविंद बल्लभपंत झील:- उत्तर प्रदेश राज्य में यह झील बनाई गई है जो कि सोनभद्र जिले में स्थित है।

रिहंद नदी के जल को रोक कर जो कि सोन नदी की सहायक नदी है इसका निर्माण किया गया है।

4.- नागार्जुन सागर झील:- कृष्णा नदी के जल को रोक कर यह झील बनाई गई है।

5.- स्टेनले झील:- कावेरी नदी का पानी रोक कर तमिलनाडु राज्य में स्टेनले झील बनाई गई है।

6.- गांधी सागर झील:–  मध्य प्रदेश राज्य में गांधी सागर झील स्थित है। चंबल नदी के जल को रोककर

इसका निर्माण किया गया है।

7.- जवाहर सागर झील:– चंबल नदी के जल को रोककर जवाहर सागर झील का निर्माण किया गया है।

8.- राणा प्रताप सागर झील:- इस झील का निर्माण भी चंबल नदी के जल को रोककर किया गया है तथा

राणा प्रताप सागर झील के नाम से यह झील बनाई गई है|

 

 

About the author

Rakesh Kumar