परीक्षा उपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्न
परीक्षा उपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्न:-आज इस लेख के माध्यम से हम आप को परीक्षा उपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे| यहां पर ऐसे प्रश्नों के बारे में आप को बताया जायेगा जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं|
इससे पहले की पोस्ट के माध्यम से हम आप को “ SSC CGL EXAM 2017” के बारे में विस्तारपूर्वक बता चुके हैं।
- प्रश्न:- विटामिन ए हमारे शरीर में कहां पर संग्रहित होता है?
उत्तर:- यकृत में|
- प्रश्न:- भारत की विदेश व्यापर संस्था कहां पर स्थित है?
उत्तर:- नई दिल्ली में|
- प्रश्न:- किस राज्य को मसालों का बगीचा कहा जाता है?
उत्तर:- केरल को|
- प्रश्न:- तीनों गोल मेज सम्मेलनों में किसने भाग लिया हुआ है?
उत्तर:- भीमराव अम्बेडकर जी ने|
- प्रश्न:- अमृतसर के जलिया वाला बाग हत्याकांड के समय में भरत का वायसराय कौन था?
उत्तर:- लार्ड चेम्सफोर्ड|
- प्रश्न:- किस को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है?
उत्तर:- अहमदाबाद को जो कि गुजरात में है|
- प्रश्न:- North इंडिया का मैनचेस्टर किस को कहा जाता है?
उत्तर:- कानपूर को जो कि उत्तरप्रदेश में स्थित है|
- प्रश्न:- दक्षिण भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
उत्तर:- कोयम्बटूर को जो कि तमिल नाडू में स्थित है|
- प्रश्न:- भांगड़ा किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
उत्तर:- पंजाब का|
- प्रश्न:- भारत के किस राज्य में लोक चित्रक की मधुबनी शैली प्रचलित है?
उत्तर:- बिहार राज्य में|
प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण प्रश्न
- प्रश्न:- स्वामी विवेकानंद ने किस वर्ष में विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लिया था?
उत्तर:- सन् 1893 में शिकागो में|
- प्रश्न:- महाभारत को किस प्राचीन नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- जयसंहिता के नाम से|
- प्रश्न:- किस स्थान पर मध्यप्रदेश में करेंसी छापने की प्रेस है?
उत्तर:- देवास में|
- प्रश्न:- भारत की स्टाक मार्केट का नियंत्रण किस के द्वारा किया जाता है?
उत्तर:- सेबी SEBI अर्थात भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के द्वारा|
- प्रश्न:- किस नदी पर भाखड़ा डैम पिरयोजना स्थित है?
उत्तर:- सतलुज नदी जो कि हिमाचल प्रदेश में है|
- प्रश्न:- भारतीय राष्ट्रीय आदर्श वाक्य कौन-सा है?
उत्तर:- सत्यमेव जयते|
- प्रश्न:- किसकी कमी से स्कर्वी का रोग हो जाता है?
उत्तर:- विटामिन सी की कमी से|
- प्रश्न:- दक्षिण अफ्रीका में गाँधी जी कितने सालों तक रहे थे?
उत्तर:- 21 सालों तक|
- प्रश्न:- किस क्षेत्र में ज्ञान पीठ का पुरस्कार दिया जाता है?
उत्तर:- साहित्य में|
- प्रश्न:- वर्तमान समय में भारत के सोलिसिटर जनरल कौन हैं?
उत्तर:- तुषार मेहता
- प्रश्न:- भारत के रूपये पर जो प्रतीक चिह्न है उसका Design किसने तैयार किया था?
उत्तर:- डी उदय कुमार ने|
- प्रश्न:- भारत की थल सेना के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर:- जनरल मनोज मुकुंद नरवणे|
- प्रश्न:- किस नदी को भारतीय राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया है?
उत्तर:- गंगा नदी को|
- प्रश्न:- लोकसभा के उपसभापति या अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर:- एम थंबीदूरई| इनका कार्यकाल पूरा हो चूका है अत: यह सीट अभी खाली है|
- प्रश्न:- लोक सभा का पहला सभापति या अध्यक्ष कौन था?
उत्तर:- श्री जी वी मावलंकर|
सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्न
- प्रश्न:- लोक सभा का पहला उपसभापति या उपाअध्यक्ष कौन था?
उत्तर:- श्री एम अनंतशयनम अय्यंगर|
- प्रश्न:- सबसे कम age के संसद सदस्य का क्या नाम है?
उत्तर:- श्री दुष्यंत चौटाला जी| इनकी उम्र 27 वर्ष की है तथा इनकी जन्म तिथि 03-04-1988 है|
- प्रश्न:- भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर:- सन् 1600 ई॰ में|
- प्रश्न:- भारत में खालसा पन्थ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर:- श्री गुरु गोविंद सिंह जी के द्वारा|
- प्रश्न:- ‘विक्रमादित्य के नाम से किस शासक को जाना जाता है?
उत्तर:- चन्द्रगुप्त द्वितीय|
- प्रश्न:- किस सिख गुरु को औरंगजेब के आदेश पर प्रताड़ित करके हत्या कर दी गई थी?
उत्तर:- गुरु तेग बहादुर|
- प्रश्न:- किस जगह पर स्वराज पार्टी का पहला सम्मेलन हुआ था?
उत्तर:- इलाहाबाद में |
- प्रश्न:- सन् 1857 का विद्रोह किस जगह से आरम्भ हुआ था?
उत्तर:- मेरठ से|
- प्रश्न:- सेवा कर किस विभाग के द्वारा इकठ्ठा किया जाता है?
उत्तर:- केन्द्रीय आबकारी विभाग के द्वारा|
- प्रश्न:- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अल्प अवधि के लिए ऋण देने की Rate को क्या कहा जाता है?
उत्तर:- रेपो Rate|
- प्रश्न:- किस State में फूलों की घाटी स्थित है?
उत्तर:- उत्तराखंड में |
- प्रश्न:- किस राज्य में कृष्णा पट्टनम पोरट का निर्माण किया गया है?
उत्तर:- आंध्रप्रदेश राज्य में|
GK के महत्त्वपूर्ण प्रश्न
- प्रश्न:- काल्पनिक रेखाएं जो समान दाब व स्थान से गुजरती हैं उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर:- आइसोबार|
- प्रश्न:- सबसे बड़ा इंडिया का नमक उत्पादक राज्य कौन सा है?
उत्तर:- गुजरात|
- प्रश्न:- किस नदी पर सरदार सरोवर बाँध स्थित है?
उत्तर:- नर्मदा नदी पर|
- प्रश्न:- किस आयु के बच्चे बुनियादी शिक्षा पाने के लिए शिक्षा के अधिकार कानून के अंदर आते हैं?
उत्तर:- 6 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य के बच्चे|
- प्रश्न:- राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव किस के द्वारा किया जाता है?
उत्तर:- राज्य की विधानसभा के सदस्यों के द्वारा|
- प्रश्न:- किस सन् में सविनय अवज्ञा आन्दोलन का आरम्भ हुआ था?
उत्तर:- 1930 में|
- प्रश्न:- सन् 1942 में किस मिशन के Fail होने के बाद महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन की घोषणा की थी|
उत्तर:- क्रिप्स मिशन की |
- प्रश्न:- सीमांत गाँधी किस स्वतंत्रता सेनानी का उपनाम था?
उत्तर:- खान अब्दुल गफ्फार खान का |
- प्रश्न:- किस क्षेत्र में बुल एंड बीयर post का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:- स्टोक मार्केट में|
- प्रश्न:- बैंक के क्षेत्र में NPA का full form क्या है?
उत्तर:- नान परफोर्मिंग एसेट्स|
- प्रश्न:- बैंक के अंदर किस खाते पर ब्याज नहीं दिया जाता है?
उत्तर:- चालु खाते पर|