पदबंध की परिभाषा व भेद
पदबंध की परिभाषा व भेद:- आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपसे पदबंध की परिभाषा व उदाहरण के बारे में से चर्चा करेंगे। पदबंध किसे कहते हैं, इसका क्या अर्थ व परिभाषा है तथा इसके कितने भेद हैं, इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगें|
इससे पहले की पोस्ट के माध्यम से हम आपको “समास की परिभाषा तथा भेद” के बारे में विस्तार से बता चुके हैं ।
पदबंध की परिभाषा व उदाहरण:-
हिंदी व्याकरण में गद्य में जब एक से अधिक पद मिलकर एक ही व्याकरण की इकाई का काम करते हैं, तो ऐसे पद समूह को पदबंध कहते हैं।
जैसे:-
लोहे की बनी बड़े वाली अलमारी से मेरी सफेद ड्रेस निकाल कर लाओ।
करनाल जाने वाली ट्रेन के आने का समय हो गया है।
उपरोक्त वाक्यों में लोहे की बनी बड़े वाली अलमारी से तथा करनाल जाने वाली ट्रेन पदबंध के उदाहरण हैं।
हिंदी भाषा में पदबंध के प्रकार या भेद:-
पदबंध के पांच भेद होते हैं:-
1.- संज्ञा पदबंध
2.- सर्वनाम पदबंध
3.- विशेषण पदबंध
4-. क्रिया पदबंध
5-. क्रिया विशेषण पदबंध
हिंदी भाषा में पदबंध के प्रकार या भेद:-
1.- संज्ञा पदबंध:- गद्य भाषा में जब एक से अधिक पद मिलकर संज्ञा का काम करते हैं, तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं। इसमें संज्ञा का पद शीर्ष होता है ,जबकि अन्य पद उस पर आश्रित होते हैं।
जैसे:-
बेटी के पास होने की खबर सुनकर पिता खुशी से फूला न समाया।
कनाडा से आए हुए खिलाड़ियों को महाराजा होटल में ठहराया गया।
यह लेख मैंने गिफ्ट में मिली कलम से लिखा है।
कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थी पास हो जाएंगे।
रेहड़ी से फल खरीदने वाला आदमी आज नहीं आयेगा|
लोहे के डेस्क पर तुम्हारी नई पुस्तक रखी है।
पदबंध की परिभाषा व उदाहरण
साथ वाले ऑफिस में काम करने वाली औरत छत से गिर गयी।
गर्मी से हांफते हुए यात्री को मैंने पानी पीलाया।
उपरोक्त वाक्यों में काले अक्षरों में छपे अंश संज्ञा पदबंध के उदाहरण हैं।
2.- सर्वनाम पदबंध:- गद्य में जब कई पद मिलकर सर्वनाम का काम करता है , तो वह सर्वनाम पदबंध कहलाता हैं ।
जैसे:-
सिंह की तरह चिन्घाड़ने ने वाले तुम डर क्यों रहे हो ?
विदेश से आए हुए मेहमानों में कुछ शाकाहारी हैं।
जो बच्चे परिश्रम करेंगे, वे ही प्रथम आयेंगे।
अपने साथियों में से कोई भी साथी, यहां समय पर नहीं पहुंचा।
लाचार और दु:खियों के प्रति दया भाव रखने वाले आप सचमुच महान हो।
फूलों की तरह खिलखिलाने वाले आप आज उदास क्यों हैं?
उपरोक्त सभी वाक्यों में मोटे काले अक्षरों वाले अंश सर्वनाम पदबंध के उदाहरण हैं।
पदबंध की परिभाषा व उदाहरण:-
3.- विशेषण पदबंध:- गद्य में जहां पर एक से अधिक पद मिलकर जब विशेषण का कार्य करते हैं, तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं। इस पदबंध में विशेषण शीर्ष पर होता है, जबकि अन्य पद उस पर आश्रित होते हैं।
जैसे:-
मेरा अध्यापक बहुत ही नेक एवं होनहार है।
साथ वाले कमरे में रहने वाला मजदूर पेड़ से गिर पड़ा।
उसने ठंड से कांपते हुए एक बच्चे को कंबल दे दिया।
यह मीनार इस देश में बनी मीनारों में से सबसे बड़ी है।
कड़ी मेहनत करने वाले छात्र ही पास होगें।
इस तरह की व्यापक और भयंकर ठंड कभी नहीं पड़ी।
सिंह की तरह दहाड़ने वाले आप डर क्यों रहे हो।
अपने कोलकाता वाले मोहन ने मुझे एक सचित्र पुस्तक भेजी है।
लाचार व दुखियों के प्रति दया दिखाने वाले आप सचमुच महान हो।
घर से भागी हुई सुनीता आज वापस लौट आई।
उपरोक्त वाक्यों में मोटे अक्षरों में छपे अंश विशेषण पदबंध के हैं।
पदबंध की परिभाषा व उदाहरण
4.- क्रिया पदबंध:- गद्य में जहां एक से अधिक पद मिलकर क्रिया का कार्य करते हों, तो वह क्रिया पदबंध कहलाता हैं। इसमें क्रिया शीर्ष पद पर होती है, जबकि दुसरे पद क्रिया पर आश्रित होते हैं।
जैसे:-
जगत राम धीरे-धीरे दौड़ रहा है।
साहिल नावल पढ़ते-पढ़ते सो गया।
नरेश केवल चाय पीकर सो गया।
देशराज पढ़कर सो गया है।
मोहिनी सुबह-सुबह खेलती है।
सोनू तेजी से चल रहा है।
धर्मवीर अब चल सकता है।
ये सब काम करना चाहते हैं।
उपरोक्त सभी प्रकार के वाक्यों में मोटे काले अक्षरों में छपे हुए अंश क्रिया पदबंध के उदाहरण हैं।
5.- क्रिया विशेषण पदबंध:- हिंदी भाषा में गद्य में जहां एक से अधिक पद मिलकर क्रिया विशेषण का कार्य करें तो उसे क्रिया विशेषण पदबंध कहते हैं। इन वाक्यों में क्रिया विशेषण शीर्ष पर होता है, जबकि अन्य पद क्रियाविशेषण पर आश्रित होते हैं।
जैसे:-
आजकल के बच्चे टी.वी. देखते-देखते खाना खाते रहते हैं।
स्नेहा कोयल सा मीठा बोलती है।
गीता बहुत धीरे-धीरे चलती है।
भालू एक ऊंची कूद लगाकर मचान पर चढ़ बैठा।
मित्र मंडली के साथ धर्मसिंह चौपाल में बैठा है।
जानकी जल्दी ही दूध पीकर सो गई।
आजकल के बच्चे गाना सुनते-सुनते पढ़ते है।
नीरज ने पहले से बहुत अच्छा गाया|
उपरोक्त सभी वाक्यों में मोटे काले अक्षरों में छपे अंश क्रिया विशेषण पदबंध के उदाहरण हैं।