हिंदी व्याकरण

नए साल पर निबंध

नए साल पर निबंध
Written by Rakesh Kumar

नए साल पर निबंध

 

नए साल पर निबंध:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ नए साल पर निबंध

के बारे में  चर्चा करेंगे| भारत में नया साल कैसे मनाया जाता हैं, इस के बारे में विस्तार से पढेंगे?

इससे पहले की पोस्ट में हम आप को  “बा दिवस पर निबंध के बारे में विस्तार से बता चुके हैं|

 

पूरी दुनिया के लोग नए साल का स्वागत बड़ी ही धूम-धाम के साथ करते है| इस दिन का हर

किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। कई जगहों पर नए साल के मौके पर कार्यक्रम

का आयोजन किया जाता है जिसमें नए साल की निबंध प्रतियोगिता भी होती है।

किसी तीज त्यौहार पर निबंध लिखना थोड़ा आसान होता है बजाय इसके नए साल पर निबंध लिखना |

इसका आईडिया हम आप के साथ शेयर कर रहे है जो आपकी काफी मदद करेगा।

अगर आप भी न्यू ईयर 2022 पर किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है जहां पर नए साल पर निबंध लिखने

की प्रतियोगिता हो रही है तो आप सही जगह पर आए है।

 

New Year Essay in Hindi

न्यू ईयर को हर धर्म के लोग अपने -अपने अंदाज में मनाते है। नए साल को दुनियाभर के देशों में एक

उत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन के लिए दुनियाभर के पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार

रहते है और होटल, रेस्त्रां, आदि जगहों पर काफी रौनक देखने को मिलती है।

कई दिनों पहले ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करने को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती है और इसका सेलिब्रेशन काफी

दिनों तक रहता है।

 

नए साल का उत्सव कई देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है लेकिन जो धूम 1 जनवरी को मनाएं जाने

वाले न्यू ईयर की होती है वह देखने लायक होती है। पहले लोग नए साल पर अपने दोस्तों आदि को ग्रीटिंग

कार्ड भेजकर इस दिन की बधाई देते थे|

अब टेक्नॉलजी के विस्तार के बाद इसका प्रभाव कम हो गया है और इसकी जगह सोशल मीडिया ने ले ली है।

यही नहीं सीधे दोस्त और परिजनों को अब फोन करके भी न्यू ईयर विश किया जाने लगा है।

 

 

इसकी तैयारियां नववर्ष की शुरुआत से पहले ही शुरू हो जाती है। लोग इस दिन अपने रिश्तेदारों और

दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं भेजते हैं। इस दिन कई लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने

निकल जाते हैं। इस दिन पर्यटक स्थलों पर को मनाने के लिए खास इंतजाम किए होते हैं।

Essay on New Year

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से दुनिया भर में 1 जनवरी को नववर्ष मनाया जाता है। बीते साल में उसे गम

और खुशी दोनो का अहसास हुआ होगा। एक पूरा साल किसी की भी जिंदगी में उतार-चढ़ाव भरा हो

सकता है। नए साल में हमे केवल खुशी की ही कामना करनी चाहिए और पिछली गलतियों से सबक

लेना चाहिए।

इस प्रकार से हमें आगे से उन गलतियों की वजह से दोबारा कोई परेशानी न हो। आप केवल 1 जनवरी

को ही नए साल खुशी में मनाएं यह जरूरी नहीं है बल्कि इससे सीख लेते हुए पूरे साल अपनी जिंदगी

में खुशी, उत्साह और उमंग को बनाए रखें।

नया वर्ष पर कुछ  लाइने:-

  1. नया साल दुनिया भर में अलग-अलग दिन में मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के

अनुसार नव वर्ष 1 जनवरी को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

  1. नव वर्ष से 1 दिन पहले न्यू ईयर पार्टी शाम से देर रात तक मनाई जाती है।

रात को लोग इस दिन नाचते हैं गाते हैं और खूब मज़े करते हैं। लोग पूरी रात

जागकर नए साल का इंतजार करते हैं।

  1. 31 तारीख की रात को पूरे विश्व भर में बड़े से लेकर छोटे शहरों में कार्यक्रम

आयोजित किए जाते हैं। बड़े-बड़े सितारे और मशहूर लोग इन नववर्ष के कार्यक्रमों

में भाग लेते हैं।

  1. लोग नए साल के आगमन की खुशी में रात के 12:00 बजते ही झूम उठते हैं और

एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही लोग शहर से लेकर

गांव तक ढेर सारे पटाखे फोड़ते हैं।

 

 

नव वर्ष  पर निबंध

 

  1. बहुत ही सुंदर और बेहतर बनाने के लिए अपने नए साल के पहले दिन को लोग पहले

से ही कई प्रकार के प्रोग्राम बनाते हैं। जैसे कुछ लोग जोर-शोर से पार्टी मनाते हैं, कुछ

लोग बड़े रेस्टोरेंट मे परिवार के साथ जाकर खाना खाते हैं, पिकनिक मनाने जाते हैं|

  1. 1 जनवरी के दिन भोर सवेरे लोग मंदिर जाकर भगवान को मत्था टेकते हैं।

विश्व के सभी नेता इस दिन टेलीविजन ,रेडियो ,सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को नववर्ष

की शुभकामनाएं देते हैं।

  1. लोग नव वर्ष के दिन अपने घरों, दुकानों की साफ सफाई करते हैं और वृक्षारोपण भी करते हैं।

कई लोग इस दिन अपने नए व्यापार की शुरुआत भी करते हैं। जंगलों और पार्क

में प्रकृति का आनंद उठाने के लिए लोग पिकनिक पर जाते हैं।

  1. लोग इस दिन अपने बीते साल की सभी ग़लतियों पर ध्यान देते हुए, उन्हें न दोहोरने

का प्रण लेते हैं और सफलता प्राप्त करने के लिए नई शुरुवात करते हैं। सबके लिए

नया साल का यह दिन बहुत ही खास होता है|

 

About the author

Rakesh Kumar