General Knowledge

डेली हिन्दी करंट अफेयर्स

डेली हिन्दी करंट अफेयर्स
Written by Rakesh Kumar

डेली हिन्दी करंट अफेयर्स

तारीख 07 दिसंबर 2021

डेली हिन्दी करंट अफेयर्स:- भारत में हर साल लाखों सरकारी नौकरियां निकलती है। इन सरकारी नौकरी के लिए लोग काफी मेहनत करते है। लेकिन कुछ ही लोग सरकारी नौकरी प्राप्त कर पाते है। अधिकतर सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाओं से गुजरना होता है।

अगर आपकी तैयारी अच्छी है तो आपको सरकारी जॉब प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। परीक्षा पास करने के लिए आपका का सामान्य ज्ञान अच्छा होना चाहिए। इसके लिए आपको डेली करेंट अफेयर्स 2021 पढ़ना होगा।

डेली हिन्दी करंट अफेयर्स:-

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण 7 दिसम्बर, 2021 के मुख्य समाचारों की जानकारी निम्नलिखित हैं:

भारतीय राष्ट्रीय सामान्य जानकारी:-

भारत-रूस ‘2+2’ संवाद पहली बार नई दिल्ली में आयोजित किया गया| रूस के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आए हुए हैं|

भारत ने रूस से 6 लाख AK-203 राइफलों की खरीद के लिए 5000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए

रुक्मिणी बनर्जी जो कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की सीईओ है, ने शिक्षा विकास के लिए 2021 के यिदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

डेली हिन्दी करंट अफेयर्स:-

भारत में प्रधानमंत्री पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली में 21वां भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया|

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत और बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से 6 दिसंबर को मैत्री दिवस मनाया|

भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी ने अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और समग्र विकास के लिए लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (SRESHTA) की शुरुआत की|

 

आर्थिक जगत की सामान्य जानकारी

हिंदुस्तान अनलीवर लिमिटेड (HUL) के सीएमडी संजीव मेहता जी को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के रूप में नियुक्त किया गया है|

वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी प्रदान की है कि देश में एटीएम की संख्या 2,13,000 से अधिक हो गई है|

National Institute of Pharmaceutical Education and Research (Amendment) Bill, 2021 लोकसभा में पारित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय जगत की सामान्य जानकारी:-

अमेरिका के पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बॉब डोल का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया|

विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस का आयोजन 5 से 9 दिसंबर तक ह्यूस्टन जो कि अमेरिका में है किया जा रहा है|

खेल जगत की सामान्य जानकारी:-

मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने जेद्दाह में फॉर्मूला वन सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स का ख़िताब जीत लिया|

भारत 325 और 276/7घोषित) ने मुंबई में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड (62 और 167) को हराया, टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीत ली|

‘चेरी ब्लॉसम महोत्सव’ हाल ही में तीन दिवसीय 2021 मेघालय में मनाया (Cherry Blossom Festival) गया।

साल के नवंबर माह में पूरे मेघालय राज्य में गुलाबी चेरी ब्लॉसम फूल खिलते हैं इसलिए इस महोत्सव को ‘चेरी ब्लॉसम महोत्सव’ नाम दिया गया है।

जानते हैं मेघालय के अन्य लोकप्रिय त्यौहार –

 

अहैया

बेदीनखलम महोत्सव

नोंगक्रेम नृत्य महोत्सव

शाद सुकरा

वांगला महोत्सव

मेघालय:–

राजधानी – शिलांग

मुख्यमंत्री – कॉनराड संगमा

राज्यपाल (गवर्नर) – सत्यपाल मलिक

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न:-1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे पदम् विभूषण एवं पदम् भूषण से सम्मानित किया है?

उत्तर : एमसी मैरीकॉम (पदम् विभूषण), पीवी सिंधु (पदम् भूषण)।

प्रश्न:-2. कौन भारत के सबसे तेज 71वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं?

उत्तर : संकल्प गुप्ता।

प्रश्न:-3. कर्नाटक की आदिवासी तुलसी गौड़ा को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : पदमश्री।

प्रश्न:-4. आज किस राज्य का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया?

उत्तर : उत्तराखंड।

प्रश्न:-5. लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : गुजरात।

प्रश्न:-6. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (12वें) में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 168वां।

प्रश्न:-7. कर्नाटक राज्य सरकार ने मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर क्या कर दिया है?

उत्तर : कित्तूर कर्नाटक।

प्रश्न:-8. चीन की कौन सी महिला अंतरिक्ष में चलने वाली दुनिया की पहली महिला बन गयी हैं?

उत्तर : वांग यापिंग।

प्रश्न:-9. ऑस्ट्रेलिया की न्यायाधीश हिलेरी चार्ल्सवर्थ को किसका जज नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय।

प्रश्न:-10. 09 नवंबर को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया गया?

उत्तर : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस।

प्रश्न:-11. इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय चोट के कारण टी-२० वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया गया ह?

उत्तर : जेम्स विंस।

 

 

About the author

Rakesh Kumar