टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ टोक्यो
ओलंपिक 2020 में भारत के विषय में चर्चा करेंगे|
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कुल कितने पदक जीते, किन-किन खेलों में ये पद
क प्राप्त किये तथा जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम क्या हैं, इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे?
पहले के लेख में हम आप को “नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय“ के बारे में विस्तार
से बता चुके हैं|
इस बार जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे 2020 ओलंपिक के लिए भारत से 125 एथलीटों
की टीम गई| यह सबसे बड़ा अब तक का भारत का ओलंपिक दल है। भारत 18 विभिन्न खेल स्पर्धाओं
में भाग लेगा।
कुल 63 देशों ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया इसमें एक नाम इंडिया का भी
शामिल है| भारत देश पदक विजेताओं की सूची में 48वें स्थान पर रहा|
टोक्यो ओलंपिक में यूनाइटेड स्टेट्स ने ने 39 स्वर्ण, 41 सिल्वर पदक और 33 कांस्य पदकों समेत
कुल 113 पदक अपने खाते में दाखिल किए| इस टेली में चीन ने 28 गोल्ड, 32 सिल्वर तथा 18 कांस्य
पदक सहित टोटल 88 पदक प्राप्त किए|
आइये नम्बरवार से जानते हैं भारत के टोक्यो 2020 ओलंपिक पदक विजेताओं के बारे में-
- मीराबाई चानू
महिलाओं के 49 किलो ग्राम वर्ग में भारत को पहला पदक मीराबाई चानू ने दिलाया| इन्होने रजत पदक
2020 टोक्यो ओलंपिक में हासिल किया। इसी प्रकार से भारत के ही नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया।
ओलंपिक 2020 में भारत के पदक
मीराबई चानू जो कि भारत की वेटलिफ्टर है, ने जापान के टोक्यो 2020 ओलंपिक में महिलाओं के
49 किलो ग्राम में सिल्वर मेडल के साथ भारत का खाता खोला। भारत देश का टोक्यो ओलंपिक में
यह पहला मेडल था।
कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी 2000 ओलंपिक में भारत को वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक दिलाया था।
भारत के ही नीरज चोपड़ा ने वहीं ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- लवलीना बोरगोहेन
लवलीना बोरगोहेन ने ओलंपिक डेब्यू में महिलाओं के 69 किलो ग्राम में टोक्यो 2020 ओलंपिक
में तुर्की बुसेनाज़ सुरमेनेली जो कि शीर्ष वरीयता प्राप्त है, उनसे सेमीफाइनल में हारने के बाद
कांस्य पदक जीता।
यहां हम आप को याद दिला दें कि चीन की ताइपे निएन-चिन चेन को क्वार्टर फाइनल में हराकर
लवलीना बोरगोहेन ने पदक पक्का कर लिया था।
- पीवी सिंधु
पीवी सिंधु जो कि भारत की बैडमिंटन क्वीन के नाम से मशहूर है| यह व्यक्तिगत ओलंपिक पदक
जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला और दूसरी भारतीय एथलीट बनी।
महिलाओं के सिंगल्स मुकाबले में पीवी सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को हराकर कांस्य पदक प्राप्त
किया। इस के साथ ही टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिंदुस्तान का यह तीसरा पदक था।
- रवि कुमार दहिया
अपने पहले ओलंपिक में रवि कुमार दहिया ने सिल्वर पदक जीतकर सभी भारतवासियों को प्रसन्न
कर दिया। रवि कुमार दहिया जो कि 23 वर्ष के हैं, इन्होने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की 57
किग्रा कुश्ती के फाइनल में जावुर उगुएव से हार गए जो दो बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं|
TOKYO OLYMPICS 2020
इस प्रकार से इन्हें सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट करना पड़ा। रवि कुमार दहिया ने कजाकिस्तान के विश्व
चैंपियनशिप के पहले सिल्वर पदक विजेता नुरिस्लाम सानायेव को पराजित कर सेमीफाइनल में
अपनी जगह बना ली थी तथा भारत के लिए पदक पक्का कर दिया था।
- पुरुष हॉकी टीम
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष के लम्बे इंतजार के पश्चात भारत की झोली में एक ओर पदक
डाल दिया| मास्को ओलंपिक में साल 1980 में भारतीय टीम ने आखिरी स्वर्ण प्राप्त किया था।
इस खेल में एक बड़ी वापसी करते हुए भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम
कर लिया। एक समय में इस गेम में भारत 3-1 से पिछड़ चुका था|
टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत का यह पांचवां पदक है।
- बजरंग पुनिया
2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से जुझारू पहलवान बजरंग पुनिया ने शानदार प्रदर्शन के साथ
रेसलिंग में पदक प्राप्त किया है।
कजाकिस्तान के दौलेट नियाज़बेकोव को पराजित करके बजरंग पुनिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल
कुश्ती के 65 किलो ग्राम का मुकाबला जीत कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। भारत का
यह टोक्यो ओलंपिक में 6वां पदक था।
- नीरज चोपड़ा
अभिनव बिंद्रा के पश्चात भारत के नीरज चोपड़ा इंडिविजुअल मुकाबले में दूसरे एथलीट बन गए हैं|
नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
भाला फेंक प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 87.58 मीटर का उनका दूसरा प्रयास
टोक्यो ओलंपिक में भारत को 7वां पदक दिलाने के लिए पर्याप्त था।