Geography

ग्रह किसे कहते हैं

ग्रह किसे कहते हैं
Written by Rakesh Kumar

ग्रह किसे कहते हैं

ग्रह किसे कहते हैं:- आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आप के साथ ग्रह किसे कहते हैं विषय के बारे में  चर्चा करेंगे| ग्रह किसे कहते हैं तथा ये कितने प्रकार के होते हैं, इन सब के बारे में विस्तार से पढेंगे? इससे पहले की पोस्ट में हम आप को Planets Name in Hindi and English के बारे में विस्तार से बता चुके हैं|

ग्रह किसे कहते हैं:-

ब्रह्माण्ड या अन्तरिक्ष में बहुत सारे रहस्य छिपे हुए है| पुराने समय से ही हमारे ऋषि महात्मा और वैज्ञानिक ब्रह्माण्ड के रहस्यों की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए है| लेकिन पूरी तरह से अभी भी हमे ब्रह्माण्ड के विषय में बहुत सारी जानकारी हासिल करनी शेष है|

ग्रह किसे कहते हैं:-

रहस्यों की खोज में इन्सान मंगल ग्रह तक भी अपनी पहुच बना चूका है| काफी समय से हमारे वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन की कल्पना करते आ रहें है| हमारे देश की इसरो नामक प्रमुख संस्थान इस दीशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

क्या आपको पता है कि ग्रह क्या होते हैं| तो आइये इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं कि ग्रह किसे कहते है| साथ में हम यह भी जानेगें कि ग्रह और तारों में क्या अन्तर होता है?| इसके साथ ही हम ब्रह्माण्ड के कुछ ओर रोचक तथ्य के बारे में भी आप को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे|

Grah Kise Kahate Hain

Planet  शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है इधर उधर घुमने वाला| ग्रह भी घूमते रहते हैं| ग्रह वे खगोलीय पिंड है जो निश्चित कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर घूमते रहते है। ग्रहों का अपना स्वयं का कोई प्रकाश नहीं होता है बल्की ये सूर्य के प्रकाश से चमकते रहते हैं।

वे हमारे बहुत करीब हैं तथा सितारों की तरह टिमटिमाते नहीं हैं । ये किसी अन्य ग्रह की कक्षा में प्रवेश नहीं करते तथा इनकी अपनी एक निश्चित कक्षा होती है।

अत: हम यह अच्छी तरह जान गए हैं कि वे खगोलीय पिण्ड जो सुर्य के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में परिक्रमा करते हैं ग्रह कलाहते है | हम यह भी कह सकते हैं कि किसी तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। क्योंकि हमारे सौर मण्डल में सूर्य भी एक तारा ही है| ग्रह के अंदर बड़े पैमाने पर अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति होती है।

सौर मंडल में आठ ग्रह हैं जो सूर्य के चारों ओर चक्र लगाते हैं। ग्रह की नई संकल्पना ने प्लूटो को ग्रह  की श्रेणी से निकाल कर बौने ग्रह की श्रेणी में रख दिया है| हमारे सौर मंडल के केंद्र में सूर्य स्थित है। ग्रहों को आंतरिक ग्रह और बाहरी ग्रह की दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

ग्रह किसे कहते हैं:-

आइये जानते हैं ग्रहों के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्य-

सौरमंडल में ग्रहों की कुल कितनीसंख्या  है?

सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं|

आंतरिक ग्रह कौन से हैं?

आंतरिक ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी व  मंगल  हैं|

बाहरी ग्रह कौन से हैं?

बृहस्पति, शनि, अरुण तथा  वरुण बाहरी ग्रह हैं|

What Are The Planets

ग्रह किसे कहते हैं:-

किस ग्रह को जल ग्रह कहा जाता है?

पृथ्वी को जल ग्रह कहा जाता है|

किस ग्रह को बौना ग्रह कहा जाता है?

हमारे सौरमंडल में पांच बौने ग्रह हैं|

माकेमाके, एरिसप्लूटो, सीरीस तथा  हउमेया  को बौना ग्रह कहा जाता है

तारों और ग्रहों में क्या अंतर है?

तारों का स्वयं  का प्रकाश होता है जबकि ग्रहों का स्वयं  का प्रकाश नहीं होता|

किस ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है?

लाल ग्रह मगल ग्रह को कहा जाता है|

कौन-सा ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है?

बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है|

कौन-सा ग्रह सूर्य से सबसे दूर स्थित है?

सूर्य से सबसे दूर वरुण ग्रह  है|

कौन-सा ग्रह धरती के सबसे समीप है?

शुक्र ग्रह धरती के सबसे समीप है|

कौन-सा ग्रह सबसे बड़ा है?

सबसे बड़ा ग्रह ब्रहस्पति है|

सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

बुध हमारे  सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है|

ग्रह किसे कहते हैं:-

लेटा हुआ ग्रह किसे कहते हैं?

लेटा हुआ ग्रहअरुण ग्रह को  कहा जाता है|

ग्रह और गृह में क्या अंतर है?

ग्रह खगोलीय पिण्ड हैं जो सूर्य के गीर्ध चक्कर लगाते हैं|

जबकि गृह घर को कहते हैं|

किस ग्रह को नीला ग्रह कहा जाता?

पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है|

कौन-सा ग्रह सबसे चमकीला है?

शुक्र ग्रह सबसे चमकीला ग्रह है|

निष्कर्ष

संक्षेप तौर पर हम यह कह सकते है कि ब्रह्माण्ड के अंदर सूर्य या किसी अन्य तारे के चारो ओर प्ररिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंडो को ग्रह कहा जाता है| हमारे सौर मंडल में, खगोलीय संघ के अनुसार कुल आठ ग्रह है| इनके नाम मंगल, शनि, पृथ्वी, शुक्र, बुध, नेप्चून तथा बृहस्पति है|

About the author

Rakesh Kumar